Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»गर्मी में राहत: खीरे का सूप शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला सुपरफूड
    लाइफ स्टाइल

    गर्मी में राहत: खीरे का सूप शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला सुपरफूड

    News DeskBy News DeskMay 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गर्मी में राहत: खीरे का सूप शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला सुपरफूड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नौतपा की चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप में घर से बाहर कदम नहीं रखा जा रहा है और घर भी तप रहा है. इस मौसम में शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है, जिससे थकान, डिहाइड्रेशन और स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे मौसम में अगर डाइट में कुछ ठंडा, हेल्दी और हल्का शामिल कर लिया जाए, तो शरीर अंदर से तरोताजा बना रहता है. खीरा भी उन्हीं सुपरफूड्स में से एक है, जिसे गर्मियों का सबसे अच्छा फूड माना जाता है.

    खीरे का सलाद और रायता तो लोग गर्मी के दिनों में खूब बनाकर खाते हैं, लेकिन क्या आपने खीरे का ठंडा सूप पिया है. खीरे का सूप बहुत टेस्टी और हेल्दी होता है और खासकर इसको गर्मी के दिनों में पीना बहुत फायदेमंद रहता है. खीरे के सूप के फायदे तो अनगिनत है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसे बनाना भी उतना ही आसान है. आइए आपको खीरे के सूप की रेसिपी और इसके फायदे बताते हैं.

    गर्मी के लिए सुपरफूड है खीरा
    खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है, जो बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने और पेट को ठंडा रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि गर्मियों में खीरे का सूप तेजी से पसंद किया जा रहा है. अगर आप रोज खीरे का सूप पीते हैं, तो यह शरीर को ठंडक देने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में भी मदद कर सकता है.

    खीरे का सूप बनाने के लिए सामग्री
        2 ताजे खीरे
        1 कप दही
        5-6 पुदीने की पत्तियां
        1 हरी मिर्च
        स्वादानुसार काला नमक
        आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
        थोड़ा सा नींबू रस
        ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े

    ऐसे बनाएं खीरे का सूप
    सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अब मिक्सर में खीरा, दही, पुदीना, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें.
    इसके बाद इसमें काला नमक, भुना जीरा और नींबू रस मिलाएं. चाहें तो ऊपर से बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

    खीरे का सूप पीने के फायदे
        शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है
        डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है
        पेट हल्का और ठंडा रहता है
        स्किन में नमी बनी रहती है
        चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने लगता है
        वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है

    अगर आप भी गर्मियों में खुद को फिट, फ्रेश और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो रोजाना एक कटोरी खीरे का सूप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. यह टेस्टी होने के साथ हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.

    News Desk

    Related Posts

    महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

    September 18, 2026

    सिक्स पैक से नहीं मिलती असली फिटनेस, विद्युत जामवाल ने बताए फिट रहने के सही मायने

    September 16, 2026

    महंगे केराटिन-प्रोटीन ट्रीटमेंट छोड़िए! अंडे से बनाएं 5 होममेड हेयर मास्क, बाल होंगे मुलायम

    September 14, 2026

    घर में उगाएं रीठे का पौधा, बालों से लेकर कपड़ों की सफाई तक आएगा काम

    September 11, 2026

    भाग्यश्री का ब्यूटी सीक्रेट: चेहरे पर लगाती हैं मलाई, जानें क्या हैं फायदे

    September 10, 2026

    घर पर बनाएं एलोवेरा हर्बल साबुन, चेहरे को मिलेगा नेचुरल निखार

    September 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.