Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»ITR में अगर इन बातों की नहीं दी जानकारी तो आएगा नोटिस, जुर्माना भी लगा सकता है…
    देश

    ITR में अगर इन बातों की नहीं दी जानकारी तो आएगा नोटिस, जुर्माना भी लगा सकता है…

    By April 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ITR में अगर इन बातों की नहीं दी जानकारी तो आएगा नोटिस, जुर्माना भी लगा सकता है…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने को ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधा शुरू कर दी है।

    करदाताओं ने आईटीआर दाखिल करना भी शुरू कर दिया है। कर विशेषज्ञों का कहना है कि इसे भरते समय सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

    गलती होने पर विभाग करदाता को नोटिस भेज सकता है। इतना ही कर छूट दावों या किसी भी तरह से लेन-देन में अनियमितता पाए जाने पर जुर्माना भी लगा सकता है, इसलिए आयकर रिटर्न भरते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

    1. बैंक खाते में पैसे जमा करना

    किसी बैंक या को-ऑपरेटिव बैंक में सालभर में 10 लाख या इससे अधिक रकम कैश जमा किया है तो उसकी विस्तृत जानकारी आईटीआर में देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर करदाता आयकर विभाग की जांच के दायरे में आ जाएगा।

    2. संपत्ति की खरीदारी

    यदि टैक्पेयर ने एक वित्त वर्ष में 30 लाख रुपये या इससे अधिक की अचल संपत्ति कैश में खरीदी है तो प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार इसकी जानकारी आयकर विभाग को देगा। करदाता ने आईटीआर में इसका खुलासा नहीं किया तो विभाग कैश लेनदेन के बारे में पूछताछ कर सकता है। करदाता को उन पैसों के स्त्रोत की भी जानकारी देनी होगी।

    3. क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान

    अगर टैक्पेयर क्रेडिट कार्ड के बिल के रूप में एक बार में एक लाख रुपये से अधिक कैश जमा करता है तो आयकर विभाग नोटिस जारी कर विवरण मांग सकता है। इसके अलावा एक वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये से अधिक के क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान नगद में करने पर उसका स्त्रोत बताना होगा।

    4. शेयर और म्‍यूचुअल फंडों की खरीदारी

    टैक्पेयर शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, डिबेंचर और बॉन्ड में नकद निवेश करता है तो उसकी भी जानकारी आईटीआर में देनी होगी। नियम के अनुसार, एक वित्त वर्ष में इनमें 10 लाख रुपये से ज्यादा निवेश करने पर विभाग पूछताछ कर सकता है।

    5. एफडी में नगद देना

    अगर किसी करदाता ने एक साल में अपनी एफडी में 10 लाख रुपये से ज्यादा नकद में जमा करता है तो इसे इसके स्रोत की जानकारी देनी होगी। इसलिए नोटिस से बचने के लिए ऑनलाइन तरीके से एफडी में निवेश कर सकते हैं। इससे विभाग के पास आपके लेनदेन का रिकॉर्ड रहता है.

    आयकर रिटर्न दाखिल करने के फायदे

    1. आईटीआर भरकर ही कर रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं।

    2. कर की बचत के लिए कटौती और छूट का लाभ उठा सकते हैं।

    3. विदेश जाने के लिए वीजा हासिल करने को आईटीआर चाहिए होती है।

    4. अधिक बीमा कवर वाली पॉलिसी खरीदने के लिए इसकी जरूरत होती है।

    5. कुछ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लिया जा सकता है।

    Post Views: 5

    Related Posts

    दिल्ली-NCR की हवा हुई साफ, 25 दिन बाद AQI 100 से नीचे

    May 5, 2026

    बंगाल में CM का फैसला करेंगे अमित शाह, असम में जेपी नड्डा को मिली जिम्मेदारी

    May 5, 2026

    सुनेत्रा पवार ने बनाया इतिहास, 2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों के 7 उपचुनाव में BJP 4, कांग्रेस 2 जीत

    May 5, 2026

    पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री चयन के लिए अमित शाह होंगे पर्यवेक्षक, जेपी नड्डा को मिली असम की जिम्मेदारी

    May 5, 2026

    बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने 2027 चुनावों की तैयारी तेज की, यूपी पर खास फोकस

    May 5, 2026

    मोदी का विदेश दौरा: चार यूरोपीय देशों के साथ UAE भी संभावित

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज: लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा…..

    May 5, 2026

    दिल्ली-NCR की हवा हुई साफ, 25 दिन बाद AQI 100 से नीचे

    May 5, 2026

    ममता बनर्जी का ऐलान: ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’, बंगाल में दीदी का खेला शुरू, कोई उपचुनाव नहीं लड़ूंगी

    May 5, 2026

    सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी घटे

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.