Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»32 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर केएस भरत ने लिया संन्यास, कोहली-रोहित का जताया आभार
    खेल

    32 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर केएस भरत ने लिया संन्यास, कोहली-रोहित का जताया आभार

    News DeskBy News DeskJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    32 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर केएस भरत ने लिया संन्यास, कोहली-रोहित का जताया आभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

      नई दिल्ली

    भारतीय क्रिकेट से एक परिचित चेहरा दूर हो गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने गुरुवार (4 जून) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. भरत ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी. उनके इस ऐलान के बाद क्रिकेट जगत में उनके सफर को याद किया जा रहा है। 

    32 साल के केएस भरत उन खिलाड़ियों में रहे, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में वर्षों तक लगातार मेहनत की और शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम तक का सफर तय किया।. हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा नहीं रहा, लेकिन भारतीय टीम की टेस्ट कैप हासिल करना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा। 

    संन्यास की घोषणा करते हुए भरत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'गर्व और कृतज्ञता के साथ मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं. अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है.' भरत ने अपने संदेश में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI), आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, वाइजैग डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (VDCA) और अपने परिवार का आभार जताया. उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके करियर में अहम भूमिका निभाई। 

    कैसा रहा भरत का टेस्ट करियर?
    केएस भरत को लंबे इंतजार के बाद भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला था. उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उन्हें ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम में शामिल किया गया था. भरत ने भारतीय टीम के लिए कुल 7 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 20.09 की औसत 221 रन बनाए. उनका आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में था. इसके बाद युवा खिलाड़ियों की एंट्री और कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते वह टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके। 

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भले ही केएस भरत को ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा. आंध्र प्रदेश के लिए खेलते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और विकेटकीपर के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई. भरत भारतीय घरेलू क्रिकेट के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम का दरवाजा खटखटाया. उनकी मेहनत और संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा। 

    केएस भरत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी हिस्सा रहे. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हुए अपनी उपयोगिता साबित की. आईपीएल में उन्होंने 10 मैचों में 199 रन बनाए और कुछ यादगार पारियां भी खेलीं. आरसीबी के लिए खेलते हुए उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन घरेलू क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 

    News Desk

    Related Posts

    वॉशिंगटन सुंदर की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

    July 21, 2026

    पीवी सिंधु की शानदार वापसी, विराट की सलाह से बदली सोच और जीता खिताब

    July 21, 2026

    WWE इतिहास के 5 सबसे वजनदार रेसलर्स, जिनसे कांपते थे विरोधी

    July 21, 2026

    ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 होगा सबसे छोटा संस्करण, 10 खेल शामिल

    July 21, 2026

    फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में बवाल, अर्जेंटीना खिलाड़ियों पर मारपीट के आरोप

    July 21, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किसे मिली स्क्वॉड में जगह

    July 21, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.