Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IPL 2026 Final: शुभमन गिल बनाम रजत पाटीदार, अहमदाबाद में खिताबी जंग आज
    खेल

    IPL 2026 Final: शुभमन गिल बनाम रजत पाटीदार, अहमदाबाद में खिताबी जंग आज

    News DeskBy News DeskMay 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2026 Final: शुभमन गिल बनाम रजत पाटीदार, अहमदाबाद में खिताबी जंग आज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    आईपीएल 2026 का फाइनल मैच आज यानी 31 मई (रविवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमें खिताब जीतने से एक कदम दूर हैं।

    आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। आरसीबी 5वीं बार आईपीएल फाइनल मैच खेलेगी, जबकि गुजरात की टीम आईपीएल में तीसरी बार फाइनल खेलने उतरेगी।

    RCB vs GT Final: गिल Vs पाटीदार, आईपीएल का खिताबी मैच
    दरअसल, डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की नजरें लगातार दूसरे आईपीएल खिताब (IPL Trophy) को हासिल करने पर होगी। वहीं, गुजरात की टीम भी अपने दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहेंगी। दोनों टीमों के कप्तान जबरदस्त फॉर्म में हैं।

    आरसीबी के रजत पाटीदार (Rajat Patidar) और गुजरात के शुभमन गिल (Shubman Gill), दोनों इंडिया की T20 टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं। दोनों का लीडरशिप स्टाइल अलग है, लेकिन दोनों ही अपनी टीम के लिए कमाल का परफॉर्म कर रहे हैं।

    रजत पाटीदार का शांत और सिंपल अंदाज RCB के लिए लकी साबित हुआ है। पिछले 2 सीजन से उनकी कप्तानी में टीम स्टेबल है। अब वो धोनी और रोहित शर्मा के क्लब में शामिल होने के करीब हैं। ये दोनों ही IPL ट्रॉफी डिफेंड करने वाले कप्तान हैं।

    पिछले साल भी आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब पंजाब किंग्स को हराकर जीता था। बता दें कि 32 साल के मध्य प्रदेश के बल्लेबाज पाटीदार ने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी तबाही मचाई है। उन्होंने 14 मैचों में 486 रन ठोके हैं। इस दौरान उनका एवरेज 44 का और स्ट्राइक रेट 196 का रहा, जिसमें 5 फिफ्टी भी शामिल हैं। पाटीदार को स्पिन का किंग माना जाता था, लेकिन इस सीजन तेज गेंदबाजों की भी उन्होंने जमकर धुनाई की है।

    दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल भी इंडिया की T20 टीम में वापसी के लिए बेताब दिख रहे हैं। स्टाइलिश ओपनर जबरदस्त फॉर्म में हैं। 15 मैचों में वह 722 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका एवरेज 48.13 का रहा है और स्ट्राइक रेट 163.71 का।

    वहीं, दोनों कप्तान गिल और पाटीदार, फाइनल में धमाकेदार पारियां खेलकर पहुंचे हैं। पाटीदार ने क्वालिफायर-1 में GT के खिलाफ सिर्फ 33 गेंद पर 93 रन की तूफानी पारी खेली थी और  RCB 92 रन से मैच जीता था। वहीं गिल ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 53 गेंद पर 101 रन की शानदार सेंचुरी ठोकी और टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया।

    IPL Final: घर में GT का पलड़ा भारी
    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन गुजरात की टीम ने कुल 7 मैच खेले है, जिसमें से 5 मैचों में उन्हें जीत हासिल हुई, जबकि दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस मैदान पर एक मैच गुजरात का आरसीबी के साथ भी हुआ था, जिसमें गुजरात को जीत मिली थी। ऐसे में घर में जीटी का पलड़ा भारी है और पाटीदार की आरसीबी टीम क्या इस ‘चक्रव्यूह’ को तोड़कर इतिहास रच पाएगी या नहीं, ये आज पता चल ही जाएगा।

    IPL 2026 Final RCB vs GT Playing 11 Predicted
    आरसीबी: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार।

    गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंद्धू, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

    News Desk

    Related Posts

    अश्विन का गंभीर पर वार, बोले टीम इंडिया की रणनीति में नहीं दिख रही स्पष्टता

    July 24, 2026

    ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू, 123 भारतीय खिलाड़ी मैदान में

    July 24, 2026

    जोस बटलर ने क्रिस गेल को पछाड़ा, टी20 रन में बने दूसरे नंबर

    July 24, 2026

    चाइना ओपन से सिंधू बाहर, चेन युफेई ने कड़े मुकाबले में हराया

    July 24, 2026

    IND vs AFG: भारत में ही अफगानिस्तान करेगा टीम इंडिया की मेजबानी, T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी

    July 24, 2026

    IND vs ZIM: भारत की 7 विकेट से धमाकेदार जीत, वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक से सीरीज में 1-0 की बढ़त

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट! 7 और 10 अगस्त को होगी अहम बैठक, कर्मचारी-पेंशनर्स आवेदन की डेडलाइन नोट करें

    July 24, 2026

    मीटू विवाद के बाद आलोक नाथ पर बोलीं नारायणी शास्त्री, जताया दुख

    July 24, 2026

    द इंडिया स्टोरी रिव्यू: गंभीर मुद्दा, कमजोर कोर्टरूम ड्रामा और फीकी कहानी

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना, नए कानून को कैबिनेट की मंजूरी

    July 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.