Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»’आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण’…..
    छत्तीसगढ़

    ’आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण’…..

    News DeskBy News DeskJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ’आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण’…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज सुबह डिग्री कॉलेज रोड स्थित निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन निर्माण में पत्रकारों की व्यावसायिक आवश्यकताओं, आधुनिक तकनीकी सुविधाओं तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए।

    निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भवन के ड्राइंग-डिजाइन, लेआउट, सभाकक्ष, कमरों की संख्या तथा प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब केवल एक भवन नहीं बल्कि संवाद, विचार-विमर्श और अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण मंच होता है। इसलिए भवन का निर्माण ऐसा होना चाहिए जो पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न आयोजनों के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और अन्य कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए भवन में साउंड प्रूफिंग, आधुनिक ऑडियो-वीडियो सुविधाएं, व्यवस्थित बैठक व्यवस्था तथा आवश्यक तकनीकी संसाधनों का समावेश किया जाए। साथ ही भवन की संरचना ऐसी हो जो लंबे समय तक टिकाऊ, सुविधाजनक और उपयोगी बनी रहे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ प्रेस क्लब भवन पत्रकारों के लिए एक बेहतर कार्यस्थल के रूप में विकसित होगा, जहां संवाद, विमर्श और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रभावी गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।

    उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने गत 2 मई को वार्ड क्रमांक 27 में प्रस्तावित अत्याधुनिक प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया था। भूमिपूजन के महज एक माह के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाना परियोजना के प्रति शासन की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस आधुनिक प्रेस क्लब भवन के लिए भूमि संबंधी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शासन से 20 लाख रुपए तथा विधायक निधि से 30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

    भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री चौधरी ने कहा था कि प्रेस क्लब भवन की मांग को लेकर पत्रकार साथियों द्वारा लगातार प्रयास, संवाद और सकारात्मक फॉलोअप किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ हो सका है। उन्होंने कहा था कि संसाधनों की सीमाओं के बावजूद ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है, जो समाज के महत्वपूर्ण वर्गों को सशक्त बनाते हैं। पत्रकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके लिए बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराना जनहित में आवश्यक है।

    इस अवसर पर महापौर नगर निगम श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    मृदा संरक्षण, प्राकृतिक खेती और कृषि नवाचारों को मिला नया संबल, किसानों से किया पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने का आह्वान – कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

    June 5, 2026

    ’विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता, रायगढ़ को मिलेगा आधुनिक स्वरूप- वित्त मंत्री ओपी चौधरी’…

    June 5, 2026

    ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’….

    June 5, 2026

    कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण…..

    June 5, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता……

    June 5, 2026

    मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन में संवेदनशीलता से काम करने के दिए निर्देश…..

    June 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- विश्व पर्यावरण दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश: प्रकृति को संरक्षित और सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी, पर्यावरण ही हमारा वर्तमान और भविष्य……

    June 5, 2026

    Uttarakhand News- विश्व पर्यावरण दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश: प्रकृति को संरक्षित और सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी, पर्यावरण ही हमारा वर्तमान और भविष्य……

    June 5, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिगंबर सिंह रावत को लाइटवेट विश्व चैम्पियन बनने पर दी बधाई, कहा- अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और…

    June 5, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिगंबर सिंह रावत को लाइटवेट विश्व चैम्पियन बनने पर दी बधाई, कहा- अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और…

    June 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.