Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»घर पर शुद्ध देसी घी बनाने की आसान ट्रिक: बिना मिक्सर सिर्फ 5 मिनट में मक्खन तैयार
    लाइफ स्टाइल

    घर पर शुद्ध देसी घी बनाने की आसान ट्रिक: बिना मिक्सर सिर्फ 5 मिनट में मक्खन तैयार

    News DeskBy News DeskJune 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घर पर शुद्ध देसी घी बनाने की आसान ट्रिक: बिना मिक्सर सिर्फ 5 मिनट में मक्खन तैयार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आजकल बाजार में मिलने वाली किसी भी चीज की शुद्धता पर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल होता है. आए दिन चीनी से लेकर पनीर तक में मिलावट की खबरें आती रहती हैं. इन खबरों में घी का नाम भी शामिल होता है. लोग मार्केट में शुद्ध देसी घी के नाम पर मिलावटी घी 800-1000 रुपये किलो पर बेचते हैं. ऐसे में इस बात की कोई गारंटी नहीं होती है कि आप जो घी आप इतने पैसे देकर खरीद रहे हैं, वो शुद्ध है भी या नहीं.

    इसी वजह से ज्यादातर लोग घर का बना शुद्ध देसी घी खाना पसंद करते हैं. लेकिन मलाई से मक्खन निकालने और मिक्सर साफ करने की झंझट के कारण कई लोग घी निकालने में आलस करते हैं. अक्सर लोग इस काम को टालते रहते हैं. अगर आपको भी घी निकालना बहुत ही झंझटभरा काम लगता है, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक आसान ट्रिक बताने वाले हैं, जो घी निकालने में आपके बहुत काम आएगी. इस ट्रिक की मदद से आप बिना मिक्सर और मशीन के सिर्फ 5 मिनट में मक्खन तैयार कर सकते हैं, जिससे आप आसानी से स्वादिष्ट, खुशबूदार और दानेदार देसी घी बना सकते हैं.

    कैसी मलाई से निकालें घी?
    घर पर स्वादिष्ट और दानेदार घी बनाने के लिए लगभग एक हफ्ते तक जमा की गई मलाई का इस्तेमाल करना चाहिए. ध्यान रखें अगर घी बनाने के लिए आप बहुत पुरानी मलाई का इस्तेमाल करेंगे तो घी का स्वाद और खुशबू खराब हो सकती है. अगर आप चाहते हैं कि मलाई लंबे समय तक फ्रेश रहे तो जमा करने वाले बर्तन में पहले थोड़ा-सा दही लगा दें. जब भी आप मलाई से घी बनाने वाले हों उससे 1-2 घंटे पहले मलाई को फ्रीजर से निकालकर रूम टेंपरेचर पर रख दें.

    बिना मिक्सर के ऐसे निकालें मक्खन
    जब मलाई रूम टेंपरेटर पर एकदम नॉर्मल हो जाए, तो उसे एक बड़े बर्तन में डाल लें. अब हैंड व्हिसकर (मथानी) या साफ हाथों की मदद से मलाई को फेंटना शुरू करें. लगातार एक ही डायरेक्शन में मलाई को फेंटते रहें. आप देखेंगे कि करीब 5 मिनट में मलाई से मक्खन अलग होने लगेगा. इसके बाद इसमें थोड़ा ठंडा पानी डालें. ठंडा पानी डालते ही मक्खन और छाछ अलग-अलग हो जाएंगे. अब मक्खन को हाथों से इकट्ठा करके दूसरे बर्तन में निकाल लें. चाहें तो इसे एक बार और ठंडे पानी से धो सकते हैं.

    मक्खन अलग हेने के बाद बचा हुआ छाछ फेंकें नहीं. इसमें काला नमक और भुना जीरा मिलाकर पी सकते हैं या फिर कढ़ी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.

    मक्खन से बनाएं खुशबूदार देसी घी
    मक्खन निकलने के बाद घी बनाने के लिए एक मोटे तले की कढ़ाई में मक्खन डालकर तेज आंच पर पिघला लें. मक्खन पिघलने के बाद गैस की आंच धीमी कर दें और इसे 8-10 मिनट तक पकाएं. जब घी ऊपर तैरने लगे और पूरी तरह साफ और ट्रांसपेरेंट दिखाई देने लगे, तो गैस बंद कर दें. थोड़ा ठंडा होने पर इसे छानकर एयरटाइट डिब्बे में भर लें.

    अगर आप चाहते हैं कि घर का घी बाजार जैसा सुनहरा दिखाई दे, तो घी पकाते समय उसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला दें. इससे घी का रंग और भी सुनहरा हो जाएगा. जब घी तैयार हो जाए तब उसे कांच के एक साफ एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें.

    News Desk

    Related Posts

    सुबह खाली पेट भीगी मेथी के 5 जबरदस्त फायदे, सेहत के लिए वरदान

    June 24, 2026

    वजन घटाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 हेल्दी इवनिंग स्नैक्स, भूख भी मिटेगी और कैलोरी भी कम रहेगी

    June 24, 2026

    वीकेंड थेरेपी से पाएं मेंटल और फिजिकल रिलैक्सेशन, जानें तनाव दूर करने के आसान और असरदार तरीके

    June 17, 2026

    गोंद कतीरा का सेवन हर किसी के लिए नहीं है फायदेमंद, इन लोगों को हो सकता है गंभीर नुकसान

    June 17, 2026

    घर पर बनाएं नेचुरल फेस वॉश, बेसन, एलोवेरा और ओट्स से पाएं चमकदार और हेल्दी स्किन

    June 17, 2026

    सुबह की ये 5 गलत आदतें चुपचाप कमजोर कर रही हैं आपका दिल

    June 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कतर के अमीर ने PM मोदी को किया फोन, रास लाफान हादसे में भारतीयों की मौत पर जताया दुख

    June 24, 2026

    UN में भारत का दो टूक संदेश, पाकिस्तान और चीन को सुनाई खरी-खरी; कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा

    June 24, 2026

    सुबह खाली पेट भीगी मेथी के 5 जबरदस्त फायदे, सेहत के लिए वरदान

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बैटर अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.