Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»CM Dhami: सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी, सरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह
    राज्य

    CM Dhami: सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी, सरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CM Dhami: सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी, सरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बतौर मुख्यमंत्री उनका कार्यकाल एनडी से अधिक हो जाएगा। इस मौके पर प्रदेशभर में सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, भाजपा संगठन स्तर पर प्रदेशभर में जश्न मनाएगी।

    प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री अभी तक एनडी तिवारी का कार्यकाल सबसे लंबा पांच साल पांच दिन यानी 1831 दिन (दो मार्च 2002 से सात मार्च 2007 रहा था) था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बतौर मुख्यमंत्री पांच साल पांच दिन का ये कार्यकाल चार जुलाई को पूरा होने जा रहा है। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले जुलाई 2021 में राज्य की कमान पुष्कर सिंह धामी को ही मिली थी।

    चार जुलाई 2021 को पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद से भी धामी लगातार अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस लिहाज से दो सरकार में लगातार उनका बतौर मुख्यमंत्री कार्यकाल चार जुलाई को एनडी तिवारी से अधिक हो जाएगा

    मुख्य सचिव के निर्देश, प्रदेशभर में मनेगा सेवा सप्ताह

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए। इसके तहत प्रदेशभर में चार जुलाई से 10 जुलाई के बीच सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। हर जिले के मुख्य विकास अधिकारी इसके नोडल होंगे। जिले के प्रभारी मंत्री या मुख्यमंत्री की ओर से नामित प्रतिनिधि की अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम होंगे। इसके तहत पहले दिन रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास संबंधित कार्यक्रम, दूसरे दिन प्रदेश में हुई नवीन पहलों, योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम, तीसरे दिन रेल, रोड, रोपवे, उड़ान योजना व अन्य से संबंधित परियोजनाओं के कार्यक्रम, चौथे दिन उद्योग, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों से संबंधित कार्यक्रम, पांचवें दिन कृषि, उद्यान, पशुपालन की उपलब्धियों, नीतियों का प्रदर्शन, छठे दिन महिला, युवा, सैनिक कल्याण के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के कार्यक्रम, सातवें दिन स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सुधार से संबंधित अभिनव पहल के कार्यक्रम होंगे। वहीं, जिलों के स्तर पर चिकित्सा शिविर, दिव्यांगजन के शिविर, सूचना विभाग की ओर से सरकार की उपलब्धियों का साहित्य वितरण, जिला मुख्यालय स्तर पर मैराथन, खेलकूद प्रतियोगिताएं, चार जुलाई को शाम को हर जिला मुख्यालय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विभाग स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों का पंजीकरण करेंगे। राजस्व विभाग विशेष लोक अदालत समाधान समारोह करेगा।

    बड़े जश्न की तैयारी में भाजपा

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के इस 9-10 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने का शुभ दिन जुलाई में आएगा। ऐसे में भाजपा पूरे उत्साह के साथ प्रदेश भर में एक हफ्ते तक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, केंद्र से सात हजार करोड़ की मिली सहमति

    June 30, 2026

    जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार’: फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, चार जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी की फिल्म नीति का दिखा असर, FTII पास 3 युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ…..

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी की फिल्म नीति का दिखा असर, FTII पास 3 युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ…..

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, CM धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क विकास परियोजनाओं पर बनी रणनीति….

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, CM धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क विकास परियोजनाओं पर बनी रणनीति….

    June 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CM Dhami: सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी, सरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह

    June 30, 2026

    Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया एजेंसियों के खुलासे से बढ़ी सतर्कता

    June 30, 2026

    Uttarakhand: प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, केंद्र से सात हजार करोड़ की मिली सहमति

    June 30, 2026

    जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार’: फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, चार जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.