Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»कौन हैं डॉ. अनिल मेनन? नासा के ISS मिशन का बने हिस्सा, पत्नी भी हैं मशहूर एस्ट्रोनॉट
    देश

    कौन हैं डॉ. अनिल मेनन? नासा के ISS मिशन का बने हिस्सा, पत्नी भी हैं मशहूर एस्ट्रोनॉट

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन हैं डॉ. अनिल मेनन? नासा के ISS मिशन का बने हिस्सा, पत्नी भी हैं मशहूर एस्ट्रोनॉट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन

    भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे. उनका यह मिशन करीब आठ महीने तक चलने वाला है. इस दौरान वे इंसानों के स्वास्थ्य, नई अंतरिक्ष तकनीकों, भविष्य में चंद्रमा और गहरे अंतरिक्ष मिशनों की तैयारियों से जुड़े महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे. NASA के भारतीय मूल के एस्ट्रोनॉट कर्नल अनिल मेनन मंगलवार को अपने पहले स्पेस मिशन पर रवाना होने वाले हैं। 

    अनिल मेनन कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से रॉसकॉसमॉस के सोयुज MS-29 अंतरिक्ष यान के जरिए उड़ान भरेंगे. उनके साथ रूसी अंतरिक्ष यात्री प्योत्र दुब्रोव और अन्ना किकीना भी इस मिशन का हिस्सा होंगे. यह दल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर एक्सपीडिशन-74 और एक्सपीडिशन-75 मिशन में शामिल रहेगा. सभी अंतरिक्ष यात्रियों की अप्रैल 2027 में पृथ्वी पर वापसी निर्धारित है. वे फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम करेंगे। 

    कौन हैं अनिल मेनन?

    •     49 साल के मेनन का जन्म मिनेपोलिस, मिनेसोटा में हुआ. उनके माता-पिता यूक्रेनी और भारतीय प्रवासी हैं. वे बचपन से ही विज्ञान और सेवा की ओर रुझान रखते थे. मेनन ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। 
    •     उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से न्यूरोबायोलॉजी में ग्रैजुएशन, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स और स्टैनफोर्ड मेडिकल स्कूल से MD की डिग्री प्राप्त की। 
    •     मेनन इमरजेंसी मेडिसिन के फिजिशियन हैं और US स्पेस फोर्स में कर्नल के पद पर हैं. उन्होंने US एयरफोर्स के साथ मिलिट्री फ्लाइट सर्जन के रूप में अफगानिस्तान में ऑपरेशन एनड्योरिंग फ्रीडम के दौरान सेवा दी. वहां उन्होंने युद्ध क्षेत्र में मेडिकल सपोर्ट मुहैया कराया. इसके अलावा, हिमालयन रेस्क्यू एसोसिएशन के साथ वे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों का इलाज कर चुके हैं। 
    •     उनका भारत से उनका गहरा नाता रहा, रोटरी एम्बेस्डोरियल स्कॉलर के रूप में उन्होंने एक साल भारत में बिताया और पोलियो वैक्सीनेशन अभियान में योगदान दिया. उनका यह अनुभव उनकी सेवा भावना को दर्शाता है। 
    •     2014 में NASA जॉइन करने के बाद मेनन फ्लाइट सर्जन बने. उन्होंने ISS पर रह रहे एस्ट्रोनॉट्स की स्वास्थ्य निगरानी की. 2018 में वे SpaceX चले गए, जहां उन्होंने कंपनी का पहला मेडिकल प्रोग्राम स्थापित किया। 
    •     SpaceX के पहले क्रूड मिशन्स के लीड फ्लाइट सर्जन रहे और डीप स्पेस मिशन्स के लिए मेडिकल सिस्टम विकसित किए. दिसंबर 2021 में NASA ने उन्हें Astronaut Group 23 में चुना. इससे पहले वे पृथ्वी पर एस्ट्रोनॉट्स की मदद कर रहे थे, अब खुद स्पेस में जाने का मौका मिला है। 
    •     मेनन का परिवार का भी स्पेस साइंस में है. उनकी पत्नी अन्ना मेनन, जो SpaceX की सीनियर इंजीनियर और एस्ट्रोनॉट हैं, सितंबर 2024 में पोलरिस डॉन मिशन पर जा चुकी हैं। 

    मिशन क्यों है महत्वपूर्ण?
    मेनन का मिशन लंबी अवधि के स्पेस मिशन्स के लिए महत्वपूर्ण है. वे माइक्रोग्रैविटी में ब्लड सर्कुलेशन, नसों और ब्लड कंपोजिशन पर रिसर्च करने वाले हैं. ISS पर पीने के पानी से स्टेराइल IV फ्लूइड बनाने वाली नई टेक्नोलॉजी का टेस्ट होगा. AI और AR के साथ अल्ट्रासाउंड इमेजिंग से मेडिकल इमरजेंसी हैंडल करने के प्रयोग भी होंगे. साथ ही एडवांस्ड सेमीकंडक्टर क्रिस्टल ग्रोथ के एक्सपेरिमेंट्स भी शामिल हैं. अनिल मेनन NASA के भारतीय मूल के प्रमुख एस्ट्रोनॉट्स में शुमार हैं. उनका सफर मेडिसिन, इंजीनियरिंग, मिलिट्री सर्विस और स्पेस एक्सप्लोरेशन का अनोखा मेल है। 

     

    News Desk

    Related Posts

    तीसरी भाषा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 9वीं नहीं बल्कि 6वीं कक्षा से पढ़ाई की वकालत

    July 16, 2026

    ईरान-US तनाव के बीच एडवाइजरी जारी, होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती से बचने के निर्देश

    July 16, 2026

    भारत-UK FTA लागू होते ही बड़ा असर, सोना-चांदी और हीरे की पहली खेप जीरो ड्यूटी पर रवाना

    July 16, 2026

    Jagannath Rath Yatra 2026: झमाझम बारिश के बीच जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पुरी, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दिव्य रथों के दर्शन

    July 16, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत की बड़ी आर्थिक बढ़त, चीन की अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव

    July 16, 2026

    ब्रेन ड्रेन रोकने के लिए ISRO का बड़ा फैसला, वैज्ञानिकों के इस्तीफे और VRS पर लगेगी रोक

    July 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- हरेला पर्व पर CM धामी का खास संदेश, बोले- प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का है पर्व….

    July 16, 2026

    Uttarakhand News- हरेला पर्व पर CM धामी का खास संदेश, बोले- प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का है पर्व….

    July 16, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद हुए विपक्षी विधायक, कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने मंच से की खुलकर तारीफ….

    July 16, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद हुए विपक्षी विधायक, कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने मंच से की खुलकर तारीफ….

    July 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.