Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»भारत का दबदबा जारी, राहुल-गिल-पंत की शतकीय पारियों से मजबूत स्कोर
    खेल

    भारत का दबदबा जारी, राहुल-गिल-पंत की शतकीय पारियों से मजबूत स्कोर

    News DeskBy News DeskJune 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत का दबदबा जारी, राहुल-गिल-पंत की शतकीय पारियों से मजबूत स्कोर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    न्यू चंडीगढ़
    भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज (7 जून) इस मुकाबले का दूसरा दिन है. भारतीय टीम की पहली पारी में बल्लेबाजी जारी है. केएल राहुल, शुभमन गिल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है.

    मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता था और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. भारतीय टीम की ओर से इस मैच में मानव सुथार को खेलने का मौका मिला, जिनका ये इंटरनेशनल डेब्यू मैच है. दूसरी ओर अफगानिस्तान के लिए नांगेयालिया खरोटी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया. भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट के

    मुकाबले का पहला दिन पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा. केएल राहुल ने अपना 12वां टेस्ट शतक जड़ते हुए 165 बॉल पर 100 रन बनाए. राहुल ने अपनी इनिंग्स में 11 चौके जड़े. कप्तान शुभमन गिल ने भी 11 चौके और एक छक्के की मदद से 138 बॉल पर शतक पूरा किया. गिल के टेस्ट करियर की ये 11वीं सेंचुरी रही. साई सुदर्शन ने 81 और यशस्वी जायसवाल ने 24 रन बनाए. पहले दिन के खेल के आखिर में ऋषभ पंत ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की.

    दूसरे दिन के खेल के पहले सेशन में शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने संभली शुरुआत की. अफगानी गेंदबाजों ने भी इस दौरान सटीक लेंथ पर गेंदबाजी की. मोहम्मद सलीम सफी ने शुभमन को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया. शुभमन ने 15 चौके और एक छक्के की मदद से 177 गेंदों पर 126 रन बनाए. शुभमन और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी हुई. शुभमन के बाद क्रीज पर उतरे ध्रुव जुरेल कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें सलीम सफी ने बोल्ड किया.

    भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड:  
    बल्लेबाज                                    विकेट                                                      रन
    यशस्वी जायसवाल      कॉट अफसर जजई, बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी                     24
    केएल राहुल             कॉट रहमानुल्लाह गुरबाज, बोल्ड जियाउर रहमान                      100
    साई सुदर्शन            कॉट अफसर जजई, बोल्ड सलीम सफी                                     81
    शुभमन गिल          कॉट अफसर जजई, बोल्ड सलीम सफी                                      126
    ऋषभ पंत              कैच अजमतुल्लाह उमरजई, बोल्ड हशमतुल्लाह शाहिदी                  81
    ध्रुव जुरेल               बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी                                                    19
    वॉशिंगटन सुंदर           
    मानव सुथार           

    विकेट पतन: 41-1 (यशस्वी जायसवाल, 11.6 ओवर), 180-2 (साई सुदर्शन, 42.4 ओवर), 247-3 (केएल राहुल, 60.2 ओवर), 416-4 (शुभमन गिल, 95.5 ओवर), 452-5 (ध्रुव जुरेल, 101.5 ओवर), 456-6 (ऋषभ पंत, 102.4 ओवर)

    अफगानिस्तान की टीम को टेस्ट क्रिकेट का उतना ज्यादा अनुभव नहीं है. उसका टेस्ट डेब्यू जून 2018 में भारत के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था. तब भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पारी और 262 रनों से परास्त किया. अफगानिस्तान ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने चार में जीत हासिल की. सात मुकाबले अफगानी टीम ने हारे और एक मुकाबला ड्रॉ़ पर भी समाप्त हुआ. अब भारतीय टीम दूसरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है.

    मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

    अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटी, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी.

    News Desk

    Related Posts

    अश्विन का गंभीर पर वार, बोले टीम इंडिया की रणनीति में नहीं दिख रही स्पष्टता

    July 24, 2026

    ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू, 123 भारतीय खिलाड़ी मैदान में

    July 24, 2026

    जोस बटलर ने क्रिस गेल को पछाड़ा, टी20 रन में बने दूसरे नंबर

    July 24, 2026

    चाइना ओपन से सिंधू बाहर, चेन युफेई ने कड़े मुकाबले में हराया

    July 24, 2026

    IND vs AFG: भारत में ही अफगानिस्तान करेगा टीम इंडिया की मेजबानी, T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी

    July 24, 2026

    IND vs ZIM: भारत की 7 विकेट से धमाकेदार जीत, वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक से सीरीज में 1-0 की बढ़त

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अश्विन का गंभीर पर वार, बोले टीम इंडिया की रणनीति में नहीं दिख रही स्पष्टता

    July 24, 2026

    खेसारी लाल यादव पर साइबर केस दर्ज, अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

    July 24, 2026

    विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन देखकर भावुक हुईं तृषा, शेयर किया रिएक्शन

    July 24, 2026

    नस्लभेद के सवाल पर एलन मस्क ने गिनाए भारत से रिश्ते, पत्नी को बताया ‘हाफ इंडियन’

    July 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.