Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»वैभव सूर्यवंशी की चर्चा के बीच राहुल द्रविड़ के बेटे का बड़ा डेब्यू, पहली बार पहनी टीम इंडिया की ब्लू जर्सी
    खेल

    वैभव सूर्यवंशी की चर्चा के बीच राहुल द्रविड़ के बेटे का बड़ा डेब्यू, पहली बार पहनी टीम इंडिया की ब्लू जर्सी

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वैभव सूर्यवंशी की चर्चा के बीच राहुल द्रविड़ के बेटे का बड़ा डेब्यू, पहली बार पहनी टीम इंडिया की ब्लू जर्सी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     इंग्लैंड दौरे पर गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की हर तरफ चर्चा है कि उनका टीम इंडिया के लिए डेब्यू कब होगा. वैभव पिछले तीन टी20 में टीम इंडिया में शामिल होने के बावजूद नहीं खेले, इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच रहे राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय की इंडिया अंडर-19 टीम में डेब्यू हो गया. अन्वय ने भारत की अंडर-19 टीम में श्रीलंका अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया है. यशवर्धन चौहान की कप्तानी वाली टीम में अन्वय को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। 

    बता दें कि अन्वय द्रविड़ एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. अन्वय ने जूनियर लेवल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसके कारण उन्हें भारत के अंडर-19 टीम में चुना गया है. इससे पहले अन्वय को पिछले साल अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के खिलाफ इंडिया बी अंडर-19 की तरफ से मैदान पर उतरने का मौका मिला था. इस मैच में अन्वय बल्लेबाजी में शून्य पर आउट हुए थे, लेकिन विकेटकीपिंग में उन्होंने सबको खूब प्रभावित किया और 2 कैच लिए थे। 

    कर्नाटक अंडर-19 टीम के कप्तान भी रहे हैं अन्वय
    अन्वय द्रविड़ को लोग जितना उनके पिता राहुल द्रविड़ की वजह से जान रहे हैं, उतना उनके खेल से अभी नहीं जाना गया है. बहुत कम लोगों को पता है कि अन्वय ने हाल ही में कर्नाटक के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में कप्तानी भी की थी. इस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की बात करें तो वह भी बहुत शानदार रहा था. अन्वय ने कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए कुल 6 पारियों में 220 रन बनाए थे. इस दौरान उनके रन बनाने का औसत 55.00 का था. सिर्फ इतना ही नहीं, अन्वय टूर्नामेंट में दूसरे लीडिंग रन स्कोरर रहे थे। 

    श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 वनडे टीम
    यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), विनीत वी के, वुटकुर यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्य पारस पटेल, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), सागर विर्क, अनमोलजीत सिंह, मोहित उल्वा, ईशान सूद। 

    News Desk

    Related Posts

    ऐसा गोल शायद ही देखा होगा! कैब्रल के रॉकेट शॉट ने मेसी की टीम को चौंकाया, अब मिस्र से होगी अर्जेंटीना की टक्कर

    July 4, 2026

    गोल्डन बूट की रेस में मेसी टॉप पर, लगातार 8वें वर्ल्ड कप मैच में दागा गोल; एम्बाप्पे पर बढ़ा दबाव

    July 4, 2026

    विंबलडन 2026: जोकोविच ने सितसिपास को सीधे सेटों में हराकर तीसरे दौर में प्रवेश

    July 3, 2026

    ओलंपिक पदक विजेता खाशाबा जाधव की बायोपिक ‘खाशाबा’ का टीजर रिलीज

    July 3, 2026

    IND vs ENG 2nd T20: नए समय पर शुरू होगा मुकाबला, मैच की टाइमिंग अभी नोट कर लें

    July 3, 2026

    FIFA World Cup के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन के बयान ने बढ़ाईं अटकलें

    July 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अमरनाथ यात्रा 2026: 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू से रवाना, सेना के कड़े सुरक्षा घेरे में शुरू हुआ सफर

    July 4, 2026

    पाकिस्तान में 2 विदेशी महिलाओं से गैंगरेप, डिप्टी PM इशाक डार के करीबी पर मुख्य आरोपी होने का आरोप

    July 4, 2026

    वैभव सूर्यवंशी की चर्चा के बीच राहुल द्रविड़ के बेटे का बड़ा डेब्यू, पहली बार पहनी टीम इंडिया की ब्लू जर्सी

    July 4, 2026

    ऐसा गोल शायद ही देखा होगा! कैब्रल के रॉकेट शॉट ने मेसी की टीम को चौंकाया, अब मिस्र से होगी अर्जेंटीना की टक्कर

    July 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.