Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत छठे स्थान पर खिसका
    खेल

    बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत छठे स्थान पर खिसका

    News DeskBy News DeskMay 20, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत छठे स्थान पर खिसका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में बड़ा नुकसान हुआ है. बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर अंक तालिका में भारत को पीछे छोड़ दिया है. ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश पांचवें और भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है। 

    बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था. इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 78 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. इस जीत के साथ बांग्लादेश के चार टेस्ट मैचों में दो जीत, एक हार और एक ड्रॉ के बाद 58.33 प्रतिशत अंक हो गए हैं। 

    वहीं, भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खाते में 9 टेस्ट मैचों के बाद 48.15 प्रतिशत अंक हैं. भारतीय टीम ने अब तक चार मुकाबले जीते हैं, चार में हार मिली है, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने इस साल अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। 

    भारत ने डब्ल्यूटीसी के पहले दो संस्करणों के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन मौजूदा चक्र में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. भारत को घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी. इसके अलावा इंग्लैंड दौरे पर भी टीम को दो हार मिली थीं, हालांकि पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी। 

    अब एशियाई टीमों में भारत सिर्फ पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से ऊपर है. हालांकि टीम इंडिया के पास वापसी का मौका रहेगा. भारत 6 जून से अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगा, लेकिन यह मुकाबला डब्ल्यूटीसी चक्र का हिस्सा नहीं होगा। 

    इसके बाद भारतीय टीम इस साल श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दौरे पर दो-दो टेस्ट मैच खेलेगी. वहीं 2027 में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 

    दूसरी ओर, पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की स्थिति और खराब हो गई है. पाकिस्तान ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में चार टेस्ट मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है और टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है. दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान 437 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 358 रनों पर ऑलआउट हो गया। 

    डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर कायम है. ऑस्ट्रेलिया ने 8 टेस्ट मैचों में 7 जीत दर्ज की हैं और उसके 87.50 प्रतिशत अंक हैं. दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड, तीसरे पर साउथ अफ्रीका और चौथे नंबर पर श्रीलंका मौजूद है। 

    आइए समझाते हैं की PCT निकालते कैसे हैं

    अभी बांग्लादेश के 4 मैच में 28 अंक है. 
    PCT = (टीम द्वारा प्राप्त अंक / टीम द्वारा प्राप्त किए जा सकने वाले अधिकतम अंक) × 100
    ऐसे में 4  टेस्ट × 12 अंक = 48 संभावित अंक
    अब PCT निकालते हैं:
    PCT = (28 / 48) × 100 = 58.33%
    इसलिए बांग्लादेश का PCT = 58.33% है 

    वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में पॉइंट्स और रैंकिंग कैसे तय होती है?

    – जीत पर टीम को 12 अंक मिलते हैं
    – मैच टाई होने पर 6 अंक दिए जाते हैं
    – ड्रॉ मुकाबले पर 4 अंक मिलते हैं
    – टीमों की रैंकिंग जीत प्रतिशत (PCT) के आधार पर तय की जाती है
    – अंक तालिका की टॉप-2 टीमें 2027 WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी
    – स्लो ओवर रेट की स्थिति में टीमों के अंक काटे भी जा सकते हैं

    अपडेटेड वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल

    स्थान            टीम    मैच जीत  हार     ड्रॉ  कटे अंक अंक     PCT
    1    ऑस्ट्रेलिया     8   7    1 0 0 84  87.50
    2    न्यूजीलैंड     3   2    0 1 0 28 77.78
    3 साउथ अफ्रीका      4   3    1 0 0 36  75.00
    4     श्रीलंका     2   1    0 1 0 16 66.67
    5    बांग्लादेश     4   2    1 1 0 28 58.33
    6      भारत        9   4    4 1 0 52  48.15
    7     इंग्लैंड    10   3    6 1 2 38 31.67
    8   पाकिस्तान      4   1    3 0 8 4   8.33
    9    वेस्टइंडीज     8   0    7 1 0 4 4.17 

     

     

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट ड्रॉ जारी, भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री

    July 24, 2026

    एशियन गेम्स ड्रॉ जारी! श्रेयस ब्रिगेड को मिला नॉकआउट का टिकट, महिला टीम की जापान से होगी बड़ी भिड़ंत

    July 24, 2026

    41 साल के रोहताश चौधरी ने 847 पुश-अप लगाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

    July 24, 2026

    NADA ने तुलिका मान को किया सस्पेंड, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से बाहर

    July 24, 2026

    भारतीय जूडो को बड़ा झटका, कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट तुलिका मान NADA के एक्शन के बाद सस्पेंड

    July 24, 2026

    2030 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत छोड़ेगा स्थायी विरासत, मांडविया बोले- दुनिया के लिए बनेगा नया मॉडल

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…..

    July 24, 2026

    सुशासन की सरकार में रायगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण….

    July 24, 2026

    प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसों के ऑफर’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- इस गंदगी में नहीं पड़ना

    July 24, 2026

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी, 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र…..

    July 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.