Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»उत्तराखंड में SIR: 8 जून से घर-घर जाएंगे BLO, मतदाताओं को बांटेंगे गणना फार्म
    राज्य

    उत्तराखंड में SIR: 8 जून से घर-घर जाएंगे BLO, मतदाताओं को बांटेंगे गणना फार्म

    News DeskBy News DeskJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उत्तराखंड में SIR: 8 जून से घर-घर जाएंगे BLO, मतदाताओं को बांटेंगे गणना फार्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 8 जून से बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर गणना फार्म का वितरण और संकलन करेंगे। यदि कोई मतदाता पहली बार में घर पर उपलब्ध नहीं मिलता है तो बीएलओ तीन बार तक उसके घर पर विजिट करेंगे।

    अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ का तीन चरणों में प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही गणना फार्मों की शत-प्रतिशत प्रिंटिंग भी पूरी कर ली गई है।

    उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में एक जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर यह पुनरीक्षण प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना फार्म वितरित करेंगे और एकत्र करेंगे। इसी अवधि में बीएलओ ऐप के माध्यम से फार्मों का डिजिटलीकरण कर अपलोड भी किया जाएगा।

    डॉ. जोगदण्डे ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। वहीं 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक इनका निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी

    उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 79 लाख 60 हजार 762 मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। मतदाता स्वयं भी ईसीआई-नेट ऐप के माध्यम से अपना फार्म डाउनलोड कर भरकर अपलोड कर सकते हैं। नए मतदाताओं के लिए फार्म-6 के माध्यम से आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

    मतदाताओं के लिए ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा शुरू

    अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत मतदाता एक क्लिक में अपने बीएलओ के साथ कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। यह सुविधा voters.eci.gov.in वेबसाइट और ECI-NET मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। कॉल बुक होने के बाद बीएलओ दो दिनों के भीतर संपर्क करेंगे।

    2003 की मतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है। मतदाता अपने नाम, पिता या पति के नाम, विधानसभा क्षेत्र, मोहल्ले या क्षेत्र के आधार पर सूची में विवरण आसानी से खोज सकते हैं।

     

    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में नई रणनीति लागू, NAAC और NIRF रैंकिंग पर रहेगा फोकस….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में नई रणनीति लागू, NAAC और NIRF रैंकिंग पर रहेगा फोकस….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने की पहल, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से मांगी ₹7,800 करोड़ की सहायता….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने की पहल, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से मांगी ₹7,800 करोड़ की सहायता….

    July 20, 2026

    नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, ज्ञानवती बैगा के जीवन में आई खुशहाली….

    July 20, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में बवाल, अर्जेंटीना खिलाड़ियों पर मारपीट के आरोप

    July 21, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किसे मिली स्क्वॉड में जगह

    July 21, 2026

    मानसून में ऑयली स्किन से राहत देंगे ये तीन नेचुरल फेस पैक

    July 21, 2026

    सिकंदर रजा बोले- भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज होगी कांटे की टक्कर

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.