Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»100 छक्कों के क्लब में एंट्री से सिर्फ 6 कदम दूर ऋषभ पंत, सहवाग-रोहित को छोड़ सकते हैं पीछे
    खेल

    100 छक्कों के क्लब में एंट्री से सिर्फ 6 कदम दूर ऋषभ पंत, सहवाग-रोहित को छोड़ सकते हैं पीछे

    News DeskBy News DeskJune 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    100 छक्कों के क्लब में एंट्री से सिर्फ 6 कदम दूर ऋषभ पंत, सहवाग-रोहित को छोड़ सकते हैं पीछे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़ 
    भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। विकेटकीपर ने भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं और उनके पास 100 छक्के तक पहुंचने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बनने का सुनहरा मौका है। आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर पंत आगामी टेस्ट में नई शुरुआत करने उतरेंगे। उनका फॉर्म खेल के सबसे बड़े प्रारूप में सवालों के घेरे में था, जिसके बाद उन्हें उपकप्तानी के पद से भी हटा दिया गया। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच शनिवार से होने जा रहा है।

    भारत के टेस्ट में सर्वाधिक छक्के
    भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है। उन्होंने भारत के लिए 49 टेस्ट मैच में 94 छक्के लगाए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को इस लिस्ट में पीछे छोड़ा था, जिन्होंने 104 मैचों में 90 छक्के मारे थे। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 67 मैचों में 88 छक्के जड़े हैं। वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 89 मैचों में 80 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा दिग्गज एमएस धोनी भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। धोनी ने 90 मैच खेलते हुए 78 छक्के ठोके थे। सचिन तेंदुलकर ने 200 मैचों में भारत के लिए 69 छक्के लगाए हैं।

    ऋषभ पंत ने भारत के लिए अब तक 49 टेस्ट मैच खेले हैं और वह शनिवार को 50 टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। पंत ने 49 टेस्ट मैच में 3476 रन बनाए हैं। उनका औसत 42.91 का है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने टेस्ट फॉर्मेट में आठ शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में ऋषभ पंत नए रूप में दिख सकते हैं और थोड़ा संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे। क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने उनसे मैच के हिसाब से खेलने के लिए कहा है।

    आईपीएल 2026 में पंत का प्रदर्शन
    ऋषभ पंत के आईपीएल का 19वां सीजन बेहद खराब रहा। पिछले सीजन की तरह इस बार भी टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और 10 टीमों के टूर्नामेंट में अंतिम पायदान पर रही। ऋषभ पंत बतौर बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। सीजन खत्म होने के बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था।

    भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के

    ऋषभ पंत – 94

    वीरेंद्र सहवाग-90

    रोहित शर्मा-88

    रविंद्र जडेजा-80

    एम एस धोनी-78

    सचिन तेंदुलकर-69

    News Desk

    Related Posts

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? दो खिलाड़ियों की वापसी तय, 4 नामों पर सस्पेंस

    July 22, 2026

    CWG 2026: हॉकी, बैडमिंटन और रेसलिंग बाहर, 32 साल का सबसे छोटा कॉमनवेल्थ गेम्स होगा ग्लासगो में

    July 22, 2026

    विश्व कप फाइनल हारने के बाद अर्जेंटीना पर डबल झटका, खिलाड़ियों पर कार्रवाई की तैयारी में FIFA

    July 22, 2026

    वॉशिंगटन सुंदर की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

    July 21, 2026

    पीवी सिंधु की शानदार वापसी, विराट की सलाह से बदली सोच और जीता खिताब

    July 21, 2026

    WWE इतिहास के 5 सबसे वजनदार रेसलर्स, जिनसे कांपते थे विरोधी

    July 21, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    फार्मा शेयरों में भारी बिकवाली, ट्रंप के 200% टैरिफ डर से दूसरे दिन भी बाजार लुढ़का

    July 22, 2026

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? दो खिलाड़ियों की वापसी तय, 4 नामों पर सस्पेंस

    July 22, 2026

    खुदाई में मिलीं रावण की 35 दुर्लभ मूर्तियां, मांड्या-मैसुरु में ASI की खोज ने चौंकाया

    July 22, 2026

    मैकेनिक की लापरवाही पड़ी भारी! बाइक खराब होने पर कंज्यूमर कोर्ट ने दिलाया ₹66 हजार मुआवजा

    July 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.