Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»Jaspal Rana: देहरादून पहुंचा निशानेबाज जसपाल राणा का पार्थिव शरीर, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
    राज्य

    Jaspal Rana: देहरादून पहुंचा निशानेबाज जसपाल राणा का पार्थिव शरीर, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskJune 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Jaspal Rana: देहरादून पहुंचा निशानेबाज जसपाल राणा का पार्थिव शरीर, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रसिद्ध निशानेबाज और पद्मश्री से सम्मानित शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर देर शाम देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचा। इस दौरान सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जसपाल राणा ने बहुत कम उम्र में ही बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की थी और पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया था। उन्होंने न केवल स्वयं खेल की दुनिया में परचम लहराया, बल्कि प्रशिक्षण देकर अनेक खिलाड़ियों को तैयार किया। केवल 49 वर्ष की कम उम्र में उनका इस दुनिया से जाना उनके पूरे परिवार, खेल प्रशंसकों के लिए बहुत दुखदायक घड़ी है। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

    जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति: भट्ट

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है। पीड़ित परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की। भट्ट ने कहा, उनके निधन की सूचना से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। उनका यूं जाना, संगठन और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपने शोक संदेश में कहा कि जसपाल राणा के कम उम्र में जाना एक अत्यंत दुखद क्षण है। खेल और समाज में उनका अपूर्णीय योगदान एवं उपलब्धियां नई पीढ़ी के खिलाड़ियों और युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

    जसपाल राणा के निधन पर दुखी हुई दुनिया

    जसपाल राणा के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने देश का मान बढ़ाया। युवा खिलाड़ियों को तराशने के मामले में भी उन्होंने शानदार काम किया। इस दुख की घड़ी में हमारी भावनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    देवभूमि की माटी के लाल महान निशानेबाज जसपाल राणा के निधन से हम सब स्तब्ध हैं। उनका निधन ऐसा शून्य है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। उन्होंने निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराया और देश का मान बढ़ाया। उनका मार्ग दर्शन हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। बाबा केदारनाथ और भगवान बदरीविशाल पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।

    – रेखा आर्या, खेल मंत्री

    यह केवल उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। एक खिलाड़ी के रुप में जसपाल राणा की उपलब्धियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने न केवल अपने खेल से राज्य का मान बढ़ाया, बल्कि नए खिलाड़ियों को तराश कर उनके लिए बड़ी प्रेरणा बने। ईश्वर उनके परिवार और मित्रों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

    – गणेश गोदियाल, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष

    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: रक्षा, पर्यावरण और जनभागीदारी पर पीएम मोदी का संदेश, सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुनी ‘मन की बात’….

    July 27, 2026

    Uttarakhand News: रक्षा, पर्यावरण और जनभागीदारी पर पीएम मोदी का संदेश, सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुनी ‘मन की बात’….

    July 27, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में साहित्य को मिलेगा नया आयाम: लेखकों-साहित्यकारों से संवाद के बीच सीएम धामी ने दो साहित्य ग्राम बनाने की तैयारी का किया ऐलान….

    July 27, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में साहित्य को मिलेगा नया आयाम: लेखकों-साहित्यकारों से संवाद के बीच सीएम धामी ने दो साहित्य ग्राम बनाने की तैयारी का किया ऐलान….

    July 27, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड में शिक्षा को नई उड़ान: सीएम धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, मेहनत और संस्कार का दिया संदेश….

    July 27, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड में शिक्षा को नई उड़ान: सीएम धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, मेहनत और संस्कार का दिया संदेश….

    July 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: रक्षा, पर्यावरण और जनभागीदारी पर पीएम मोदी का संदेश, सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुनी ‘मन की बात’….

    July 27, 2026

    Uttarakhand News: रक्षा, पर्यावरण और जनभागीदारी पर पीएम मोदी का संदेश, सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुनी ‘मन की बात’….

    July 27, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में साहित्य को मिलेगा नया आयाम: लेखकों-साहित्यकारों से संवाद के बीच सीएम धामी ने दो साहित्य ग्राम बनाने की तैयारी का किया ऐलान….

    July 27, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में साहित्य को मिलेगा नया आयाम: लेखकों-साहित्यकारों से संवाद के बीच सीएम धामी ने दो साहित्य ग्राम बनाने की तैयारी का किया ऐलान….

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.