Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»अलेक्जेंडर ज्वेरेव फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंचे, पहली ग्रैंड स्लैम जीत से एक कदम दूर
    खेल

    अलेक्जेंडर ज्वेरेव फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंचे, पहली ग्रैंड स्लैम जीत से एक कदम दूर

    News DeskBy News DeskJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अलेक्जेंडर ज्वेरेव फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंचे, पहली ग्रैंड स्लैम जीत से एक कदम दूर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पेरिस

     जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब से अब सिर्फ एक जीत दूर हैं। उन्होंने शुक्रवार को 26वीं वरीयता प्राप्त जाकुब मेंसिक को 7-5, 6-2, 3-6, 6-3 से हराकर एक बार फिर फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। 29 वर्षीय ज्वेरेव इससे पहले तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल हार चुके हैं, जिनमें दो साल पहले फ्रेंच ओपन का फाइनल भी शामिल है।

    पेरिस में इस बार उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। अब रविवार को फाइनल में उनका सामना 10वीं वरीयता प्राप्त फ्लेवियो कोबोली से होगा। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कोबोली का सामना इटली के ही खिलाड़ी मत्तेओ अर्नाल्डी से होना था, लेकिन अर्नाल्डी बीमार होने की वजह से मैच से हट गए और कोबोली फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गए।

    पहला सेट रहा बेहद कड़ा
    कोर्ट फिलिप शैट्रियर पर खेले गए मुकाबले का पहला सेट बेहद कड़ा रहा। 11वें गेम में ज्वेरेव ने बैकहैंड क्रांसकोर्ट विनर लगाकर ब्रेक प्वाइंट हासिल किया और फिर एक शानदार शॉट के जरिए बढ़त बना ली, जिसे मेंसिक नेट में मार बैठे। ज्वेरेव ने एक दमदार ऐस के साथ पहला सेट अपने नाम किया।

    दूसरे सेट की शुरुआत में ही उन्होंने सर्विस ब्रेक हासिल कर लिया, जबकि मेंसिक का खेल कुछ समय के लिए बिखर गया। एक ब्रेक के दौरान मेंसिक सिर पर तौलिया रखे बैठे नजर आए। वापसी के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं, क्योंकि ज्वेरेव ने अपना स्तर और ऊंचा कर लिया तथा डबल ब्रेक हासिल करते हुए मैच में 2-0 की बढ़त बना ली। हालांकि गर्दन की समस्या के कारण लंबा मेडिकल टाइमआउट लेने के बाद मेंसिक ने जोरदार वापसी की

    तीसरे सेट में हासिल की जीत
    उन्होंने अपनी तेज सर्विस और शानदार ड्रॉप शॉट्स की मदद से 4-2 की बढ़त बनाई और तीसरा सेट जीत लिया लेकिन चौथे सेट में ज्वेरेव ने कोई गलती नहीं की। उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए सेट और मैच दोनों अपने नाम कर लिए तथा लगातार दूसरे फ्रेंच ओपन फाइनल में जगह पक्की कर ली।

     

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.