Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी
    खेल

    FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी

    News DeskBy News DeskJune 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मैक्सिको 
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के ग्रुप राउंड के मुकाबलों में गुरुवार को कई यादगार नतीजे देखने को मिले. मैक्सिको ने चेक रिपब्लिक को 3-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतने का कारनामा किया. वहीं 52 साल बाद वर्ल्ड कप में लौटी हैती की टीम मोरक्को से हार गई, लेकिन दो गोल दागकर अपने फैन्स को जश्न मनाने का मौका दे गई। 

    उधर स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप-B में पहला स्थान हासिल किया, जबकि बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराकर नॉकआउट राउंड में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत कर लिया। 

    मैक्सिको ने पहली बार जीते ग्रुप स्टेज के तीनों मैच
    ग्रुप-A का विजेता पहले ही बन चुका मैक्सिको चेक रिपब्लिक के खिलाफ भी पूरी तरह हावी रहा. दूसरे हाफ में 22 वर्षीय मातेओ चावेज ने 55वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके छह मिनट बाद जूलियन क्विनोनेस ने टूर्नामेंट का अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। 

    इंजरी टाइम में अल्वारो फिडाल्गो ने तीसरा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी. मैक्सिको ने पहली बार वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड में तीनों मुकाबले जीते हैं. इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1986 और 2002 में रहा था, जब टीम ने दो जीत और एक ड्रॉ हासिल किया था। 

    इस मुकाबले में 17 वर्षीय गिल्बर्टो मोरा मैक्सिको के लिए वर्ल्ड कप शुरू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. वहीं 40 वर्षीय गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने अपना छठा वर्ल्ड कप खेलकर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। 

    हार के बावजूद हैती के लिए यादगार रहा दिन
    52 साल बाद वर्ल्ड कप खेलने उतरी हैती की टीम मोरक्को से 4-2 से हार गई, लेकिन उसके दो गोल पूरे देश के लिए गर्व का कारण बन गए। 

    10वें मिनट में लेनी जोसेफ के शानदार प्रयास से मोरक्को के गोलकीपर यासीन बूनू के खाते में आत्मघाती गोल दर्ज हुआ और हैती ने बढ़त बना ली. इसके बाद विल्सन इसाडोर ने 43वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को फिर बढ़त दिला दी। 

    हालांकि मोरक्को ने लगातार तीन गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया और नॉकआउट राउंड में जगह बना ली. इसके बावजूद हजारों हैती समर्थकों ने पूरी रात अपनी टीम का उत्साह बढ़ाया. हैती के कोच सेबेस्टियन मिग्ने ने कहा कि टीम ने साबित किया कि वह इस मंच पर खेलने की हकदार है और अब 52 साल का इंतजार दोबारा नहीं होना चाहिए। 

    स्विट्जरलैंड ने कनाडा की उम्मीदों पर फेरा पानी
    ग्रुप-B के निर्णायक मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने मेजबान कनाडा को 2-1 से हराकर टॉप पोजीशन हासिल कर ली. दूसरे हाफ की शुरुआत के महज 40 सेकंड बाद रूबेन वर्गास ने गोल कर स्विस टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद 20 वर्षीय जोहान मंजांबी ने 57वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 

    कनाडा की ओर से प्रॉमिस डेविड ने 76वें मिनट में गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी. हार के बावजूद कनाडा ने पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है. अब उसका मुकाबला राउंड ऑफ-32 में साउथ अफ्रीका से होगा। 

    बोस्निया ने बढ़ाई नॉकआउट की उम्मीद
    सिएटल में खेले गए मुकाबले में बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं. 18 वर्षीय केरिम अलायबेगोविच ने 29वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे युवा गोल स्कोररों में शामिल हो गए. इसके बाद कतर के सुल्तान अल-ब्रेक के आत्मघाती गोल ने बोस्निया की बढ़त दोगुनी कर दी। 

    कतर ने हसन अल हायडोस के गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन 80वें मिनट में एरमिन माहमिक ने तीसरा गोल कर मुकाबला खत्म कर दिया. तीसरे स्थान पर रहने वाली बोस्निया अब सर्वश्रेष्ठ थर्ड-प्लेस टीमों में शामिल होकर राउंड ऑफ-32 में पहुंचने की मजबूत दावेदार बन गई है। 

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.