Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»1 अप्रैल से बदल गए कई नियम, ईपीएफओ से एलपीजी तक हुए बदलाव आपकी जेब पर डालेंगे प्रभाव…
    देश

    1 अप्रैल से बदल गए कई नियम, ईपीएफओ से एलपीजी तक हुए बदलाव आपकी जेब पर डालेंगे प्रभाव…

    By April 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    1 अप्रैल से बदल गए कई नियम, ईपीएफओ से एलपीजी तक हुए बदलाव आपकी जेब पर डालेंगे प्रभाव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आज यानी 1 अप्रैल से नए वित्तवर्ष की शुरुआत हो गई है।

    एक अप्रैल से बहुत सारे नियमों में बदलाव हुए हैं, जो आपकी जेब पर बड़ा प्रभाव डालेंगे। एलपीजी के रेट से लेकर वाहनों के दाम पर भी आज से असर दिखेगा।

    क्योंकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में घोषित अधिकांश नए टैक्स रूल्स भी इसी दिन प्रभावी होते हैं। आइए जानें आज से क्या-क्या बदल रहा है…

    सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर

    आज से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 32 रुपये तक कम हो गए हैं। दिल्ली में यह 30.50 रुपये सस्ता होकर 1764.50 रुपये का रह गया है। कोलकाता में यह 32 रुपये सस्ता होकर

    1879.00 रुपये और मुंबई में 31.50 रुपये कम होकर 1717.50 रुपये का रह गया है। चेन्नई में यह 30.50 रुपये सस्ता होकर 1930.00 रुपये रह गया है। घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    ईपीएफओ का नया नियम

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने आपके फंड बैलेंस के लिए ऑटोमेटिक ट्रांसफर सिस्टम लागू किया है। जब आप कोई नई नौकरी शुरू करते हैं तो अब आपको मैन्युअल फंड ट्रांसफर के लिए रिक्वेस्ट नहीं करना पड़ेगा। ईपीएफओ ऑटोमेटिकली आपके पीएफ बैलेंस को आपके नए नियोक्ता के खाते में जमा कर देगा।

    न्यू टैक्स रिजीम

    1 अप्रैल, 2024 से भारत में नया टैक्स सिस्टम डिफॉल्ट विकल्प बन जाएगी। इसका मतलब यह है कि जब तक आप पुरानी टैक्स रिजीम नहीं चुनते, आपके टैक्स कैल्कुलेशन नए नियमों के तहत ऑटोमेटिक रूप से की जाएगी।

    नई प्रणाली के लिए टैक्स ब्रैकेट वित्तीय वर्ष 2024-25 (टैक्स ईयर 2025-26) के लिए समान रहेंगे। हाल के बजट में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की गई। अगर आपकी आय सालाना 7 लाख रुपये या उससे कम है, तो आपको नई प्रणाली के तहत कोई आयकर नहीं देना होगा।

    एनपीएस: टू फैक्टर ऑथन्टिकेशन

    1 अप्रैल, यानी आज से पीएफआरडीए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करेगा। इस सिस्टम में पासवर्ड के माध्यम से सीआरए सिस्टम तक पहुंचने के लिए टू फैक्टर आधार आधारित ऑथन्टिकेशन शामिल है।

    एक अप्रैल को 2000 का नोट बदलने की सुविधा नहीं

    बैंकों में वार्षिक लेखाबंदी से जुड़े कार्यों के कारण 2000 रुपये के बैंक नोट को बदलने या जमा करने की सुविधा एक अप्रैल, 2024 यानी सोमवार को उपलब्ध नहीं होगी। अगले दिन मंगलवार को यह सुविधा केंद्रीय बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में बहाल हो जाएगी।

    टोयोटा के चुनिंदा वाहन हुए महंगे

    आज से टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कुछ चुनिंदा वाहन महंगे हो गए हैं। टीकेएम ने उत्पादन लागत तथा परिचालन खर्च में बढ़ोतरी के कारण एक अप्रैल से अपने चुनिंदा वाहनों की कीमतें एक प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा कि वह एक अप्रैल से अपने विशिष्ट मॉडलों के कुछ ग्रेड की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है।

    ई-वाहनों को सब्सिडी नहीं

    इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई फेम-2 योजना को सरकार 31 मार्च से आगे नहीं बढ़ाएगी। भारी उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को योजना की अवधि बढ़ाए जाने की खबर का खंडन करते हुए यह जानकारी दी। सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 मार्च के बाद ई-वाहनों को सब्सिडी नहीं मिलेगी।

    किआ के वाहन एक महंगे

    वाहन कंपनी किआ इंडिया के वाहन आज यानी एक अप्रैल, 2024 से तीन प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। कंपनी किआ सेल्टोस, सोनेट और कैरेन्स मॉडल बेचती है। कंपनी ने इस साल पहली बार अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी अबतक भारत और विदेशी बाजारों में 11.6 लाख गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है।

    छह नियमों को एक एकीकृत ढांचे में मिलाया गया

    भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने विभिन्न नियमों को अधिसूचित किया है। इसमें बीमा पॉलिसी वापस या सरेंडर करने से जुड़ा शुल्क भी शामिल है। इसमें बीमा कंपनियों को ऐसे शुल्कों का खुलासा पहले ही करना होता है। इरडा का कहना है कि यदि कोई पॉलिसी को अधिक अवधि के लिए रखता है, तो सरेंडर मूल्य अधिक होगा।

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.