Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»कोरियन स्किनकेयर ट्रेंड: कोलेजन बढ़ाने के 5 घरेलू नुस्खे जो स्किन को बनाते हैं ग्लोइंग
    लाइफ स्टाइल

    कोरियन स्किनकेयर ट्रेंड: कोलेजन बढ़ाने के 5 घरेलू नुस्खे जो स्किन को बनाते हैं ग्लोइंग

    News DeskBy News DeskJune 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोरियन स्किनकेयर ट्रेंड: कोलेजन बढ़ाने के 5 घरेलू नुस्खे जो स्किन को बनाते हैं ग्लोइंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     आजकल कोरियन वेब सीरीज और फिल्मों का ही नहीं, बल्कि कोरियन स्किनकेयर का ट्रेंड भी पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है. हर कोई कोरिया के लोगों की साफ, चमकदार और ग्लोइंग स्किन से इंप्रेस होकर अपनी स्किन को वैसा ही बनाना चाहता है. बड़ी उम्र की कोरियन महिलाओं और पुरुषों की स्किन भी ऐसे दमकती रहती है, जैसे वो 25-30 साल के हों. उनकी स्किन पर ना तो झुर्रियां दिखती है और ना ही उनकी स्किन ढीली पड़ती है.

    इसका सीक्रेट उनके ब्यूटी रूटीन में है. दरअसल, कोरियंस अपने रूटीन में कोलेजन को खास महत्व देते हैं, क्योंकि ये स्किन को टाइट, मुलायम और जवान बनाए रखने में मदद करता है. उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन लेवल कम होने लगता है, जिससे झुर्रियां, ढीलापन और रूखापन नजर आने लगता है. ऐसे में अगर आप भी झर्रियों, झांइयों और स्किन के ढीले पड़ने से छुटकारा पाना चाहते हैं और 60 की उम्र में भी 30 वाला ग्लो चाहते हैं तो आपको अपने ब्यूटी रूटीन में कोलेजन शामिल करना होगा. इसके लिए आपको बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से घर पर ही कोलेजन बढ़ा सकते हैं.

    1. बोन ब्रॉथ: कोरियन ब्यूटी का पुराना सीक्रेट
    कोरिया में बोन ब्रॉथ को अंदर से सुंदरता बढ़ाने वाली ड्रिंक माना जाता है. ये कोलेजन से भरपूर होता है और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद भी साबित होता है.

    इसे बनाने के लिए आपको चिकन की हड्डियों को एक बड़े बर्तन में डालें. इसमें 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं. इसके बाद आप इसमें स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए अदरक, लहसुन और प्याज डाल सकते हैं. इसे धीमी आंच पर कई घंटों तक पकाना होता है, जिससे इसका स्वाद बढ़ता है. जब ये तैयार हो जाए तो आप इसे एक कप रोजाना पिएं. कहा जाता है कि बोन ब्रोथ को रोजाना पीने से स्किन की नमी और इलास्टिसिटी बेहतर हो सकती है.

    2. सीवीड और एलोवेरा से बनाएं कोलेजन जेल मास्क
    आप सीवीड और एलोवेरा को मिलाकर कोलेजन जेल मास्क बना सकते हैं. सीवीड में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और कई पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

    ये कोलेजन जेल मास्क बनाने के लिए आपको सूखे सीवीड को गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए भिगोना होगा. इसके बाद इसे पीसकर पेस्ट बना लें. इसमें 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं. अगर आप चाहते हैं तो इसमें 3-4 बूंद रोजहिप ऑयल भी मिला सकते हैं. अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें. इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार किया जा सकता है.

    3. राइस वॉटर टोनर
    इस लिस्ट में अगला नाम राइस वॉटर टोनर का है. ये कोरियन महिलाओं का सबसे पसंदीदा नुस्खा रहा है. चावल का पानी लंबे समय से कोरियन ब्यूटी रूटीन का हिस्सा रहा है. इसमें अमीनो एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है, जो स्किन को ताजगी देने में मदद करते हैं.

    राइस वॉटर टोनर बनाने के लिए आपको 1 कप चावलों को अच्छी तरह धोना होगा. चावलों को अच्छे से धोने के बाद 2 कप पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रखें. पानी को छानकर बोतल में भर लें. इसे फ्रिज में रखें और 3-4 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. चेहरा साफ करने के बाद इसे टोनर की तरह लगाया जा सकता है.

    4. कोलेजन स्मूदी स्किन को देगी अंदरूनी पोषण
    अगर आप सोचते हैं कि बाहरी चीजें लगाकर आपकी स्किन पर ग्लो आ जाएगा, तो आप गलत है. केवल बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि सही खानपान भी स्किन के लिए बहुत जरूरी है. कोरियंस अपनी स्किन को हेल्दी और जवान बनाए रखने के लिए डाइट में कोलेजन बढ़ाने के लिए स्मूदी शामिल करते हैं.

    इसे बनाने के लिए आपको 1 कप अनार का जूस, आधा एवोकाडो, 1 बड़ा चम्मच अलसी या चिया सीड्स, थोड़ी सी ब्लूबेरी की जरूरत पड़ेगी. आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा शहद डाल सकते हैं. सभी चीजों को ब्लेंड करके सुबह के नाश्ते या स्नैक के रूप में लिया जा सकता है.

    5. नाइट कोलेजन पैक
    रात के समय स्किन खुद को रिपेयर करती है, इसलिए कोरियन स्किनकेयर में नाइट पैक को बेहद खास माना जाता है.

    नाइट कोलेजन पैक बनाने के लिए आपको 1 अंडे का सफेद हिस्सा चाहिए होगा. अंडे के सफेद हिस्से में आधा चम्मच स्नेल म्यूसिन (ऑप्शनल) मिलाएं. 1 चम्मच शहद डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इसे रातभर लगा छोड़ दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें.

    News Desk

    Related Posts

    शरीर दे रहा ये 6 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    August 5, 2026

    जींस और डेनिम में क्या है फर्क? जानिए दोनों के नाम और इतिहास की दिलचस्प कहानी

    August 3, 2026

    Likes-Comments नहीं मिले तो बिगड़ जाता है Gen Z का मूड! स्टडी में सोशल मीडिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

    August 2, 2026

    Frozen Food से डायबिटीज का खतरा? 16 मामलों के बाद 11 कंपनियों पर केस, जानिए भारत में कितना है जोखिम

    August 1, 2026

    नींबू के छिलके फेंकें नहीं, स्किन से सफाई तक आएंगे इतने काम

    July 31, 2026

    हेपेटाइटिस को हल्के में न लें, समय पर इलाज नहीं हुआ तो लिवर को हो सकता है स्थायी नुकसान

    July 31, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईरान युद्ध में अमेरिका का मिसाइल भंडार खाली होने की कगार पर! स्टॉक में भारी कमी की रिपोर्ट

    August 5, 2026

    यूरोपीय संघ में अवैध प्रवासन 55% घटा, दो साल में बड़ा बदलाव; EU आयुक्त का दावा

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

    August 5, 2026

    IND vs SL Test Series: बारिश बनी विलेन तो टीम इंडिया को कितना होगा नुकसान? जानें WTC Points Table का पूरा गणित

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.