Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»36 साल का इंतजार खत्म, मैट हेनरी ने रचा इतिहास; बुमराह के साथ बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज
    खेल

    36 साल का इंतजार खत्म, मैट हेनरी ने रचा इतिहास; बुमराह के साथ बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

    News DeskBy News DeskJune 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    36 साल का इंतजार खत्म, मैट हेनरी ने रचा इतिहास; बुमराह के साथ बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     दुबई

    इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का इनाम न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी को ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में मिला है. हेनरी ने छह स्थान की छलांग लगाते हुए भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया। 

    34 वर्षीय हेनरी ने लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त करते हुए कुल 11 विकेट झटके थे. इसी प्रदर्शन की बदौलत वह सीधे रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंच गए। 

    हेनरी अब 36 साल बाद टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले केवल दो कीवी गेंदबाज ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे. साल 1947 में जैक कोवी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे, जबकि दिग्गज रिचर्ड हैडली ने 1984 से 1990 तक लंबे समय तक नंबर-1 स्थान पर कब्जा जमाए रखा था। 

    बुमराह को पीछे छोड़ सकते हैं हेनरी
    ताजा रैंकिंग में मैट हेनरी और जसप्रीत बुमराह दोनों के 870-870 रेटिंग पॉइंट हैं. दोनों के बाद ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 838 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। .

    हेनरी के पास इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में 25 जून से शुरू होने वाले सीरीज के निर्णायक टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर बुमराह को पीछे छोड़ने का मौका होगा। 

    दूसरी ओर बुमराह पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए आराम दिया गया था. भारतीय तेज गेंदबाज अगस्त में श्रीलंका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान फिर लाल गेंद क्रिकेट में वापसी करेंगे।

    एटकिंसन टॉप-10 से बाहर, लियोन की वापसी
    इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए, जिसके कारण उन्हें रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा. वह टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. एटकिंसन के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने फिर से टॉप-10 गेंदबाजों में जगह बना ली है। 

    जो रूट फिर बने नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज
    टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने अपने ही साथी खिलाड़ी हैरी ब्रूक को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान दोबारा हासिल कर लिया। 

    हालांकि इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रूट ने दोनों पारियों में 46 और 77 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. वहीं हैरी ब्रूक ने 24 और 58 रन बनाए. रूट की दो स्थान की छलांग के कारण ब्रूक दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड तीसरे स्थान पर खिसक गए। 

    रचिन रवींद्र टॉप-10 में, पंत और कैरी को नुकसान
    बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र  को भी फायदा हुआ है. उन्होंने दो स्थान की बढ़त हासिल कर 10वां स्थान अपने नाम कर लिया. इसके चलते ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी 11वें और भारत के ऋषभ पंत 12वें स्थान पर पहुंच गए. रवींद्र ने दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 33 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 76 रन की अहम पारी खेली थी। 

    वहीं डेरिल मिचेल ने दूसरी पारी में अर्धशतक लगाकर छह स्थान की छलांग लगाई और अब वह 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ग्लेन फिलिप्स ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा, जिसके दम पर वह आठ स्थान ऊपर चढ़कर 31वें स्थान पर पहुंच गए. यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग है। 

    News Desk

    Related Posts

    बीसीसीआई की नई जूनियर चयनसमिति करेगी ड्रग्स, सट्टेबाजी पर खिलाड़ियों को जागरूक

    August 24, 2026

    फीफा ने अर्जेंटीना पर लगाया 21 मैच का बैन, पारेदेस को सबसे बड़ी सजा

    August 24, 2026

    यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का बड़ा एक्शन, बीच मैदान भिड़ंत के बाद लगा भारी जुर्माना

    August 24, 2026

    प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराया, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल से सिर्फ छह अंक दूर

    August 24, 2026

    ‘कोई हद पार करेगा तो…’ श्रीलंकाई गेंदबाज से झगड़े पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

    August 24, 2026

    ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

    August 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चीनी के बढ़ते दामों पर सरकार का बड़ा फैसला, नए नियम से बाजार में बढ़ेगी निगरानी

    August 25, 2026

    Bajaj Pulsar 125 लॉन्च: ज्यादा पावर, TFT स्क्रीन और धांसू फीचर्स; जानें सबसे सस्ती पल्सर की कीमत

    August 25, 2026

    बैंक हड़ताल का अलर्ट: सेवाएं हो सकती हैं ठप, 4 दिन तक बढ़ेंगी ग्राहकों की मुश्किलें?

    August 25, 2026

    अध्यक्ष खंडेलवाल की पहली कार्यसमिति बैठक 30-31 अगस्त को, ओरछा में बनेगी मिशन-2028 की रणनीति

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.