Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»केतनपाल में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी…..
    छत्तीसगढ़

    केतनपाल में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी…..

    News DeskBy News DeskJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केतनपाल में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : कभी पीन के पानी के लिए लंबा इंतजार करने वाला केतनपाल गांव आज घर-घर शुद्ध पेयजल की सुविधा से जुड़ चुका है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोमपल्ली के आश्रित ग्राम केतनपाल में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।

    जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में पहले पेयजल के लिए 14 हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी हो या बरसात, ग्रामीणों को पानी भरने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।

    जल जीवन मिशन के तहत स्थापित 10 केएल क्षमता वाली चार सोलर आधारित जल संरचनाओं ने इस तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया। अब गांव के 109 परिवारों को घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

    ग्रामवासी सोमलू कुडियम बताते हैं कि पहले पानी जुटाने में काफी समय और मेहनत लगती थी, लेकिन अब नल से पर्याप्त पानी मिलने से उनकी सबसे बड़ी चिंता खत्म हो गई है। योजना के संचालन और रखरखाव के लिए गांव के ही एक नल-जल मित्र को प्रशिक्षित किया गया है। वहीं ग्रामसभा के माध्यम से ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण किया गया तथा ग्रामीणों की सहमति से योजना के बेहतर संचालन के लिए प्रति परिवार 30 रुपये मासिक जलकर तय किया गया।

    News Desk

    Related Posts

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……

    August 3, 2026

    तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….

    August 3, 2026

    ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….

    August 3, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….

    August 3, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं….

    August 3, 2026

    ज्ञानेश्वरी की सफलता से राज्य के युवा लेंगे प्रेरणा, खेलों के लिए तैयार होगा अच्छा वातावरण – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इनकम टैक्स पर बड़ा अपडेट! लोकसभा में संशोधन बिल पेश करेंगी वित्त मंत्री, बैंकिंग से जुड़े अहम फैसलों की भी तैयारी

    August 4, 2026

    एशिया कप 2026 की मेजबानी पर बड़ा अपडेट, इस देश में हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

    August 4, 2026

    यूरोप के इस देश में किराए पर मिलते हैं ‘पति’, महिलाएं घंटों के हिसाब से करती हैं भुगतान; जानिए क्या है वजह

    August 4, 2026

    ‘तुम नेकेड थीं?’ सनी लियोनी के खुलासे ने चौंकाया, एडल्ट फिल्मों की सच्चाई जानकर रो पड़ा परिवार

    August 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.