Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»EPFO के बड़े नियम लागू, ₹1800 PF कंट्रीब्यूशन से जुड़े बदलाव; 8 करोड़ सदस्यों पर पड़ेगा असर
    देश

    EPFO के बड़े नियम लागू, ₹1800 PF कंट्रीब्यूशन से जुड़े बदलाव; 8 करोड़ सदस्यों पर पड़ेगा असर

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    EPFO के बड़े नियम लागू, ₹1800 PF कंट्रीब्यूशन से जुड़े बदलाव; 8 करोड़ सदस्यों पर पड़ेगा असर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी (EPFO) ने अपने लगभग आठ करोड़ एक्टिव सदस्यों से संबंधित नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. इनमें एक सबसे अहम ये है कि 12% पीएफ अंशदान सिर्फ 15,000 रुपये प्रति माह की वेतन सीमा तक ही अनिवार्य है. इससे अधिक अंशदान अब स्वैच्छिक माना जाएगा. इससे कर्मचारियों को यह तय करने के लिए अधिक आजादी मिलेगी कि वे अपनी सैलरी का कितना हिस्सा अपने पीएफ खाते में जमा करना चाहते हैं। 

    EPFO Rule 2026 में संगठन ने अनिवार्य पीएफ कंट्रीब्यूशन के रूप में 1,800 रुपये की लिमिट को बरकरार रखा है. इसलिए अब 1 लाख रुपये प्रति माह का मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी को भी, ईपीएफ के तहत भविष्य निधि में सिर्फ 1,800 रुपये का योगदान देना होगा, जबकि ऐसे कर्मचारी जो रिटायरमेंट के लिए अधिक बचत (Saving) करना चाहते हैं, वे इस अनिवार्य राशि से अधिक योगदान कर सकते हैं, लेकिन इसको स्वैच्छिक माना जाएगा. ये अनिवार्य और अतिरिक्त पीएफ कंट्रीब्यूशन के बीच स्पष्ट अंतर दर्शाएगी। 

    कम या खत्म कर सकेंगे एक्स्ट्रा कंट्रीब्यूशन
    बीते कारोबारी दिन नोटिफाई EPF Scheme 2026 के प्रावधानों पर नजर डालें, तो एक कर्मचारी वैधानिक वेतन सीमा से अधिक वेतन पर स्वैच्छिक आधार पर एक्स्ट्रा पीएफ कंट्रीब्यूशन का ऑप्शन चुन सकता है. वहीं एंप्लॉयर चाहे तो स्वैच्छिक अंशदान के बराबर राशि दे सकते हैं, लेकिन ऐसा करना उनके लिए अनिवार्य बिल्कुल भी नहीं है. कर्मचारी और नियोक्ता किसी भी समय एक्स्ट्रा कंट्रीब्यूशन को कम या बंद कर सकते हैं। 

    पीएफ निकासी कैटेगरी में कटौती
    पीएफ में जमा पैसों की निकासी के लिए पहले से तय 13 कैटेगरी को अब तीन तक सीमित कर दिया गया है. नई ईपीएफ योजना में केंद्रीय न्यासी बोर्ड यानी CBT द्वारा अक्टूबर में अनुमोदित निकासी सुधारों को भी लागू किया गया है. इन बदलावों का उद्देश्य निकासी प्रक्रिया को और सरल बनाना और सालाना निकासी की संख्या को बढ़ाना है। 

        Essential Needs: बीमारी, शिक्षा और विवाह
        Housing Needs: खरीद, निर्माण और आवास संबंधित अन्य खर्च
        Special Circumstances: पहले की तमाम कैटेगरी में शामिल अन्य आपात स्थितियां

    खाते में रखनी होगी 25% राशि 
    EPFO सदस्यों को कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के अंशदान सहित अपनी पात्र राशि का 100% तक निकालने की अनुमति होगी. हालांकि, उन्हें खातों में कुल योगदान का कम से कम 25% हिस्सा रखना होगा. इसका उद्देश्य रिटायरमेंट फंड का एक हिस्सा सुरक्षित रखना है. बता दें कि ईपीएफओ की सदस्यता से संबंधित नियमों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    नियोक्ताओं के लिए क्या बदलेगा? 
    हर नियोक्ता को EPF Scheme 2026 के लागू होने के 15 दिनों के भीतर Form-V में कंसोलिडेटेड रिटर्न डिटेल पेश करनी होगी. रिटर्न में सभी कर्मचारियों का डेटा शामिल होना चाहिए, इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, UAN नंबर, ग्रॉस वेजेस और ईपीएफ वेजेस शामिल होंगे। 

    News Desk

    Related Posts

    क्या चंद्रशेखर बनवाने वाले थे अयोध्या में राम मंदिर? जानिए क्यों राजीव गांधी सरकार गिराने की चर्चा होती है

    July 3, 2026

    AMCA प्रोजेक्ट से भारत की बड़ी उड़ान, 100 कंपनियां बनेंगी भागीदार; F-35 जैसी क्षमता की तैयारी?

    July 3, 2026

    मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, चुनाव-बागी और सहयोगी समेत 4 फैक्टर तय करेंगे एंट्री-एग्जिट

    July 3, 2026

    सिंधु जल पर पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, अमेरिका-रूस-चीन जैसी दलील से मजबूत हुआ पक्ष

    July 3, 2026

    बेंगलुरु की खदान में ग्रेनाइट का विशाल पत्थर गिरा, मध्य प्रदेश के 5 और छत्तीसगढ़ के 1 मजदूर की मौत

    July 2, 2026

    PM मोदी-जापान PM ताकाइची की अहम मुलाकात, फार्मा-डिफेंस समेत कई क्षेत्रों में हुए बड़े समझौते

    July 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    EPFO के बड़े नियम लागू, ₹1800 PF कंट्रीब्यूशन से जुड़े बदलाव; 8 करोड़ सदस्यों पर पड़ेगा असर

    July 3, 2026

    इंदिरा नूयी के बयान पर छिड़ी बहस, बोलीं- ‘भारत में रहती तो पेप्सिको की CEO नहीं बन पाती’, चीन की भी की तारीफ

    July 3, 2026

    Google को बड़ा झटका, EU कोर्ट ने एंटीट्रस्ट केस में ₹4.1 लाख करोड़ की पेनाल्टी पर लगाई मुहर

    July 3, 2026

    9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, सामने आया पूरा शेड्यूल

    July 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.