Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»फैटी लिवर से बचने के लिए इन 6 चीजों से तुरंत बनाएं दूरी
    लाइफ स्टाइल

    फैटी लिवर से बचने के लिए इन 6 चीजों से तुरंत बनाएं दूरी

    News DeskBy News DeskJune 6, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फैटी लिवर से बचने के लिए इन 6 चीजों से तुरंत बनाएं दूरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     आज के समय में फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो गयी है. एक बड़ी आबादी ऐसी है जो एक लंबे समय से इस प्रॉब्लम से जूझ रही है. यह एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है जिसमें आपके लिवर के अंदर नॉर्मल से ज्यादा चर्बी इकठ्ठा हो जाती है. लिवर की जब बात आती है तो यही वह ऑर्गन है, जो खाने को डाइजेस्ट करने में, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में और एनर्जी को मैनेज करने का काम करता है. लेकिन, जब इसमें फैट बढ़ने लग जाता है तो इसकी काम करने की कैपिसिटी धीरे-धीरे कमजोर होने लग जाती है. अगर आप चाहते हैं कि आपको इस प्रॉब्लम से जूझना न पड़े तो सबसे पहले आपको अपनी कुछ आदतों को सुधारना होगा. इन आदतों में गलत डाइट लेना, कम फिजिकल एक्टिविटीज करना, बहुत ही ज्यादा फ्राइड और मीठी चीजें खाना शामिल है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको करने से बचना चाहिए अगर आप फैटी लिवर की प्रॉब्लम से खुद को बचाकर रखना चाहते हैं तो. चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

    स्वीटेंड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें
    अगर आपको फैटी लिवर है तो आपको जितनी जल्दी हो सके स्वीटेंड ड्रिंक्स जैसे कि कोल्ड ड्रिंक, सोडा, पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक्स से दूरी बना लेनी चाहिए. इनमें काफी ज्यादा मात्रा में रिफाइंड शुगर और हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप पाया जाता है. जब ये चीजें आपके शरीर में जाती हैं तो तुरंत ही फैट में कन्वर्ट हो जाती हैं. यह फैट डायरेक्टली आपके लिवर में इकठ्ठा होने लगता है जिससे धीरे-धीरे आपके लिवर पर प्रेशर बढ़ने लग जाता है. अगर आप रेगुलर बेसिस पर इस तरह के ड्रिंक्स पीते हैं तो आपके लिवर में इन्फ्लेमेशन की प्रॉब्लम बढ़ सकती है.

    फ्राइड चीजों से भी बनाएं दूरी
    भले ही आपको फैटी लिवर हो या फिर आप खुद को इससे बचाकर रखना चाहते हों, आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपनी डाइट से फ्राइड चीजों को हटाना शुरू कर दें. फ्राइड चीजें जैसे कि समोसा, कचौड़ी, पकौड़े, पूरियां और फ्रेंच फ्राइज में ट्रांस फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है. जब ये आपके शरीर में जाते हैं तो कभी भी आसानी से बर्न नहीं होते है और धीरे-धीरे करके आपके लिवर में ही इकठ्ठा होने लग जाते हैं. रेगुलर बेसिस पर इस तरह की चीजों को खाने से आपके लिवर को फैट प्रोसेस करने में दिक्कत होती है, जिससे फैटी लिवर की प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकती है.

    जंक फूड्स की वजह से भी बढ़ सकता है फैटी लिवर
    जंक फूड्स जैसे कि बर्गर, पिज्जा, मोमोज, नूडल्स और पैकेज्ड स्नैक्स स्वाद के मामले में तो बहुत ही जबरदस्त और एडिक्टिव लगते हैं, लेकिन इनमें न्यूट्रिशन बहुत ही कम और अनहेल्दी फैट बहुत ज्यादा मौजूद होता है. इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और एक्स्ट्रा सॉल्ट लिवर पर एक्स्ट्रा लोड डालने का काम करते हैं. इसके अलावा अगर आप इस तरह की चीजें खा रहे हैं तो आपके शरीर में ब्लड शुगर और इंसुलिन का लेवल भी बिगड़ सकता है. ऐसा होने की वजह से लिवर में फैट इकठ्ठा होने की जो प्रक्रिया है वह और भी ज्यादा तेज हो जाती है.

    हाई शुगर फूड्स भी हैं हानिकारक
    हाई शुगर फूड्स जैसे कि केक, पेस्ट्री, मिठाइयां, चॉकलेट और डेजर्ट्स में रिफाइंड शुगर की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है. जब आप अपने शरीर को जरूरत से ज्यादा चीनी देने लगते हैं, तो वह उसे एनर्जी में कन्वर्ट करने की जगह पर फैट के रूप में स्टोर करके रखने लगता है. यही फैट धीरे-धीरे आपके लिवर में भी जमा होने लग जाता है. जब आप रेगुलर बेसिस पर मीठी चीजें खाते रहते हैं तो इससे इंसुलिन रेसिस्टेंस की प्रॉब्लम बढ़ भी सकती है, जो आगे चलकर आपके लिवर को डैमेज करने का ही काम करता है.
    बंद कर दें शराब पीना

    शराब को फैटी लिवर का सबसे बड़ा और सीरियस कारण भी माना जाता है. जब आप शराब पीते हैं तो इसकी वजह से आपके लिवर के सेल्स डैमेज होने शुरू हो जाते हैं और साथ ही आपका लिवर अपनी पूरी कैपेसिटी के साथ काम भी नहीं कर पाता है. जब आप रेगुलरली शराब पीते हैं तो आपके लिवर में इन्फ्लेमेशन, फैट का इकठ्ठा होना और कुछ ही समय बाद लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. अगर आपको फैटी लिवर है तो आपको शराब का सेवन करना पूरी तरह से ही बंद कर देना चाहिए. थोड़ी मात्रा में भी शराब पीने से आपको काफी ज्याद नुकसान हो सकता है.
    प्रोसेस्ड फूड भी लिवर को करते हैं डैमेज

    प्रोसेस्ड फूड्स जैसे कि पैकेज्ड सूप, रेडी-टू-ईट मील्स, सॉसेज, बेकन और बाकी पैक्ड फूड आइटम्स में कई तरह के केमिकल्स, प्रिजर्वेटिव्स और जरूरत से ज्यादा नमक पाया जाता है. ये चीजें आपके शरीर में जाती हैं, तो आपके लिवर को इन्हें प्रोसेस करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. बहुत ही लंबे समय तक इन फूड आइटम्स के सेवन से लिवर में टॉक्सिन्स और फैट दोनों के इकठ्ठा होने का खतरा बढ़ जाता है.

    News Desk

    Related Posts

    भाग्यश्री का ब्यूटी सीक्रेट: चेहरे पर लगाती हैं मलाई, जानें क्या हैं फायदे

    September 10, 2026

    घर पर बनाएं एलोवेरा हर्बल साबुन, चेहरे को मिलेगा नेचुरल निखार

    September 10, 2026

    रातभर बालों में तेल लगाकर सोते हैं तो सावधान! जावेद हबीब ने बताया सही तरीका

    September 7, 2026

    घर पर ऐसे बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स और एक्स्ट्रा ऑयल से मिलेगी राहत

    September 7, 2026

    चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज की उम्मीद, बीमारी की पहचान के आधार पर तय होगा उपचार

    September 7, 2026

    मोटापा-तनाव बढ़ा रहे कैंसर का खतरा! पुरुषों में ओरल तो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े

    September 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: शहीद स्मारक पहुंचकर CM धामी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीरों का बलिदान सदैव रहेगा स्मरणीय…..

    September 10, 2026

    पैकेज्ड फूड लेबलिंग में देरी पर SC सख्त, FSSAI से मांगा जवाब; नमक-सोडियम डेटा पर उठे सवाल

    September 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.