Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IPL फाइनल से पहले अहमदाबाद में बारिश का अलर्ट, मैच पर संकट के बादल
    खेल

    IPL फाइनल से पहले अहमदाबाद में बारिश का अलर्ट, मैच पर संकट के बादल

    News DeskBy News DeskMay 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL फाइनल से पहले अहमदाबाद में बारिश का अलर्ट, मैच पर संकट के बादल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     अहमदाबाद

    IPL 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रव‍िवार (31 मई) को खेला जाना है, लेकिन उससे पहले मौसम ने क्रिकेट फैन्स और दोनों टीमों की चिंता बढ़ा दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अहमदाबाद समेत गुजरात के कई इलाकों में गरज, बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

    मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव के अनुसार 31 मई को अहमदाबाद में गरज के साथ सामान्य से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 4 जून तक गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं, बिजली और बारिश की संभावना बनी हुई है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

    इसके अलावा आज (30 मई) अरावली, महिसागर, पंचमहाल और दाहोद जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. दीव, दमन और दादरा एवं नगर हवेली में भी मौसम खराब रह सकता है. खराब समुद्री परिस्थितियों को देखते हुए मछुआरों को अगले पांच दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. बारिश के चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है.

    अगर फाइनल बारिश से रद्द हुआ तो क्या होगा?
    IPL के प्लेऑफ नियमों के अनुसार फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा जाता है.मैच पूरा कराने के लिए मुख्य दिन और रिजर्व डे दोनों पर 120-120 मिनट का अतिरिक्त समय उपलब्ध रहता है.

    यदि बारिश के कारण पूरा मैच नहीं हो पाता तो पहले ओवरों में कटौती कर मुकाबला कराने की कोशिश की जाएगी. किसी भी स्थिति में दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने जरूरी होंगे.

    अगर मैच शुरू होने के बाद बारिश बाधा बनती है तो विजेता तय करने के लिए डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम लागू किया जाएगा.समय बेहद कम होने पर मौसम अनुमति देता है तो सुपर ओवर के जरिए भी नतीजा निकाला जा सकता है.

    रिजर्व डे भी धुल गया तो कौन बनेगा चैम्प‍ियन?
    IPL प्लेऑफ नियमों की धारा 16.11.2 के मुताबिक यदि मौसम की वजह से फाइनल और रिजर्व डे दोनों दिन मैच या सुपर ओवर कराना संभव नहीं हो पाता, तो लीग चरण की अंक तालिका में ऊंचे स्थान पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

    वैसे आईपीएल फाइनल के लिए ऑफ‍िश‍ियल तौर पर कोई र‍िजर्व डे नहीं रखा गया है. ध्यान रहे 2023 में जब चेन्नई और गुजरात के बीच आईपीएल फाइनल हुआ था तो मैच अगले दिन गया था. पहले द‍िन (28 मई) को एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी, फ‍िर 29 मई को तब टॉस हुआ था और मैच का नतीजा निकला था.

    इस बार आईपीएल 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) आमने-सामने हैं. वहीं दोनों दिन खेल नहीं हो पाता, तो लीग स्टेज में बेहतर रैंकिंग वाली टीम सीधे IPL 2026 की चैम्प‍ियन बन जाएगी. यानी RCB.

    ऐसे में मौसम पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि अहमदाबाद में बारिश सिर्फ मैच ही नहीं बल्कि पूरे सीजन के विजेता का फैसला भी प्रभावित कर सकती है.

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.