Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»विंबलडन 2026: इनामी राशि में 20% की बढ़ोतरी, सिंगल्स चैंपियन को मिलेंगे 46 करोड़ रुपये
    खेल

    विंबलडन 2026: इनामी राशि में 20% की बढ़ोतरी, सिंगल्स चैंपियन को मिलेंगे 46 करोड़ रुपये

    News DeskBy News DeskJune 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विंबलडन 2026: इनामी राशि में 20% की बढ़ोतरी, सिंगल्स चैंपियन को मिलेंगे 46 करोड़ रुपये
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लंदन
     खिलाड़ियों की राजस्व में अधिक हिस्सेदारी की मांग के बीच विंबलडन ने गुरुवार को कुल इनामी राशि में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया। अगले महीने होने वाले इस ग्रास कोर्ट ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के एकल चैंपियन को अब 48 लाख डॉलर (करीब 46 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

    वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। ऑल इंग्लैंड क्लब की अध्यक्ष डेबोरा जेवंस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि खिलाड़ियों के रोजाना भत्ते सहित कुल इनामी राशि 8.58 करोड़ डॉलर (करीब 821 करोड़ रुपये) होगी, जो अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

    जेवंस ने कहा कि मुझे आशा है कि खिलाड़ी इसका स्वागत करेंगे। दरअसल, खिलाड़ी लंबे समय से चार ग्रैंडस्लैम से होने वाली कमाई में अधिक हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने सामूहिक कार्रवाई की दिशा में कदम उठाना शुरू किया है।

    फ्रेंच ओपन से पहले दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने कहा था कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो खिलाड़ियों को किसी ना किसी स्तर पर बहिष्कार करना चाहिए। पुरुषों के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर, कोको गफ और अन्य खिलाड़ियों ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।

    इसके बाद रोलां गैरो पर टूर्नामेंट से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में शीर्ष 10 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से होने वाली कमाई में अपने हिस्से को लेकर सांकेतिक विरोध जताते हुए पत्रकारों के साथ अपने सत्र को 15 मिनट तक ही सीमित रखा।

    एक साल से कुछ अधिक समय पहले 20 प्रमुख खिलाड़ियों ने चारों ग्रैंडस्लैम के प्रमुखों को एक पत्र भेजा था जिसमें अधिक इनामी राशि और फैसले लेने की प्रक्रिया में अपनी अधिक भागीदारी की मांग की गई थी।

    ग्रैंडस्लैम में कितनी इनामी राशि (सिंगल्स विजेता)
        आस्ट्रेलियन ओपन : 25 करोड़ रुपये
        फ्रेंच ओपन : 30 करोड़ रुपये
        विंबलडन : 46 करोड़ रुपये
        यूएस ओपन : 44 करोड़ रुपये

     

    News Desk

    Related Posts

    धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आगाज, रोहित शर्मा की फिटनेस पर नजरें

    June 12, 2026

    क्वींस क्लब में झटका: सेरेना विलियम्स का डबल्स अभियान चोट के बाद खत्म

    June 12, 2026

    पीएम नरेंद्र मोदी ने जसपाल राणा को बताया देश का रत्न, जताया दुख

    June 12, 2026

    पीवी सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में, 31 मिनट में चीन की खिलाड़ी को हराया

    June 12, 2026

    दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में खेल जगत में शोक की लहर

    June 12, 2026

    Wimbledon 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी करोड़ों की बारिश, इनामी राशि ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

    June 12, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हिंदू ग्रोथ रेट’ से कांग्रेस ग्रोथ रेट तक… PM मोदी ने विकास की बहस में कांग्रेस को घेरा

    June 12, 2026

    ‘सहर होने को है’ में बड़ा बदलाव, सहर के रोल में आएंगी भाविका शर्मा?

    June 12, 2026

    ‘काला हिरण – द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक रिलीज, सलमान विवाद पर बनी फिल्म चर्चा में

    June 12, 2026

    धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आगाज, रोहित शर्मा की फिटनेस पर नजरें

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.