Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»CEO की माफी, भरोसा… फिर भी बरकरार विस्तारा का संकट, टाटा चेयरमैन तक पहुंचा मामला…
    देश

    CEO की माफी, भरोसा… फिर भी बरकरार विस्तारा का संकट, टाटा चेयरमैन तक पहुंचा मामला…

    By April 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CEO की माफी, भरोसा… फिर भी बरकरार विस्तारा का संकट, टाटा चेयरमैन तक पहुंचा मामला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     पायलटों की नाराजगी की वजह से टाटा समूह की एयरलाइन विस्तारा की उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। समस्या बरकरार रहने से करीब 20 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। बुधवार को भी विस्तारा की 26 उड़ानें पायलटों के विरोधी रुख की वजह से रद्द हुई थीं।

    सीईओ ने मांगी थी माफी

    हालांकि, एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने एक दिन पहले नाराज पायलटों से माफी मांगने के साथ उनकी समस्या के समाधान का वादा किया था। लेकिन यह समस्या अबतक हल नहीं हो पाई है। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को भी गतिरोध जारी रहा और एयरलाइन ने लगभग 20 उड़ानें रद्द कर दीं। इसकी वजह से कुछ हवाई मार्गों पर यात्री किराया बढ़ गया है।

    हर दिन 300 उड़ान का था प्लान

    विस्तारा को समर टाइम टेबल के तहत रोजाना 300 से अधिक उड़ानों का परिचालन करना है, लेकिन मौजूदा हालात में उसने अस्थायी रूप से परिचालन कम करने का निर्णय लिया है। बता दें कि एयरलाइन से जुड़े पायलट वेतन संशोधन और नए तैनाती कार्यक्रम को लेकर नाराज हैं और उड़ानों के परिचालन से अलग हो गए हैं।

    पायलट यूनियंस ने चंद्रशेखरन को लिखा लेटर

    पायलटों के दो संगठनों ने कहा कि विस्तारा के पायलटों द्वारा उठाई गई समस्याएं एक एयरलाइन कंपनी का मामला नहीं हैं, बल्कि टाटा समूह की सभी विमानन इकाइयों से जुड़ा व्यवस्थागत मुद्दा है। इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (आईसीपीआई) और इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) ने टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को लिखे पत्र में समूह से पायलट समुदाय के साथ सार्थक बातचीत में शामिल होने का आग्रह किया। बता दें कि टाटा समूह की चार एयरलाइन- एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया), और विस्तारा हैं।

    Related Posts

    कहां गायब हो गया मॉनसून? सैटेलाइट तस्वीरों में बादल नदारद, देश में 64% बारिश की कमी से बढ़ी चिंता

    June 15, 2026

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को घरेलू मांग का सहारा: निर्मला सीतारमण

    June 15, 2026

    अमेरिका-ईरान समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- इससे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता को मिलेगा बल

    June 15, 2026

    नितिन गडकरी ने दी बड़ी मंजूरी, अब गाड़ियों में 100% एथेनॉल ईंधन के इस्तेमाल का रास्ता साफ

    June 15, 2026

    थोक महंगाई पर बड़ा अपडेट, मई में WPI 9.68% पर; सरकार ने लॉन्च की नई WPI सीरीज

    June 15, 2026

    डिफेंस से स्पेस तक बढ़ी साझेदारी, भारत-स्लोवाकिया वार्ता में क्या-क्या हुआ तय? जानिए बड़ी बातें

    June 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.