Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»शराब पर पाबंदी हटाई, अब पहली बार Miss Universe में ले रहा हिस्सा; इस इस्लामिक देश में बदलावों की लहर…
    विदेश

    शराब पर पाबंदी हटाई, अब पहली बार Miss Universe में ले रहा हिस्सा; इस इस्लामिक देश में बदलावों की लहर…

    By March 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शराब पर पाबंदी हटाई, अब पहली बार Miss Universe में ले रहा हिस्सा; इस इस्लामिक देश में बदलावों की लहर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्लामिक देश सऊदी अरब जो कभी कट्टरता के लिए दुनिया भर में बदनाम था, मोहम्मद बिन सलमान अल के राज में अपनी छवि सुधार रहा है।

    सऊदी अरब आधिकारिक तौर पर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है। ऐसा करने वाला यह पहला इस्लामिक देश बन गया है।

    27 साल की खूबसूरत मॉडल रूमी अलकाहतानी देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह सऊदी अरब के लिए एक और ऐतिहासिक कदम है।

    इससे पहले हाल ही में सऊदी अरब ने गैर-मुस्लिम राजनयिकों को शराब खरीदने की अनुमति दी थी। इसके अलावा महिलाओं को सार्वजनिक रूप से गाड़ी चलाने और पुरुषों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने की इजाजत दी थी।

    27 वर्षीय मॉडल रूमी अलकाहतानी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपने देश सऊदी अरब से पहली प्रतिभागी होंगी।

    द खलीज टाइम्स और एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार है कि सऊदी अरब मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग ले रहा है।

    मॉडल रूमी कौन है?
    सऊदी अरब की राजधानी रियाद की रहने वाली रूमी को इंटरनेशनल फेस्टिवलों में भाग लेने के लिए जाना जाता है। कुछ हफ्ते पहले मलेशिया में आयोजित मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन में वो हिस्सा ले चुकी हैं।

    अरब न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार रूमी अलकाहतानी ने कहा, “मेरा योगदान वैश्विक संस्कृतियों के बारे में सीखना और सऊदी संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने लाना है।”

    मिस सऊदी अरब का ताज पहनने के अलावा, उनके पास मिस मिडिल ईस्ट (सऊदी अरब), मिस अरब वर्ल्ड पीस 2021 और मिस वुमन (सऊदी अरब) का खिताब भी है।

    सऊदी अरब में हो रहे कई बदलाव
    सऊदी अरब, जो लंबे समय से अपनी रूढ़िवादिता के लिए जाना जाता है, वर्तमान में 38 वर्षीय क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

    अरब प्रायद्वीप में सबसे बड़े देश के रूप में सऊदी अरब ने ऐतिहासिक रूप से सख्त सामाजिक और धार्मिक नियंत्रण बनाए रखा है। हालांकि, हाल के महीनों में यहां कड़े प्रतिबंधों में ढील देखी गई है।

    महिलाओं पर से कई प्रतिबंध हटाए
    सऊदी अरब में हो रहे इन बदलावों ने दुनिया भर का ध्यान खींचा है। विशेष रूप से महिलाओं पर प्रतिबंध हटाने लेकर।

    जिसमें उन्हें गाड़ी चलाने, पुरुषों संग कार्यक्रमों में भाग लेने और बिना पुरुष गार्जन के पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई है।

    इसके अलावा, सऊदी अरब, जो अपने सख्त शराब नीतियों के लिए जाना जाता है, ने हाल ही में गैर-मुस्लिम राजनयिकों को शराब खरीदने की अनुमति दी है।

    Related Posts

    ईरान में प्राकृतिक गैस का बड़ा खजाना मिला, फारस प्रांत में 212 अरब घन मीटर से ज्यादा भंडार की खोज

    August 26, 2026

    फ्रांस में मौसमी तबाही! 24 घंटे में 1.79 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल

    August 25, 2026

    BrahMos Strike के बाद जैश का नया ठिकाना! पाकिस्तान ने विदेशी मार्बल से आतंकी अड्डे का किया मेकओवर

    August 24, 2026

    US National Debt: अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज पहली बार $40 ट्रिलियन के पार, बढ़ी वित्तीय चिंता

    August 24, 2026

    320 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रहा तूफान! तीन देशों पर मंडराया खतरा, भारत के पड़ोस में अलर्ट

    August 23, 2026

    Bangladesh Hindu Family Murder: रंगपुर में एक ही हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, छत-सीढ़ियों-बेड के नीचे मिले शव

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    8वें वेतन आयोग में 7% इंक्रीमेंट और 2.0 फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ेगी सैलरी? समझें पूरा गणित

    August 26, 2026

    नेपाल बाढ़ में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर संकट, 105 भारतीय समेत 400 विदेशी टूरिस्ट लापता

    August 26, 2026

    बुमराह की बादशाहत खत्म, मिचेल स्टार्क बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज; पंत ने भी लगाई लंबी छलांग

    August 26, 2026

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान- मैं और आशुतोष तो पिट लिए, अब सौरव का नंबर आएगा

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.