Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी गोल्ड बचाने की कमान
    खेल

    एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी गोल्ड बचाने की कमान

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी गोल्ड बचाने की कमान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स 2026 के लिए ऐलान कर दिया गया है. चयन समिति ने सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले इस बहु-खेल आयोजन के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की. टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। 

    भारतीय टीम इस बार डिफेंडिंग चाम्पियन के रूप में मैदान में उतरेगी. पिछले एशियन गेम्स (2023) में चीन के हांगझोउ में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था. ऐसे में इस बार टीम के सामने गोल्ड मेडल बचाने की चुनौती होगी। 

    टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा चेहरों को भी जगह मिली है. शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर और राधा यादव जैसी खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. वहीं जी. कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा को भी मौका दिया गया है। 

    हालांकि, ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल का चयन उनकी फिटनेस क्लियरेंस के अधीन रखा गया है. अगर उन्हें मेडिकल मंजूरी मिलती है, तभी वे टीम के साथ एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगी। 

    मेन्स क्रिकेट इवेंट के लिए क्या है क्वालिफिकेशन?
    छह में से पांच टीमों का फैसला ICC मेन्स टी20I रैंकिंग के आधार पर होगा. 31 दिसंबर 2026 तक अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया से सबसे ऊंची रैंकिंग वाली एक-एक टीम सीधे LA28 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेगी. मेजबान अमेरिका (USA) भी क्वालिफाई कर सकता है, लेकिन इसके लिए उसे 30 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच किसी भी समय ICC मेन्स टी20I रैंकिंग में टॉप-15 में जगह बनानी होगी. यदि यूएसए टॉप-15 में जगह नहीं बना पाता, तो उसका ऑटोमैटिक स्थान उस महाद्वीप की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम को मिलेगा, जिसने 31 दिसंबर 2026 तक पहले से क्वालिफाई नहीं किया होगा। 

    आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी को खेल के इतिहास का बड़ा पड़ाव बताया. जय शाह कहते हैं, 'ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हमारे खेल के लिए ऐतिहासिक पल है. यह दुनिया भर के खिलाड़ियों और प्रशंसकों तक क्रिकेट को पहुंचाने का शानदार अवसर है. नया क्वालिफिकेशन सिस्टम सभी सदस्य देशों को ओलंपिक तक पहुंचने का स्पष्ट रास्ता देता है। 

    आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि नया क्वालिफिकेशन मॉडल प्रतिस्पर्धा और वैश्विक प्रतिनिधित्व के बीच संतुलन बनाता है. संजोग कहते हैं, 'यह सिस्टम प्रतिस्पर्धा के स्तर को बनाए रखने के साथ दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. नया ओलंपिक क्वालिफायर इस सफर को और रोमांचक बनाएगा। 

    बता दें कि 1900 के पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट भी हिस्सा था. अब 128 साल बाद लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी हो रही है. महिला और पुरुष दोनों वर्गों में छह-छह टीमें खेलेंगी. हर टीम 15 खिलाड़ियों का स्क्वॉड चुन सकेगी. टीमों को तीन-तीन के दो ग्रुप्स में बांटा जाएगा.शीर्ष दो टीमें गोल्ड मेडल मुकाबला खेलेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ेंगी. कैलिफोर्निया के पोमोना स्थित फेयर प्लेक्स मैदान क्रिकेट मैचों की मेजबानी करेगा। 

    एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम
    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल* (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), राधा यादव और नंदनी शर्मा.

    News Desk

    Related Posts

    बीसीसीआई की नई जूनियर चयनसमिति करेगी ड्रग्स, सट्टेबाजी पर खिलाड़ियों को जागरूक

    August 24, 2026

    फीफा ने अर्जेंटीना पर लगाया 21 मैच का बैन, पारेदेस को सबसे बड़ी सजा

    August 24, 2026

    यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का बड़ा एक्शन, बीच मैदान भिड़ंत के बाद लगा भारी जुर्माना

    August 24, 2026

    प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराया, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल से सिर्फ छह अंक दूर

    August 24, 2026

    ‘कोई हद पार करेगा तो…’ श्रीलंकाई गेंदबाज से झगड़े पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

    August 24, 2026

    ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

    August 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कृति सेनन के नए ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?

    August 25, 2026

    अभिजीत दिपके की टूटी-फूटी इंग्लिश पर कंगना रनौत का तंज, वीडियो में उड़ाया मजाक

    August 25, 2026

    चीनी के बढ़ते दामों पर सरकार का बड़ा फैसला, नए नियम से बाजार में बढ़ेगी निगरानी

    August 25, 2026

    Bajaj Pulsar 125 लॉन्च: ज्यादा पावर, TFT स्क्रीन और धांसू फीचर्स; जानें सबसे सस्ती पल्सर की कीमत

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.