Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»मूंग दाल इडली रेसिपी: हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर साउथ इंडियन ट्विस्ट
    लाइफ स्टाइल

    मूंग दाल इडली रेसिपी: हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर साउथ इंडियन ट्विस्ट

    News DeskBy News DeskJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मूंग दाल इडली रेसिपी: हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर साउथ इंडियन ट्विस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साउथ इंडियन फूड की बात हो और इडली का नाम न आए. ऐसा भला कैसे हो सकता है. इसे समूचे भारत के लोग खूब पसंद करते हैं. लेकिन आमतौर पर घरों में चावल, सूजी या उड़द की दाल का इस्तेमाल करके इडली बनाई जाती है. लेकिन अगर आप इस पारंपरिक स्वाद में एक हेल्दी और न्यूट्रिशियस ट्विस्ट देना चाहते हैं तो जाने-माने सेलिब्रिटी सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर की बताई यह रेसिपी आपके बड़े काम आएगी.

    कुणाल कपूर ने कुछ समय पहले अपने यूट्यूब चैनल पर मूंग दाल की इडली बनाने का एक बेहद अनोखा और आसान तरीका शेयर किया था. अगर आप भी घर पर मूंग दाल की इडली बनाते हैं तो यह ना केवल आपको नया स्वाद देगी बल्कि यह प्रोटीन से भी भरपूर होगी जो आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है.

    सामग्री (Ingredients)
    धुली मूंग दाल: 1 कप (3 घंटे भीगी हुई)

    दही: 1/2 कप

    सूजी (रवा): 1/4 कप (बाइंडिंग के लिए)

    हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट: 1 चम्मच

    गाजर: 1/4 कप (बारीक कद्दूकस की हुई)

    हरा धनिया: 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

    इनो (फ्रूट साल्ट): 1 छोटी चम्मच

    नमक: स्वादानुसार

    तड़के के लिए: 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच राई, 1 चम्मच उड़द दाल, 7-8 कढ़ी पत्ता, एक चुटकी हींग.

    बनाने का तरीका
    इसके लिए बिना छिलके वाली मूंग दाल को रात भर के लिए भिगो दें. अब इसे धोने के बाद ग्राइंड करना है जिसके लिए पहले इसमें जरा सी दही डालें जो फर्मेंट के काम आती है.

    इसके बाद इसमें अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता और नमक डालकर बिना पानी के इसे ग्राइंड करके फाइन पेस्ट बना लें.

    अब इसमें पानी डालें थोड़ा और फिर ग्राइंड करें. इडली का बेटर तैयार हो गया है.  

    अब इस इंस्टैंट इडली के लिए सिंपल सा तड़का लगाना है. इसके लिए गर्म तेल में हींग, राई डालें और फिर हल्की सी हल्दी भी डालें.

    इस तड़के को इडली के बेटर में डाल दें. मूंग दाल की इस इडली में आपको गाजर और हरा धनिया भी डालना है. आप चाहें तो स्किप कर सकते हैं.

    आखिर में इडली के बेटर में हल्का सा बेकिंग सोडा या इनो मिलाएं. ये दही के साथ मिलकर फर्मेंट करता है और इडली फूली-फूली बनती हैं.

    अब इडली के मोल्ड को तेल से ग्रीस कर लें. अगर आपके पास ये नहीं हैं तो स्टील की कटोरी में भी इडली बना सकते हैं. इनमें बैटर को डालें और 12 से 15 मिनट तक पकाएं.

    News Desk

    Related Posts

    Fatty Liver को न करें नजरअंदाज! बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, दिखें ये लक्षण तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

    July 30, 2026

    घर पर बनाएं एंटी-एजिंग कोलेजन जेल, पाए ग्लोइंग और जवां त्वचा

    July 27, 2026

    कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी

    July 27, 2026

    जंक फूड पर सरकार की बड़ी सख्ती! स्कूलों के बाहर बिक्री पर लगेगी रोक, जल्द लागू होंगे नए नियम

    July 26, 2026

    ज्वार के आटे से बनाएं हेल्दी ग्लूटेन फ्री ब्रेड, बिना ओवन के

    July 25, 2026

    सूखे नारियल को न फेंकें, घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध नारियल तेल

    July 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सास को सिर पर बैठाकर ब्रज 84 कोस यात्रा कराने वाली बहू ने फिर किया कमाल, नया कारनामा देख हर कोई हैरान

    July 31, 2026

    World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान

    July 31, 2026

    महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

    July 31, 2026

    रहाणे के संन्यास पर रोहित-विराट भावुक, शानदार करियर के लिए दी बधाई

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.