Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»लॉर्ड्स में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ आज से शुरू होगा ऐतिहासिक महिला टेस्ट मुकाबला
    खेल

    लॉर्ड्स में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ आज से शुरू होगा ऐतिहासिक महिला टेस्ट मुकाबला

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लॉर्ड्स में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ आज से शुरू होगा ऐतिहासिक महिला टेस्ट मुकाबला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लंदन 
     आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय एक बार फिर से एक्शन में नजर आने वाली है. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में ऐतिहासिक मैदान पर शुक्रवार को टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद भारत को टेस्ट मैच के लिये तैयारी का अधिक समय मिल गया. यह मैच ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर पहले पुरूष टेस्ट के 142 साल बाद होगा। 

    भारतीय टीम ने इससे पहले मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेला था. भारतीय टीम वोर्मस्ले क्रिकेट ग्राउंड पर अभ्यास कर रही है. मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि लॉर्ड्स पर पहली बार खेलने को लेकर टीम काफी उत्साहित है। 

    लॉर्ड्स टेस्ट के लिए उत्साहित हैं भारतीय टीम के कोच
    उन्होंने कहा ,‘‘ यह लॉर्ड्स पर हमारा पहला टेस्ट है और मैं खुशकिस्मत हूं कि यह मौका मिला. मैं इस टेस्ट से जुड़े सभी लोगों को शुभकामना देता हूं. यह बड़ा मौका है और हम इसे लेकर उत्सुक हैं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ किसी भी भारतीय क्रिकेटर के लिये टेस्ट मैच खेलना सपने जैसा है. मुझे यकीन है कि कल सफेद जर्सी पहनने वाली हर खिलाड़ी को गर्व होगा कि उन्हें लॉर्ड्स पर टेस्ट खेलने का मौका मिला। 

    स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट में पारी की शुरूआत की थी और उन्हें ही यहां मौका मिलेगा. प्रिया पूनिया को चोटिल प्रतिका रावल की जगह दी गई है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया से दस विकेट से मिली हार में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले चार मैचों में से तीन जीते हैं और इंग्लैंड में अभी तक एक भी टेस्ट नहीं गंवाया है. भारत के लिये हरलीन देयोल, स्पिनर श्री चरणी और तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पदार्पण का मौका मिल सकता है। 

    इंग्लैंड के लिए पांच नए खिलाड़ी टेस्ट टीम में शामिल
    दूसरी ओर महिला टी20 विश्व कप उपविजेता इंग्लैंड टीम में पांच नये खिलाड़ी हैं जिनमें एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन कोलमैन, मैडी विलियर्स, ग्रेस पोट्स और एली टी शामिल हैं. सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इस टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने का फैसला किया है. खेल के तीनों प्रारूपों में शतक जमाने वाली इंग्लैंड की दूसरी महिला क्रिकेटर ब्यूमोंट ने 2023 महिला एशेज में ट्रेंट ब्रिज में दोहरा शतक जड़ा था। 

    टीमें :

    भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, हरलीन देयोल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघारे, स्नेह राणा, प्रिया पूनिया.

    इंग्लैंड : नेट सिवेर ब्रंट (कप्तान) , टैमी ब्यूमोंट, लौरेन बेल, मेइया बूचियेर, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन कोलमैन, सोफी एस्सेलेस्टोन, लौरेन फिलेर, एमी जोंस, हीथर नाइट, एम्मा लैंब, ग्रेस पॉट्स, एली टी, मैडी विलियेर्स,इसी वोंग.

    News Desk

    Related Posts

    बीसीसीआई की नई जूनियर चयनसमिति करेगी ड्रग्स, सट्टेबाजी पर खिलाड़ियों को जागरूक

    August 24, 2026

    फीफा ने अर्जेंटीना पर लगाया 21 मैच का बैन, पारेदेस को सबसे बड़ी सजा

    August 24, 2026

    यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का बड़ा एक्शन, बीच मैदान भिड़ंत के बाद लगा भारी जुर्माना

    August 24, 2026

    प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराया, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल से सिर्फ छह अंक दूर

    August 24, 2026

    ‘कोई हद पार करेगा तो…’ श्रीलंकाई गेंदबाज से झगड़े पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

    August 24, 2026

    ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

    August 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

    August 24, 2026

    Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

    August 24, 2026

    Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी…..

    August 24, 2026

    Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी…..

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.