Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»Uttarakhand News- युवाओं को बड़ी सौगात: CM धामी ने सिंचाई और कृषि विभाग के 483 चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र….
    राज्य

    Uttarakhand News- युवाओं को बड़ी सौगात: CM धामी ने सिंचाई और कृषि विभाग के 483 चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र….

    News DeskBy News DeskMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News- युवाओं को बड़ी सौगात: CM धामी ने सिंचाई और कृषि विभाग के 483 चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत विभिन्न पदों पर चयनित कुल 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. इनमें 473 पद सिंचाई और 10 पद कृषि विभाग के शामिल हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खंडूड़ी जी ने ऐसे उत्तराखण्ड का सपना देखा था, जहां युवाओं की पहचान उनकी मेहनत और प्रतिभा से हो। आज युवाओं को मिलने जा रहे नियुक्ति पत्र इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार उनके सपनों को पूरा कर रही है.

    मुख्यमंत्री ने कहा नियुक्ति पत्र वितरण प्रतिभाशाली युवाओं की मेहनत, लगन और संकल्प का सम्मान है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि निश्चित ही युवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं की सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग, परिवार का संघर्ष और वर्षों की मेहनत छिपी हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होती है, तभी व्यवस्था में योग्य और ईमानदार लोग आते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया. इस कानून के परिणाम सामने आ रहें हैं. आज नौकरी में चयन, मेहनत और प्रतिभा से हो रहा है. यह नई कार्यसंस्कृति उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी ताकत बन रही है. जिसका परिणाम है कि साढ़े चार वर्षों में करीब 33 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी का लक्ष्य देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा करना होना चाहिए। कोई भी विभाग, भवनों और फाइलों से नहीं अपितु कर्मठ और ईमानदार लोगों से चलता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी सिंचाई एवं कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

    सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. प्रदेश की जीएसडीपी विकास दर 7.23 प्रतिशत दर्ज की गई है. पिछले चार वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में लगभग 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. राज्य का बजट आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है. बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड गिरावट आई है. रिवर्स पलायन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. आज पहाड़ का युवा पलायन नहीं, संभावनाएं देख रहा है. सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी, निष्पक्ष और योग्यता आधारित भर्ती प्रक्रिया को निरंतर मजबूती मिली है. कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद अब पात्र और मेहनती बच्चों को ही नियुक्तियां मिल रही हैं.

    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: CM धामी बोले- देवभूमि में सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं, चारधाम यात्रियों को न हो कोई परेशानी

    May 22, 2026

    Uttarakhand: सीएम धामी ने 483 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, सिंचाई और कृषि विभाग में मिलेगी जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    Uttarakhand News: अब राह होगी आसान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण सड़कों के लिए दी करोड़ों की स्वीकृति, कहा- आम जनता को न हो कोई परेशानी…..

    May 22, 2026

    Uttarakhand News: अब राह होगी आसान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण सड़कों के लिए दी करोड़ों की स्वीकृति, कहा- आम जनता को न हो कोई परेशानी…..

    May 22, 2026

    Uttarakhand News- युवाओं को बड़ी सौगात: CM धामी ने सिंचाई और कृषि विभाग के 483 चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र….

    May 22, 2026

    Uttarakhand News: ‘देवभूमि में सड़कों पर नमाज नहीं होने देंगे…’, सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, कहा- कानून से ऊपर कोई भी नहीं…..

    May 22, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: CM धामी बोले- देवभूमि में सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं, चारधाम यात्रियों को न हो कोई परेशानी

    May 22, 2026

    Uttarakhand: सीएम धामी ने 483 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, सिंचाई और कृषि विभाग में मिलेगी जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    Uttarakhand News: अब राह होगी आसान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण सड़कों के लिए दी करोड़ों की स्वीकृति, कहा- आम जनता को न हो कोई परेशानी…..

    May 22, 2026

    Uttarakhand News: अब राह होगी आसान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण सड़कों के लिए दी करोड़ों की स्वीकृति, कहा- आम जनता को न हो कोई परेशानी…..

    May 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.