Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»थाईलैंड ओपन में चमके सात्विक-चिराग, फाइनल में बनाई जगह
    खेल

    थाईलैंड ओपन में चमके सात्विक-चिराग, फाइनल में बनाई जगह

    News DeskBy News DeskMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    थाईलैंड ओपन में चमके सात्विक-चिराग, फाइनल में बनाई जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बैंकॉक

    सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सात्विक-चिराग ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में मलयेशिया के गोह जी फेई और नूर इजुद्दीन की जोड़ी को हराया। विश्व की चौथी नंबर कू जोड़ी सात्विक-चिराग ने 2019 और 2024 में यहां खिताब जीता था।

     इस सीजन पहली बार फाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग
    इस भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में विश्व की नौवें नंबर की मलयेशियाई जोड़ी के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और 82 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21, 22-20, 21-16 से जीत दर्ज करने में सफल रहे। सात्विक-चिराग की जोड़ी थाईलैंड ओपन के फाइनल में तीसरी बार पहुंची है, जबकि मौजूदा सीजन में इस जोड़ी का यह किसी टूर्नामेंट का पहला खिताबी मुकाबला होगा।

    मलयेशियाई जोड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड किया मजबूत
    सात्विक-चिराग की जोड़ी का गोह जी फेई और नूर इजुद्दीन के खिलाफ 8-2 का रिकॉर्ड हो गया है। हालांकि, इस मलयेशियाई जोड़ी ने पिछले साल सात्विक-चिराग को इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में मात दी थी। सात्विक-चिराग का फाइनल में पहुंचना भारत के लिए राहत की खबर है क्योंकि शुक्रवार को महिला एकल वर्ग में पीवी सिंधू और पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने मुकाबले हारकर बाहर हो गए थे। अब सात्विक-चिराग से ही इस टूर्नामेंट में खिताब जीतने की उम्मीद है।

    पहला गेम गंवाने के बाद की वापसी
    मलयेशियाई जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करके 3-1 की बढ़त बना ली, लेकिन सात्विक और चिराग ने स्कोर 5-5 से बराबर कर लिया। पहले गेम में मलयेशियाई जोड़ी ने ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली। चिराग की गलती से शटल नेट में चली गई और अंतर बढ़ गया। पहला गेम मलेशियाई जोड़ी ने 21-19 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में मुकाबला बराबरी का था और स्कोर 3-3 से 6-6 हो गया। भारतीय जोड़ी ने 9-6 की बढ़त बना ली लेकिन चिराग के एक रिटर्न पर शटल नेट में जाने से बढ़त 10-9 की रह गई।

    ब्रेक के बाद फिर स्कोर 13-13 हो गया। चिराग ने भारत को 16-14 से बढ़त दिलाई, लेकिन फिर रिटर्न नेट में जाने से स्कोर 16-16 हो गया। भारतीय जोड़ी ने फिर 19-16 की बढ़त बनाई और एक समय स्कोर 20-20 था जब भारतीय जोड़ी ने इजुद्दीन का शॉट वाइड जाने पर यह गेम जीता। निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी हावी रही और मलयेशियाई जोड़ी वापसी नहीं कर पाई।

    News Desk

    Related Posts

    CWG 2026: मां बनने के बाद सीमा कालीरामना की दमदार वापसी, डिस्कस थ्रो में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

    July 31, 2026

    भारतीय हॉकी टीम की ‘भगवा’ जर्सी पर छिड़ा विवाद, पूर्व कप्तान ने Hockey India से पूछे तीखे सवाल

    July 30, 2026

    नीरज चोपड़ा समेत तीनों भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचे

    July 30, 2026

    मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद में जीता रजत, भारत के पदकों की संख्या 15 पहुंची

    July 30, 2026

    मेहदी हसन की कप्तानी खत्म, हिंदू क्रिकेटर बने बांग्लादेश टीम के नए कप्तान

    July 30, 2026

    अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक संदेश में कही दिल की बात

    July 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CWG 2026: मां बनने के बाद सीमा कालीरामना की दमदार वापसी, डिस्कस थ्रो में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

    July 31, 2026

    SC की दोटूक! ‘आप कोर्ट नहीं हैं, सिर्फ सलाह और सिफारिश दे सकते’, अनुसूचित जाति आयोग की शक्तियों पर बड़ी टिप्पणी

    July 31, 2026

    भारतीय महिला ने अमेरिकी सैनिक से की शादी, सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर! बताए कई चौंकाने वाले फायदे

    July 31, 2026

    जापान बढ़ाएगा ब्याज दर! क्या PM मोदी की बुलेट ट्रेन के लिए लिया गया लोन भी होगा महंगा?

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.