Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»धर्मशाला में आज PBKS vs RCB महामुकाबला, हारने वाली टीम पर बढ़ेगा दबाव
    खेल

    धर्मशाला में आज PBKS vs RCB महामुकाबला, हारने वाली टीम पर बढ़ेगा दबाव

    News DeskBy News DeskMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धर्मशाला में आज PBKS vs RCB महामुकाबला, हारने वाली टीम पर बढ़ेगा दबाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    धर्मशाला

    पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 का 61वां मैच आज यानी रविवार, 17 मई को खेला जाना है। पंजाब वर्सेस बेंगलुरु मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पीबीकेएस वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है। अगर आज आरसीबी यह मैच जीतती है तो वह प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनेगी। वहीं पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत के ट्रैक पर लौटना होगा, पंजाब पिछले लगातार 5 मैच हार चुकी है। अगर आज पंजाब हारी तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। आईए एक नजर पीबीकेएस वर्सेस आरसीबी पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

    PBKS vs RCB पिच रिपोर्ट
    पंजाब वर्सेस आरसीबी मैच के रूप में धर्मशाला IPL 2026 का अपना पहला डे गेम होस्ट करने जा रहा है। यहां पिछले 10 दिन में हुए मुकाबलों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है, इसलिए हो सकता है कि टॉस का रिजल्ट में रोल हो। रविवार को मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है और टेम्परेचर 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। इस गेम के लिए DC के खिलाफ मैच वाली पिच ही इस्तेमाल की जाएगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है, ओस के चलते बाद में बैटिंग करना आसान होगा।
    धर्मशाला स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

    मैच- 16

    पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9 (56.25%)

    टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 7 (43.75%)

    टॉस जीतकर जीते गए मैच- 8 (50.00%)

    टॉस हारकर जीते गए मैच- 8 (50.00%)

    हाईएस्ट स्कोर- 241/7

    लोएस्ट स्कोर- 116

    हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 178/5

    औसत रन प्रति विकेट- 28.82

    औसत रन प्रति ओवर- 9.09

    पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 189.69

    PBKS vs RCB हेड टू हेड
    पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल हेड टू हेड में कांटे की टक्कर रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 37 मैच खेले गए हैं, जिसमें 19 आरसीबी ने तो 18 पीबीकेएस ने जीते हैं। पिछले 6 मैचों में आरसीबी ने पंजाब को 5 बार हराया है।

    PBKS vs RCB स्क्वॉड
    पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैशाख, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, सुयश शर्मा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, विक्की ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

    News Desk

    Related Posts

    World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान

    July 31, 2026

    रहाणे के संन्यास पर रोहित-विराट भावुक, शानदार करियर के लिए दी बधाई

    July 31, 2026

    CWG 2026: मां बनने के बाद सीमा कालीरामना की दमदार वापसी, डिस्कस थ्रो में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

    July 31, 2026

    भारतीय हॉकी टीम की ‘भगवा’ जर्सी पर छिड़ा विवाद, पूर्व कप्तान ने Hockey India से पूछे तीखे सवाल

    July 30, 2026

    नीरज चोपड़ा समेत तीनों भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचे

    July 30, 2026

    मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद में जीता रजत, भारत के पदकों की संख्या 15 पहुंची

    July 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सास को सिर पर बैठाकर ब्रज 84 कोस यात्रा कराने वाली बहू ने फिर किया कमाल, नया कारनामा देख हर कोई हैरान

    July 31, 2026

    World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान

    July 31, 2026

    महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

    July 31, 2026

    रहाणे के संन्यास पर रोहित-विराट भावुक, शानदार करियर के लिए दी बधाई

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.