Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी रोमांचक भिड़ंत।
    खेल

    अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी रोमांचक भिड़ंत।

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी रोमांचक भिड़ंत।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल नंबर-4 में रविवार (12 जुलाई) को अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से हुआ. कैनसिटी सिटी के कैनसस सिटी स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया. अब 16 जुलाई को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी. वहीं पहले सेमीफाइनल में 15 जुलाई को स्पेन और फ्रांस की टक्कर होनी है.  

    अर्जेंटीना-स्विट्जरलैंड के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर रहा, जिसके चलते एक्स्ट्राइम का यूज करना पड़ा. एक्स्ट्राटाइम के दूसरे हाफ में जूलियन अल्वारेज ने जोश लोपेज के पास पर गोल दागकर अर्जेंटीना को 2-1 से लीड दिलाई. अल्वारेज ने ये गोल 112वें मिनट में किया था. फिर इंजरी टाइम (120+1वें मिनट) में लौटारो मार्टिनेज ने गोल दाग स्कोर 3-1 कर दिया.

    लौटारो मार्टिनेज सब्स्टीट्यूट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे थे. इस मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने तो कोई गोल नहीं किया, लेकिन खेल के 10वें मिनट में उन्होंने एलेक्सिस मैक एलिस्टर को गोल दागने में जरूर असिस्ट किया.

    बता दें कि इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को 2-1 से हराया था. वो मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी रहा था. फिर एक्स्ट्रा टाइम में इंग्लैंड ने जीत हासिल की. इंग्लैंड की जीत के हीरो जूड बेलिंगहैम रहे, जिन्होंने दो गोल दागे.

    ऐसा रहा 90वें मिनट तक खेल
    मुकाबले में अर्जेंटीना ने शानदार शुरुआत की. खेल के 10वें मिनट में ही उसने पहला गोल कर दिया, जो मौजूदा वर्ल्ड कप में इस टीम का सबसे तेज गोल रहा. मेसी ने कॉर्नर किक लेते हुए गेंद को एलिस मैक एलिस्टर के पास भेजा, जिन्होंने हेडर पर शानदार गोल दागा. गोलकीपर ग्रेग कोबले के पास सेव करने का कोई मौका नहीं था. इस गोल के बाद स्विट्जरलैंड की टीम बैकफुट पर आ गई. हालांकि उसने कुछ अच्छे मूव जरूर बनाए, लेकिन गोल नहीं हो सका. हाफटाइम तक अर्जेंटीना 1-0 से आगे रहा.

    दूसरे हाफ काफी एक्शन से भरपूर रहा. 67वें मिनट में डैन नडोए ने रिकॉर्डो रोड्रिगेज के शानदार पास पर गोल दाग स्विट्जरलैंड को 1-1 की बराबरी दिलाई. 72वें मिनट में स्विट्जरलैंड को बड़ा झटका लगा, जब ब्रील एम्बोलो को VAR के दखल के बाद मैच में दूसरी बार येलो कार्ड दिखाया गया. चूंकि ये एम्बोलो के लिए मैच का दूसरा येलो कार्ड था, ऐसे में रेफरी ने उन्हें तुरंत रेड कार्ड दिखा दिया. इस वाकये के बाद भी स्विट्जरलैंड ने हौसला नहीं खोया. 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद स्विट्जरलैंड की टीम मैच को एक्स्ट्राटाइम में पहुंचाने में सफल रही

    ऐसा रहा दोनों टीमों का सफर
    अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन को पराजित किया था, जिसके चलते उसने ग्रुप-जे में शीर्ष स्थान हासिल किया. इसके बाद राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे ने उसे कड़ी टक्कर दी, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना ने 3-2 से जीत दर्ज की. फिर प्री-क्वार्टर फाइनल में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए उसने मिस्र को 3-2 से हराया.

    उधर स्विट्जरलैंड ने ग्रुप बी में टॉप पोजीशन हासिल किया था. उसने कनाडा के साथ-साथ बोस्निया एंड हर्जेगोविना को हराया, जबकि कतर के साथ ड्रॉ खेला. इसके बाद स्विट्जरलैंड ने राउंड ऑफ 32 में अल्जीरिया को 2-0 से पराजित किया. फिर स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराकर 72 सालों में पहली बार क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया.

    अर्जेंटीना की स्टार्टिंग XI: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसांड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, लिएंड्रो पारेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, लियोनेल मेसी (कप्तान) और जूलियन अल्वारेज.

    स्विट्जरलैंड की स्टार्टिंग XI: ग्रेगर कोबेल (गोलकीपर); निको एल्वेदी, मैनुअल अकांजी, डेनिस जकारिया, रिकार्डो रोड्रिगेज, ग्रैनिट जाका (कप्तान), रेमो फ्रायलर, जिब्रिल सो, डैन नडोए,  फैबियन रीडर और ब्रील एम्बोलो.

    News Desk

    Related Posts

    कीरोन पोलार्ड फिर बने टी20 के ‘रन किंग’, जोस बटलर से कुछ ही दिनों में छीना ताज

    August 27, 2026

    विलियम्स सिस्टर्स का US ओपन में बड़ा कमबैक! 46 साल की वीनस के साथ खेलेंगी 44 वर्षीय सेरेना

    August 27, 2026

    दर्द में थीं सानिया मिर्जा, आया पैनिक अटैक; PAK क्रिकेटर संग 14 साल की शादी टूटने पर बयां किया दर्द

    August 26, 2026

    बुमराह की बादशाहत खत्म, मिचेल स्टार्क बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज; पंत ने भी लगाई लंबी छलांग

    August 26, 2026

    फॉलोआन के बाद श्रीलंका को पहला झटका, लाहिरू OUT; कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा

    August 26, 2026

    इमरान खान के समर्थन में उतरे 21 पूर्व क्रिकेटर, आथर्टन बोले- उन्हें जेल में बेहतर मेडिकल सुविधा मिलनी चाहिए

    August 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नेपाल में जलप्रलय का कहर! 165 की मौत, 750 से ज्यादा लापता; यूपी-बिहार के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट

    August 27, 2026

    ₹51 किलो तक पहुंची चीनी, सरकार की सख्ती का दिखने लगा असर

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी 2.41 लाख के पार; आखिर क्यों नहीं थम रही तेजी?

    August 27, 2026

    नेपाल में तबाही के बीच भारत का मदद का हाथ, आज भेजेगा 35 टन राहत सामग्री

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.