Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»क्या पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढे़ंगी, सपना गिल केस में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश…
    देश

    क्या पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढे़ंगी, सपना गिल केस में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश…

    By April 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढे़ंगी, सपना गिल केस में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ लगे छेड़छाड़ का मामला फिर तूल पकड़ सकता है।

    अब मुंबई की एक कोर्ट ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल ने शॉ पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

    हालांकि, पुलिस को जांच में शॉ के खिलाफ कुछ नहीं मिला था। गिल पुलिस की तरफ से मामला दर्ज नहीं करने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचीं थीं।

    मामला साल 2023 का है। गिल ने आरोप लगाए थे कि अंधेरी के एक पब में शॉ ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि, शॉ ने तमाम आरोपों से इनकार किया था।

    फरवरी 2023 में गिल समेत कई लोगों को शॉ पर हमला करने से जुड़े विवाद में गिरफ्तार किया था। खबरें हैं कि होटल में सेल्फी लेने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल, गिल जमानत पर बाहर हैं।

    मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एससी तायडे ने पुलिस को 19 जून तक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

    अदालत ने गिल की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें वह उनकी शिकायत के आधार पर क्रिकेटर शॉ समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करने को लेकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई चाहती थीं। बुधवार को मजिस्ट्रेट तायडे ने जांच के आदेश दिए हैं।

    जमानत मिलने के बाद गिल ने अंधेरी में एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन का रुख किया। यहां वह शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य लोगों को पर कथित तौर पर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं।

    पुलिस की तरफ से खिलाड़ी के खिलाफ जब केस दर्ज नहीं किया गया, तब उन्होंने मजिस्ट्रेट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

    पुलिस पहले भई कोर्ट को बता चुकी है कि पब के सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि गिल और उनके दोस्त शोभित ठाकुर ने पी रखी थी और डांस कर रहे थे।

    ठाकुर फोन में शॉ की रिकॉर्डिंग करना चाहता था, लेकिन क्रिकेटर ने उन्हें वीडियो बनाने से रोक दिया। पुलिस का कहना था कि फुटेज देखकर ऐसा नहीं लगता है कि शॉ और अन्य लोगों ने गिल के साथ छेड़छाड़ की थी।

    पुलिस ने बताया था कि पब में मौजूद गवाहों के बयान भी लिए गए थे। वे बताते हैं कि किसी ने भी अनुचित तरीके से गिल को टच नहीं किया था।

    पुलिस ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC टॉवर के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की थी, जिसमें नजर आ रहा था कि गिल हाथ में बेसबॉल बैट लेकर शॉ की कार का पीछा कर रही थीं।

    कोर्ट को बताया गया था कि उन्हें शॉ की कार का शीशा तोड़ दिया था। पुलिस की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि CISF के अधिकारी ने बयान दिया था कि गिल जैसा दावा कर रही हैं, वैसा कुछ नहीं हुआ था।

    CISF अधिकारी के मुताबिक, उन्हें झगड़े की जानकारी लगी थी और मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि कार की विंडशील्ड टूटी हुई है।

    Related Posts

    बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने 2027 चुनावों की तैयारी तेज की, यूपी पर खास फोकस

    May 5, 2026

    मोदी का विदेश दौरा: चार यूरोपीय देशों के साथ UAE भी संभावित

    May 5, 2026

    जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान की नई साजिश: महिला आत्मघाती दस्ते तैयार, जैश-ए-मोहम्मद की भर्ती

    May 5, 2026

    बदलने जा रहा आधार कार्ड, नया होगा डिजाइन, क्या नाम, पता और DOB नहीं होंगे दिखे?

    May 5, 2026

    हॉर्मुज बंद होने के बावजूद, UAE और सऊदी से भारत आया तेल, ये आंकड़े चौंका देंगे

    May 5, 2026

    चीन का J-35AE स्टेल्थ फाइटर: पाकिस्तान डील की चर्चा से भारत की बढ़ी चिंता

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने 2027 चुनावों की तैयारी तेज की, यूपी पर खास फोकस

    May 5, 2026

    असम में वंशवाद को झटका: तीन पूर्व CM के बेटों की करारी हार, कांग्रेस पर बड़ा सवाल

    May 5, 2026

    10,000 स्टेप्स का नियम हर किसी के लिए जरूरी नहीं, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 5, 2026

    मोदी का विदेश दौरा: चार यूरोपीय देशों के साथ UAE भी संभावित

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.