Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»खेत बचाओ अभियानः हरी खाद (ढेंचा) से संवर रही खेतों की सेहत, कृषि विभाग के प्रोत्साहन से जैविक खाद्य का विकल्प अपना रहे जिले के किसान, किसान नरेंद्र सिंह बने प्राकृतिक खेती की मिसाल…..
    छत्तीसगढ़

    खेत बचाओ अभियानः हरी खाद (ढेंचा) से संवर रही खेतों की सेहत, कृषि विभाग के प्रोत्साहन से जैविक खाद्य का विकल्प अपना रहे जिले के किसान, किसान नरेंद्र सिंह बने प्राकृतिक खेती की मिसाल…..

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खेत बचाओ अभियानः हरी खाद (ढेंचा) से संवर रही खेतों की सेहत, कृषि विभाग के प्रोत्साहन से जैविक खाद्य का विकल्प अपना रहे जिले के किसान, किसान नरेंद्र सिंह बने प्राकृतिक खेती की मिसाल…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हरी खाद के उपयोग को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड उदयपुर के ग्राम केशगंवा के प्रगतिशील किसान श्री नरेंद्र सिंह ने अपने लगभग 4 एकड़ कृषि क्षेत्र में ढेंचा (हरी खाद) की फसल लगाकर उसे मचाई (मिट्टी में पलटने) का कार्य किया है। इसके बाद वे इसी खेत में धान की खेती करेंगे।

    खेत में ही तैयार हो रही जैविक खाद

    किसान श्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा मिट्टी की उर्वराशक्ति को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा उन्हें ढेंचा की खेती करने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि फूल आने की अवस्था से पहले ढेंचा को खेत में पलट देने से यह कुछ ही समय में सड़कर जैविक खाद में परिवर्तित हो जाती है, जिससे मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है और फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्व स्वाभाविक रूप से उपलब्ध हो जाते हैं।

    कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार ढेंचा, दलहनी जैसे हरी खाद की फसलें वायुमंडल से नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कर मिट्टी में उपलब्ध कराती हैं। इसके साथ ही फास्फोरस, जिंक एवं आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता भी बढ़ती है, जिससे आगामी फसल का बेहतर विकास होता है।

    हरी खाद के उपयोग से मिट्टी की संरचना में भी सुधार होता है। ढेंचा के सड़ने से बनने वाला ह्यूमस मिट्टी को भुरभुरा बनाता है, जिससे उसमें हवा एवं पानी का संचार बेहतर होता है। इसके कारण जड़ों का विकास सुचारु रूप से होता है तथा फसल अधिक स्वस्थ एवं उत्पादक बनती है।

    हरी खाद मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जैविक पदार्थ स्पंज की तरह कार्य करते हुए मिट्टी में नमी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं, जिससे सिंचाई की आवश्यकता कम होती है और फसल को सूखे की स्थिति में भी लाभ मिलता है। इसके अतिरिक्त ढेंचा की सघन वृद्धि खेत को प्राकृतिक रूप से ढक लेती है, जिससे खरपतवारों की वृद्धि नियंत्रित होती है।

    कृषकों से हरी खाद उपयोग की अपील

    कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे धान सहित अन्य फसलों की बुवाई से पहले ढैंचा, सनई अथवा अन्य उपयुक्त हरी खाद वाली फसलों का उपयोग कर मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। हरी खाद न केवल रासायनिक उर्वरकों पर होने वाले खर्च को कम करती है, बल्कि भूमि की दीर्घकालीन उर्वराशक्ति बनाए रखते हुए टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि को भी बढ़ावा देती है।

    News Desk

    Related Posts

    एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 8, 2026

    बाढ़ आपदा एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा अलर्ट मोड पर  

    July 8, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की….

    July 8, 2026

    गनियारी पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा….

    July 8, 2026

    तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप….

    July 8, 2026

    स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 8, 2026

    बाढ़ आपदा एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा अलर्ट मोड पर  

    July 8, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की….

    July 8, 2026

    गनियारी पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा….

    July 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.