Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»Tata Cars होंगी महंगी! 1 जुलाई से Punch, Tiago से Safari तक बढ़ेंगी कीमतें, जानें कितना पड़ेगा असर
    व्यापार

    Tata Cars होंगी महंगी! 1 जुलाई से Punch, Tiago से Safari तक बढ़ेंगी कीमतें, जानें कितना पड़ेगा असर

    News DeskBy News DeskJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Tata Cars होंगी महंगी! 1 जुलाई से Punch, Tiago से Safari तक बढ़ेंगी कीमतें, जानें कितना पड़ेगा असर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड (TMPV) ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि उनकी गाड़ियां 1 जुलाई 2026 से महंगी होने वाली है. इसका असर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी सभी सेगमेंट की गाड़ियों पर पड़ेगा. कंपनी ने बताया कि उनकी कारों की कीमत 1.5 फीसदी तक बढ़ेगी।  

    कंपनी ने कार और एसयूवीज की कीमतों में इस इजाफे की वजह बढ़ते इनपुट कॉस्ट को बताया है. टाटा मोटर्स के मुताबिक, 'कीमतों में ये बदलाव इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी और महंगाई के दबाव को कुछ हद तक कम करने के लिए किया जा रहा है. हालांकि TMPV इन बढ़ी हुई लागतों का एक बड़ा हिस्सा खुद उठा रही है, लेकिन इस बदलाव के जरिए असर का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाला जा रहा है। 

    कंपनी ने कारों की नई कीमतों की जानकारी नहीं दी है. ब्रांड ने बताया कि सभी मॉडल और वेरिएंट्स की कीमतें अलग-अलग बढ़ाई जाएंगी, जिससे उनका वैल्यू प्रपोर्शन बना रहे. अगर आप 30 जून से पहले कार खरीदते हैं, तो आप बढ़ी हुई कीमतों के असर से बच सकते हैं। 

    दूसरी कंपनियों ने भी किया बढ़ोतरी का ऐलान
    हाल में ही बीएमडब्लू ने भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी भारत में बिकने वाली अपनी बीएमडब्लू और मिनी ब्रांड की कारों की कीमतों को 2 फीसदी तक बढ़ा रही है. वहीं चीनी कार निर्माता कंपनी बीवाईडी ने भी अपनी कारों की कीमतों का बढ़ाने का ऐलान किया है. बीवाईडी की गाड़ियां भी 2 फीसदी तक महंगी होंगी। 

    Tata Motors ने साफ किया है कि उनकी इलेक्ट्रिक और ICE (इंटरनल कंबस्चन इंजन) दोनों ही कारों की कीमतें बढ़ेंगी. यानी टाटा टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, पंच, नेक्सन, कर्व, सिएरा, हैरियर और सफारी सभी के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. वहीं ईवी कारों की बात करें, तो टाटा टियागो ईवी, टिगोर ईवी, पंच ईवी, नेक्सन ईवी और हैरियर ईवी की कीमतें बढ़ेंगी। 

    अगर कंपनी की सभी कारों की कीमत बढ़ रही है, तो इसका असर हाल में लॉन्च हुई टियागो पर भी पड़ेगा. टाटा ने इस महीने ही टाटा टियागो ईवी, सीएनजी और पेट्रोल को लॉन्च किया है. इस कार की कीमत 4.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है। 

    News Desk

    Related Posts

    नई Bajaj Pulsar 125 की पहली झलक आई सामने, शानदार डिजाइन के साथ जल्द होगी लॉन्च

    August 6, 2026

    सेंसेक्स 1 लाख के पार जाएगा! मॉर्गन स्टेनली की बड़ी भविष्यवाणी, निवेशकों में उत्साह

    August 6, 2026

    सोना 1.42 लाख के करीब, चांदी लगातार तीसरे दिन चमकी! जानें आज के लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट

    August 5, 2026

    187KM रेंज और डबल बैटरी की ताकत! Hero Vida EV स्कूटर के 3 लाख खरीदार, बिक्री में बड़ा रिकॉर्ड

    August 5, 2026

    शेयर बाजार में जोरदार वापसी! सेंसेक्स 626 अंक और निफ्टी बढ़त के साथ खुला, जानें तेजी की वजह

    August 5, 2026

    FSSAI का डाबर पर बड़ा एक्शन! ‘100% Natural’ दावों वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के निर्देश, शेयर 2% लुढ़का

    August 4, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शुभमन गिल अभ्यास में दो बार चोटिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

    August 6, 2026

    तरुण तेजपाल को यौन उत्पीड़न मामले में 10 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया ₹5 लाख का जुर्माना

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज, बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची के प्राकृतिक शहद ने बटोरी सराहना….

    August 6, 2026

    निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति, निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले….

    August 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.