Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»ऐसा गोल शायद ही देखा होगा! कैब्रल के रॉकेट शॉट ने मेसी की टीम को चौंकाया, अब मिस्र से होगी अर्जेंटीना की टक्कर
    खेल

    ऐसा गोल शायद ही देखा होगा! कैब्रल के रॉकेट शॉट ने मेसी की टीम को चौंकाया, अब मिस्र से होगी अर्जेंटीना की टक्कर

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऐसा गोल शायद ही देखा होगा! कैब्रल के रॉकेट शॉट ने मेसी की टीम को चौंकाया, अब मिस्र से होगी अर्जेंटीना की टक्कर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     मियामी

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को जीत तो मिल गई, लेकिन इस जीत ने टीम की कमजोरियां भी उजागर कर दीं. लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना को महज 5 लाख की आबादी वाले छोटे से देश केप वर्डे ने 120 मिनट तक जमकर परेशान किया. मुकाबला ऐसा रहा कि आखिरी मिनट तक यह तय नहीं था कि तीन बार की वर्ल्ड चैम्पियन टीम अगले दौर में पहुंच पाएगी या नहीं। 

    4 जुलाई (शनिवार) को आयोजित इस मुकाबले में लियोनेल मेसी की टीम ने तीन मौके पर बढ़त बनाई, लेकिन केप वर्डे ने दो बार शानदार वापसी कर पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया. आखिरकार एक ओन गोल ने अर्जेंटीना को 3-2 की रोमांचक जीत दिलाई और केप वर्डे का ऐतिहासिक सपना टूट गया। 

    करीब 65 हजार दर्शकों से खचाखच भरे मियामी स्टेडियम में लियोनेल मेसी का हर टच तालियों से गूंज रहा था. अर्जेंटीना ने भी शुरुआत शानदार की और पहले हाफ में मेसी ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. लेकिन केप वर्डे दबाव में नहीं आया. दूसरे हाफ के 60वें मिनट में डेरॉय डुआर्टे ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं और मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया. एक्स्ट्रा टाइम शुरू होते ही लिसांड्रो मार्टिनेज ने अर्जेंटीना को फिर 2-1 से आगे कर दिया. ऐसा लग रहा था कि मुकाबला अब खत्म हो जाएगा, लेकिन केप वर्डे ने फिर कमबैक की ठान ली। 

    कैब्रल ने किया अविश्वसनीय गोल
    कुछ ही मिनट बाद सिडनी लोपेस कैब्रल ने बॉक्स के बाहर से ऐसा जोरदार शॉट लगाया कि गेंद सीधे टॉप कॉर्नर में जा समाई. यह गोल इतना शानदार था कि इसे अब 'गोल ऑफ द टूर्नामेंट' का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. कैब्रल का यह गोल देखकर खुद लियोनेल मेसी भी हैरान रह गए। 

    मैच जब पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ता नजर आ रहा था, तभी अर्जेंटीना को कॉर्नर मिला. मेसी के शानदार क्रॉस पर क्रिस्टियन रोमेरो ने हेडर लगाया, लेकिन गेंद डिफेंडर डाइनी बोर्गेस से टकराकर गोल में चली गई. यह आत्मघाती गोल (ओन गोल) ही मुकाबले का निर्णायक पल साबित हुआ. केप वर्डे के खिलाड़ी मैदान पर ही निराश होकर बैठ गए क्योंकि वे इतिहास रचने से कुछ मिनट दूर थे। 

    ओन गोल के बाद भी केप वर्डे ने हार नहीं मानी. इंजरी टाइम में सिडनी कैब्रल ने एक और शानदार शॉट लगाया, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने बेहतरीन सेव करते हुए मैच को पेनल्टी शूटआउट में जाने से बचा लिया। 

    मेसी ने बना दिया खास रिकॉर्ड
    इस मुकाबले में गोल करने के साथ ही लियोनेल मेसी ने लगातार आठ वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने का अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में कीलियन एम्बाप्पे पर अपनी बढ़त भी बढ़ा ली। 

    यह केप वर्डे का पहला फीफा वर्ल्ड कप था, लेकिन टीम ने अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. ग्रुप चरण में उसने स्पेन, उरुग्वे और सऊदी अरब जैसी मजबूत टीमों को ड्रॉ पर रोककर नॉकआउट में जगह बनाई थी. अब उसने अर्जेंटीना को भी 120 मिनट तक कड़ी टक्कर देकर साबित कर दिया कि फुटबॉल में सिर्फ बड़े नाम ही नहीं, बड़ा जज्बा भी मायने रखता है। 

    News Desk

    Related Posts

    वैभव सूर्यवंशी की चर्चा के बीच राहुल द्रविड़ के बेटे का बड़ा डेब्यू, पहली बार पहनी टीम इंडिया की ब्लू जर्सी

    July 4, 2026

    गोल्डन बूट की रेस में मेसी टॉप पर, लगातार 8वें वर्ल्ड कप मैच में दागा गोल; एम्बाप्पे पर बढ़ा दबाव

    July 4, 2026

    विंबलडन 2026: जोकोविच ने सितसिपास को सीधे सेटों में हराकर तीसरे दौर में प्रवेश

    July 3, 2026

    ओलंपिक पदक विजेता खाशाबा जाधव की बायोपिक ‘खाशाबा’ का टीजर रिलीज

    July 3, 2026

    IND vs ENG 2nd T20: नए समय पर शुरू होगा मुकाबला, मैच की टाइमिंग अभी नोट कर लें

    July 3, 2026

    FIFA World Cup के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन के बयान ने बढ़ाईं अटकलें

    July 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वैभव सूर्यवंशी की चर्चा के बीच राहुल द्रविड़ के बेटे का बड़ा डेब्यू, पहली बार पहनी टीम इंडिया की ब्लू जर्सी

    July 4, 2026

    ऐसा गोल शायद ही देखा होगा! कैब्रल के रॉकेट शॉट ने मेसी की टीम को चौंकाया, अब मिस्र से होगी अर्जेंटीना की टक्कर

    July 4, 2026

    पाकिस्तान में BLA का बड़ा हमला! ग्वादर में 30 से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा, मचा हड़कंप

    July 4, 2026

    कश्मीर में स्कूली किताबों पर विवाद: मकबूल भट्ट को ‘शहीद’ और अलगाववादियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ बताने का आरोप

    July 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.