Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»Uttarakhand News: मोरारी बापू की श्रीराम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले– भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का विश्वभर में हो रहा प्रचार….
    राज्य

    Uttarakhand News: मोरारी बापू की श्रीराम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले– भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का विश्वभर में हो रहा प्रचार….

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: मोरारी बापू की श्रीराम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले– भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का विश्वभर में हो रहा प्रचार….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित पूज्य श्री मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार की पावन धरा पर उन्हें अद्वितीय आध्यात्मिक सुख और आनंद की अनुभूति हो रही है। मुख्यमंत्री ने पूज्य श्री मोरारी बापू का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोरारी बापू श्रीराम कथा के वाचक के साथ-साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों, विचारों और जीवन-दर्शन के जीवंत संवाहक हैं, जिन्होंने विश्वभर में भारतीय संस्कृति, सनातन दर्शन और अध्यात्म का संदेश पहुंचाया है।

    भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब विश्व युद्ध, हिंसा और आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब भारत की सनातन संस्कृति का “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है और उत्तराखण्ड सरकार देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से केदारखंड-मानसखंड मंदिर माला मिशन, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर तथा प्राचीन मंदिरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

    चारधाम यात्रा में पिछले सभी रिकॉर्ड टूट रहे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक यात्राओं ने इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा में पिछले सभी रिकॉर्ड टूट रहे हैं और दो माह के भीतर ही 45 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसी प्रकार हेमकुंड साहिब यात्रा में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं, जबकि कैलाश मानसरोवर यात्रा में 55000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जहाँ पहले पूरे वर्ष में सीमित संख्या में ही यात्रियों को भेजा जाता था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 जुलाई को कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को रवाना करने का सौभाग्य भी उन्हें प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखण्ड में विकसित हो रहे बेहतर बुनियादी ढांचे, सुरक्षित यात्रा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि कुंभ केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का महापर्व है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास भी और विरासत भी के मंत्र के साथ देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक गरिमा और सनातन परंपरा के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि संतों के आशीर्वाद और जनसहभागिता से उत्तराखण्ड आध्यात्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: निगम व बोर्ड कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, सीएम धामी ने दी मंजूरी

    July 8, 2026

    Uttarakhand News- सहकारी समितियों में महिलाओं को 33% आरक्षण: सीएम धामी बोले– मातृशक्ति को मिलेगा नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर…..

    July 8, 2026

    Uttarakhand News- सहकारी समितियों में महिलाओं को 33% आरक्षण: सीएम धामी बोले– मातृशक्ति को मिलेगा नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर…..

    July 8, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून को लेकर हाई अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर तैयारियों की समीक्षा, निगरानी व्यवस्था होगी और मजबूत…..

    July 8, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून को लेकर हाई अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर तैयारियों की समीक्षा, निगरानी व्यवस्था होगी और मजबूत…..

    July 8, 2026

    Uttarakhand News: मोरारी बापू की श्रीराम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले– भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का विश्वभर में हो रहा प्रचार….

    July 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: निगम व बोर्ड कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, सीएम धामी ने दी मंजूरी

    July 8, 2026

    Uttarakhand News- सहकारी समितियों में महिलाओं को 33% आरक्षण: सीएम धामी बोले– मातृशक्ति को मिलेगा नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर…..

    July 8, 2026

    Uttarakhand News- सहकारी समितियों में महिलाओं को 33% आरक्षण: सीएम धामी बोले– मातृशक्ति को मिलेगा नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर…..

    July 8, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून को लेकर हाई अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर तैयारियों की समीक्षा, निगरानी व्यवस्था होगी और मजबूत…..

    July 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.