Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल में पीवी सिंधु की जापान की अकाने यामागुची से हार
    खेल

    ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल में पीवी सिंधु की जापान की अकाने यामागुची से हार

    News DeskBy News DeskJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल में पीवी सिंधु की जापान की अकाने यामागुची से हार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिडनी
     भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु शनिवार यानि 13 जून को ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जापान की शीर्ष वरीय अकाने यामागुची के खिलाफ हार गईं। जिससे इस भारतीय खिलाड़ी का बीडब्ल्यूएफ खिताब का इंतजार बरकरार रहा। साथ ही इस साल के पहले खिताब से भी हाथ धोना पड़ा। सिंधू को यहां तीसरी वरीयता मिली थी। उन्होंने पहले गेम में कड़ी टक्कर दी लेकिन 43 मिनट तक चले मुकाबले में यामागुची से 20-22, 12-21 से हार गईं।

    पीवी सिंधु ने पहले गेम में किया डंटकर मुकाबला
    सिंधु के बाहर होने के साथ ही इस बीडब्ल्यूए ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भारत का अभियान भी समाप्त हो गया है। सिंधु ने पहले गेम में यामागुची के हर प्रहार का बखूबी जवाब दिया। दोनों खिलाड़ियों ने लगातार छह-छह अंक हासिल किए, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अपने गेम प्वाइंट को अंक में बदलने में नाकाम रही। यामागुची ने संयम का परिचय देते हुए पहला गेम जीत लिया।

    दूसरे गेम में फिसली बाजी
    पहले गेम में कांटे की टक्कर होने के बाद दूसरे गेम में खेल का रुख पूरी तरह बदल गया। यामागुची ने लगातार आठ अंक बनाकर 13-6 की बढ़त बना ली और पूरे गेम में अपना दबदबा बनाए रखते हुए आसानी से मैच जीत लिया। अब जापानी खिलाड़ी महिला एकल के खिताबी मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से भिड़ेंगी। सिंधु का इस हार के साथ यामागुची के खिलाफ हालिया संघर्ष जारी रहा। हालांकि जीत के रिकॉर्ड में भारतीय खिलाड़ी अब भी 15-13 से आगे हैं, लेकिन पिछले छह मुकाबलों में से पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    खिताब का इंतजार हुआ लंबा
    दिसंबर 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीत के बाद से सिंधु बीडब्ल्यूएफ टूर का खिताब नहीं जीत पाई हैं। इस सत्र में सिंधू का यह दूसरा सेमीफाइनल था। इससे पहले वह मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं जिसमें उन्हें चीन की वांग झियी से हार का सामना करना पड़ा था। वह इस सत्र में तीन बार क्वार्टर फाइनल में भी पहुंची हैं। पीवी सिंधु ने चीन की चेन सु यू को क्वार्टर फाइनल में 21-6, 21-9 से एकतरफा मैच में मात दी थी। जिसके उनकी खिताब जीतने की उम्मीद मजबूत हो गई थी।

     

    News Desk

    Related Posts

    कोरिया मास्टर्स में तन्वी शर्मा की शानदार जीत, श्रीकांत पहले दौर में हुए बाहर

    August 6, 2026

    थाईलैंड में फुटबॉल मैच के दौरान गिरी बिजली, खिलाड़ी की मौत 12 घायल

    August 6, 2026

    जोस बटलर बोले- वैभव सूर्यवंशी तोड़ देगा मेरा वर्ल्ड रिकॉर्ड, युवा बल्लेबाज की जमकर की तारीफ

    August 6, 2026

    मोहम्मद शमी की 2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वापसी के लिए कर रहे तैयारी

    August 6, 2026

    अजीत अगरकर की कुर्सी पर संकट! BCCI कर सकता है बड़ा बदलाव, चयन समिति पर लटक रही तलवार

    August 6, 2026

    IND vs SL Test Series: बारिश बनी विलेन तो टीम इंडिया को कितना होगा नुकसान? जानें WTC Points Table का पूरा गणित

    August 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गजनी फेम प्रदीप रावत का निधन, बेटे ने बताया आखिरी पलों का दर्द

    August 6, 2026

    मिनी माथुर बनीं ‘द अलायंस’ की पहली विनर, जीती ट्रॉफी और 50 लाख रुपये

    August 6, 2026

    सलमान खान और अलवीरा को कोर्ट का नोटिस, बीइंग ह्यूमन जूलरी केस में घिरे

    August 6, 2026

    कोरिया मास्टर्स में तन्वी शर्मा की शानदार जीत, श्रीकांत पहले दौर में हुए बाहर

    August 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.