Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»3 घंटे की बैठक, नई रणनीति तैयार! UP दौरे से पहले अमित शाह संग नितिन नवीन का मंथन
    राजनीती

    3 घंटे की बैठक, नई रणनीति तैयार! UP दौरे से पहले अमित शाह संग नितिन नवीन का मंथन

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    3 घंटे की बैठक, नई रणनीति तैयार! UP दौरे से पहले अमित शाह संग नितिन नवीन का मंथन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नवीन की औपचारिक रूप से ताजपोशी 20 जनवरी के हुई थी. अब छह महीने के बाद टीम नवीन की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के साथ गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की तीन घंटे तक मैराथन बैठक चली, जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द 'टीम नवीन' का ऐलान हो सकता है? 

    नितिन नवीन ने गुरुवार को अमित शाह से मुलाकात की. अमित शाह के आवास पर करीब तीन घंटे तक चली बैठक में बीएल संतोष भी शामिल थे. हालांकि, इस मुलाकात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन मुद्दों पर चर्चा हुई. खासकर बीजेपी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम के गठन को लेकर मंथन किया गया। 

    अमित शाह के आवास पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष के बीच हुई बैठक को सिर्फ संगठनात्मक समीक्षा तक नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे बीजेपी के भविष्य के राजनीतिक रोडमैप, नई नेतृत्व टीम और आगामी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। 

    नितिन नवीन की टीम गठन की स्क्रिप्ट तैयार
    बीजेपी अध्यक्ष बने हुए नितिन नवीन को छह महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक उनकी टीम का ऐलान नहीं हुआ है. गुरुवार शाम अमित शाह, नितिन नवीन और बीएल संतोष के बीच हुई बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन को फाइनल रूप देने पर मंथन किया गया. हालांकि, बैठक को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन इस दौरान बीजेपी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम के गठन का विषय ही अहम था। 

    सूत्रों की माने तो नितिन नवीन के नेतृत्व वाली बीजेपी की नई केंद्रीय टीम में 'वरिष्ठ और युवा नेताओं' को जगह मिलने की संभावना है. माना जा रहा है कि मोदी सरकार में मंत्री का पद संभाल रहे कई नेताओं को भी पार्टी संगठन में शामिल किया जा सकता है और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाने की प्लानिंग है। 

    जानिए कैसी होगी नितिन नवीन की नई टीम
    नितिन नवीन, अमित शाह और बीएल संतोष के साथ हुई बैठक से संकेत साफ हैं कि पार्टी अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच नया संतुलन बनाकर संगठन को अगले चुनावी दौर के लिए तैयार करना चाहती है. इसके अलावा महिला आरक्षण कानून के पास होने के बाद माना जा रहा है कि बीजेपी संगठन में आधी आबादी को अहमियत दे सकती है. यूपी की में बनी टीम पंकज में 13 महिलाओं को संगठन में शामिल किया गया है, जिसके चलते माना जा रहा है कि राष्ट्रीय टीम में महिलाओं को खास तवज्जे दी जाएगी। 

    नितिन नवीन की उम्र 46 साल है, जो युवा पीढ़ी के नेता हैं. ऐसे में उनके नेतृत्व में एक युवा टीम गठन की बात कही जा रही है, जिसमें कुछ अनुभवी पार्टी नेताओं को उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा पार्टी दक्षिणी राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जहां उसका चुनावी प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है.ऐसे में इन राज्यों के नेताओं को कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां टीम नवीन में दी जा सकती हैं। 

    बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों को उचित महत्व मिल सकता है. उत्तर प्रदेश और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके चलते इन दोनों ही राज्यों की सियासत अहमियत संगठन में मिल सकती है। 

    बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव की आहट
    भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की आहट अब साफ सुनाई देने लगी है. केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरे कार्यकाल के बीच पार्टी नेतृत्व अब संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है. इसी रणनीति के तहत भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष की लंबी बैठक को महज औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि संगठन के पुनर्गठन की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है। 

    माना जा रहा है कि आगामी राज्यों के विधानसभा चुनाव, 2029 की राजनीतिक तैयारी और संगठन में नई ऊर्जा भरने के लिए पार्टी जल्द ही केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान कर सकती है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवा चेहरों की सक्रिय भूमिका का संतुलित मिश्रण देखने को मिल सकता है.सूत्रों ने बताया कि बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम में शामिल किए जाने वाले नेताओं के नामों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। 

    संगठन में भेजे जाएंगे मोदी कैबिनेट से कई नेता
    बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्षों, राष्ट्रीय महासचिवों, सचिवों और पार्टी मोर्चों के प्रमुखों की नई टीम को अंतिम रूप देने की कवायद लगातार हो रही है. पार्टी सूत्रों के अनुसार बीजेपी अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान जल्द कर देगी। 

    मोदी कैबिनेट से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा हो चुका है और रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो गया है, जिसके चलते उनकी भी कैबिनेट से छुट्टी तय है. पंकज चौधरी यूपी और हर्ष मल्होत्रा दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं. इस तरह केंद्रीय मंत्रिपरिषद के कुछ और सदस्यों को हटाया कर संगठन में भेजा जा सकता है.  केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर, 2026 को पूरा हो रहा है। 

    News Desk

    Related Posts

    TMC से ममता और LJP से चिराग को कैसे मिला नाम-निशान? जानें शिंदे केस का पूरा नियम

    September 18, 2026

    नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता गुट की प्रत्याशी ने वापस लिया नाम; शुभेंदु से मुलाकात के बाद फैसला

    September 18, 2026

    नंदीग्राम उपचुनाव में नया मोड़, ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को दिया समर्थन

    September 18, 2026

    थलपति विजय को लेकर तमिल कांग्रेस में उठे सवाल, नेता बोले- गठबंधन की जरूरत ही क्यों?

    September 18, 2026

    नंदीग्राम में ममता बनर्जी की राह मुश्किल? BJP के दांव से बदला सियासी समीकरण

    September 17, 2026

    कारगिल, POK और सर क्रीक को पाकिस्तान को सौंपने की थी तैयारी? BJP सांसद का बड़ा दावा

    September 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.