Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»ऑयली बालों से परेशान हैं? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय
    लाइफ स्टाइल

    ऑयली बालों से परेशान हैं? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय

    News DeskBy News DeskJune 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑयली बालों से परेशान हैं? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कुछ लोगों को ड्राई हेयर की समस्या होती है तो कुछ को ऑयली हेयर की समस्या होती है. जिनके बाल ऑयली होते हैं उन लोगों की अक्सर शिकायत होती है कि बाल धोने के कुछ ही घंटों में वापिस से उनके बाल ऑयली और चिपचिपे दिखने लगते हैं. इसका कारण स्कैल्प की बायोलॉजी से जुड़ा हुआ है. दरअसल, हमारे स्कैल्प में मौजूद सिबेशियस ग्लैंड्स से सीबम नाम का नेचुरल ऑयल निकलता है. यह ऑयल बालों को टूटने से बचाने और उन्हें हेल्दी रखने के लिए जरूरी है.

    लेकिन जब ये ग्लैंड्स जरूरत से ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं तो बाल बहुत ज्यादा ग्रीसी और ऑयली नजर आने लगते हैं जिससे डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ जाती है. यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस आर्टिकल में घरेलू नुस्खे जानेंगे जो इस समस्या में मदद कर सकते हैं.

    क्यों हो जाते हैं बाल इतने ऑयली?
    रिसर्च साइंटिस्ट और फार्मासिस्ट ला फॉन्सेउर (La Fonceur) की बुक 'सीक्रेट ऑफ हेल्दी हेयर' के अनुसार, बालों के जरूरत से ज्यादा ऑयली होने के पीछे कुछ आम आदतें और फैक्टर्स जिम्मेदार होते हैं. यदि आप उन्हें सुधार लेते हैं तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है. इसके अलावा नीचे बताए हुए कारण भी ऑयली हेयर के लिए जिम्मेदार होते हैं.

    बार-बार बालों को छूना: ला फॉन्सेउर का कहना है बालों के बार-बार चिपचिपे होने का कारण बालों को बार-बार छूना है. दरअसल, अपने बालों को बार-बार हाथ लगाने से हाथों का नेचुरल ऑयल और गंदगी बालों में ट्रांसफर हो जाती है जिससे वे जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं.

    जरूरत से ज्यादा कंघी करना: जब आप बहुत ज्यादा कंघी करते हैं तो स्कैल्प में ब्लड फ्लो तो बढ़ता है लेकिन इससे सिबेशियस ग्लैंड्स भी ट्रिगर हो जाते हैं और ज्यादा सीबम बनाने लगते हैं.

    गलत खान-पान: डाइट में सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा ज्यादा होने से बालों में ग्रीसीनेस बढ़ जाती है. मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, हाई-ग्लाइसेमिक डाइट और डेयरी प्रोडक्ट्स भी सीबम बढ़ाने वाले हार्मोन्स को प्रभावित करते हैं.  

    मौसम का असर: उमस और गर्मी वाले मौसम में स्कैल्प की ग्लैंड्स ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं जिससे ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है.

    ग्रीसी बालों से छुटकारा पाने के आसान तरीके
    स्कैल्प के ऑयल को कंट्रोल करने और बालों को फ्रेश रखने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल और रूटीन में कुछ बताए हुए बदलाव कर सकते हैं.

    डाइट में लाएं बदलाव: अपने खाने में विटामिन B2 और B7 से भरपूर फूड्स शामिल करें. इसके अलावा सैचुरेटेड फैट वाली चीजों से पूरी तरह दूरी बनाएं. एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल: बाल धोने के बाद पानी में थोड़ा एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर बालों को रिंस करें. यह स्कैल्प के pH लेवल को रिस्टोर करने और सीबम कंट्रोल करने में मदद करता है.

    सही शैम्पू और कंडीशनर चुनें: ऑयली हेयर के लिए खास तौर पर बने शैम्पू का इस्तेमाल करें और ध्यान रखें कि उसमें हैवी ऑयल न हो. कंडीशनर को कभी भी स्कैल्प पर न लगाएं, इसे सिर्फ बालों के एंड्स (सोरों) पर ही लगाएं जैसा कि हेल्थलाइन की गाइडलाइंस में भी सुझाया गया है.

    बार-बार बाल धोने से बचें: हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार ही बाल धोएं. बहुत ज्यादा शैम्पू करने से स्कैल्प ड्राई हो जाता है और उसे प्रोटेक्ट करने के लिए ग्लैंड्स और ज्यादा ऑयल बनाने लगती हैं.

    News Desk

    Related Posts

    महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

    September 18, 2026

    सिक्स पैक से नहीं मिलती असली फिटनेस, विद्युत जामवाल ने बताए फिट रहने के सही मायने

    September 16, 2026

    महंगे केराटिन-प्रोटीन ट्रीटमेंट छोड़िए! अंडे से बनाएं 5 होममेड हेयर मास्क, बाल होंगे मुलायम

    September 14, 2026

    घर में उगाएं रीठे का पौधा, बालों से लेकर कपड़ों की सफाई तक आएगा काम

    September 11, 2026

    भाग्यश्री का ब्यूटी सीक्रेट: चेहरे पर लगाती हैं मलाई, जानें क्या हैं फायदे

    September 10, 2026

    घर पर बनाएं एलोवेरा हर्बल साबुन, चेहरे को मिलेगा नेचुरल निखार

    September 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.