Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..
    छत्तीसगढ़

    सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..

    News DeskBy News DeskJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेवा-सेतु केन्द्र बने सुशासन की नई पहचान, अब 441 सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन मॉडल को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में ‘‘सेवा-सेतु केन्द्र’’ नागरिकों के लिए सुविधा, पारदर्शिता और त्वरित सेवाओं का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं। राज्य सरकार प्रशासनिक सेवाओं को गांव-गांव तक सरल, सुलभ और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एकीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।राज्य शासन द्वारा सभी सेवा-सेतु केन्द्रों की एक समान पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके मुख्य द्वार पर नवीन बोर्ड एवं नाम पट्टिकाएं स्थापित की जा रही हैं। साथ ही सभी प्रचार सामग्री, पोर्टल और सेवा पावती में अब ‘‘लोक सेवा केन्द्र’’ के स्थान पर ‘‘सेवा-सेतु केन्द्र’’ नाम और शासन द्वारा निर्धारित सेवा-सेतु लोगो का उपयोग किया जा रहा है। यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि नागरिक सेवाओं के विस्तार, तकनीकी सशक्तिकरण और सुशासन की नई कार्य संस्कृति की शुरुआत है।

    क्यूआर कोड से मिलेगी सेवाओं की सम्पूर्ण जानकारी

    जिले के सभी सेवा-सेतु केन्द्रों में लगाए जा रहे बैनर एवं पोस्टरों पर विशेष क्यूआर कोड अंकित किए जा रहे हैं। क्यूआर कोड स्कैन करते ही नागरिकों को उपलब्ध 441 सेवाओं की विस्तृत सूची तथा प्रत्येक सेवा के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त हो सकेगी। इससे नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सूचना प्राप्ति की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सरल बनेगी। कलेक्टोरेट कार्यालय बेमेतरा स्थित सेवा-सेतु केन्द्र में भी क्यूआर कोड युक्त बैनर एवं पोस्टर लगाए गए हैं, जिनका लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है।

    वॉट्सऐप बना सरकारी सेवाओं का नया माध्यम

    छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय सेवाओं को नागरिकों तक और अधिक सहज रूप में पहुंचाने के लिए वॉट्सऐप आधारित सेवा प्रणाली भी शुरू की है। अब प्रदेशवासी केवल एक वॉट्सऐप नंबर पर संदेश भेजकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीयन, राशन कार्ड, भू-नकल, नाम परिवर्तन हेतु साधारण राजपत्र अधिसूचना सहित 441 से अधिक शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    एआई तकनीक से सेवाएं होंगी और आसान

    सेवा-सेतु व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे कम पढ़े-लिखे नागरिक भी स्थानीय भाषा और वॉयस कमांड के माध्यम से सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। इस नवाचार का उद्देश्य सरकार और नागरिकों के बीच की दूरी को कम करना तथा सेवाओं की पहुंच को अधिक प्रभावी बनाना है।

    डिजिटल इंडिया के सपने को मिल रही नई मजबूती

    सेवा-सेतु केन्द्रों के माध्यम से शासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक को पारदर्शी, त्वरित और सुगम सेवाएं उपलब्ध हों। यह पहल न केवल डिजिटल इंडिया अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही है, बल्कि सुशासन को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

    News Desk

    Related Posts

    राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान…..

    July 18, 2026

    सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    July 18, 2026

    सफलता की कहानी: धान छोड़ मूंगफली की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी…..

    July 18, 2026

    आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई…..

    July 18, 2026

    मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है: राज्यपाल रमेन डेका….

    July 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    15 हजार वनडे रन से 203 कदम दूर विराट, सचिन का रिकॉर्ड निशाने पर

    July 19, 2026

    महिला आरक्षण-परिसीमन पर NDA को मिल सकता है DMK का साथ? विवादित बिल होल्ड की चर्चा के बीच समझें लोकसभा का नया गणित

    July 19, 2026

    ब्रेस्ट सर्जरी कराओ, होंठों में इंजेक्शन लो’— दीया मिर्जा ने इंडस्ट्री के चौंकाने वाले दबाव का किया खुलासा

    July 19, 2026

    मारुति डिजायर बनी देश की नंबर-1 कार, पहली छमाही में टाटा पंच और नेक्सॉन को छोड़ा पीछे

    July 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.