Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत; दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में होगी बारिश…
    देश

    मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत; दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में होगी बारिश…

    By April 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत; दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में होगी बारिश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में अगले 5 दिनों तक भीषण लू चलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

    हालांकि, कई इलाकों में अगले एक-दो दिन में हल्की बारिश का भी अनुमान है। इसके मुताबिक पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में अगले 5 दिनों तक गंभीर लू चलने का अनुमान जताया है।

    आईएमडी ने कहा, ‘बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान 27 से 29 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 28 से 30 अप्रैल के दौरान लू चल सकती है।’

    हालांकि, मौसम विभाग ने 28 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का भी अनुमान लगाया है।

    मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 26 से 28 अप्रैल तक बरसात हो सकती है।

    हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 अप्रैल को हल्की से मध्यम वर्षा, गरज और बिजली के साथ बर्फबारी के आसार हैं। 29 अप्रैल तक उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा और ओलावृष्टि के आसार हैं। आईएमडी ने आज पश्चिमी राजस्थान में आंधी चलने का अभी अनुमान लगाया है।

    26 से 28 अप्रैल तक छिटपुट वर्षा का अनुमान
    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 27 से 28 अप्रैल के दौरान साथ छिटपुट वर्षा होने का अनुमान है।

    आईएमडी ने कहा है कि 26 से 30 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग स्थानों पर तूफान, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही व्यापक रूप से हल्की बारिश होने का अनुमान है।

    सिक्किम में 28 अप्रैल को गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और दक्षिण राजस्थान में 26 और 27 अप्रैल को 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

    कैसा है राजधानी दिल्ली का मौसम 
    अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

    हालांकि दिन में तेज हवाएं और हल्की बारिश हुई। IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1 डिग्री अधिक है।

    शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। शनिवार के लिए मौसम कार्यालय ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।

    साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    Related Posts

    Alert! आज से बदल गए SIM Card के नियम, 9 नंबर पूरे होते ही नहीं मिलेगा नया कनेक्शन

    August 24, 2026

    Govt On Sugar Price Hike: बेलगाम हुए चीनी के दाम, अल नीनो और रेड रॉट को लेकर सरकार ने बताई वजह

    August 24, 2026

    युद्धपोत से तेल टैंकर तक, भारत बनेगा शिप बिल्डिंग हब; कोलकाता में राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान

    August 24, 2026

    Miss Universe India 2026: केरल की केजिया लिज मेजो ने जीता ताज, जीत के बाद हुईं भावुक

    August 24, 2026

    ‘हर हरकत पर नजर है’, कश्मीरी पंडितों को आतंकियों की धमकी; पत्र में लिखे नाम

    August 24, 2026

    सर्जियो गोर का बड़ा दावा: मोदी-ट्रंप बैठक में भारत नहीं चाहता था कोई सवाल

    August 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Alert! आज से बदल गए SIM Card के नियम, 9 नंबर पूरे होते ही नहीं मिलेगा नया कनेक्शन

    August 24, 2026

    Govt On Sugar Price Hike: बेलगाम हुए चीनी के दाम, अल नीनो और रेड रॉट को लेकर सरकार ने बताई वजह

    August 24, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए भारत को चाहिए बड़ी जीत, जानें पूरा समीकरण

    August 24, 2026

    ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद जीता डूरंड कप, मोहन बगान को 4-1 से हराया

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.