Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»पाकिस्तान ने किया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान
    खेल

    पाकिस्तान ने किया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान

    News DeskBy News DeskMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान ने किया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तानी टीम की कप्तानी एक बार फिर स्टार ऑलराउंडर फातिमा सना को सौंपी गई है. पाकिस्तान की टीम में पांच ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो विमेंस T20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. इनमें सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब, नतालिया परवेज, इमान फातिमा और रमीन शमीम शामिल हैं.

    हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ ODI सीरीज में दो शतक जड़ने वाली गुल फिरोजा टीम के टॉप ऑर्डर की सबसे बड़ी उम्मीद होंगी. इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज मुनीबा अली और आयशा जफर से भी बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है. मिडिल ऑर्डर में आलिया रियाज और इरम जावेद भी अहम भूमिका निभा सकती हैं.

    पाकिस्तान की टीम की असली ताकत एक बार फिर उसकी गेंदबाजी मानी जा रही है. स्पिन विभाग में सादिया इकबाल, नाशरा संधू और तुबा हसन जैसी अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं. वहीं तेज गेंदबाजी का जिम्मा कप्तान फातिमा सना, डायना बेग और तस्मिया रुबाब संभालेंगी.

    आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून को होनी है और इसका खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को निर्धारित है. इस बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) कर रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ खेलेगा. भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

    पाकिस्तानी टीम अब तक हर महिला T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी है, लेकिन यह टीम कभी नॉकआउट स्टेज तक नहीं पहुंच पाई. इस बार युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ पाकिस्तान इतिहास बदलने की कोशिश करेगा.

    पाकिस्तानी टीम
     फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, इमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग और तस्मिया रुबाब.

    पाकिस्तानी टीम का शेड्यूल
    14 जून बनाम भारत, बर्मिंघम
    17 जून बनाम साउथ अफ्रीका, बर्मिंघम
    20 जून बनाम बांग्लादेश, साउथम्प्टन
    23 जून बनाम ऑस्ट्रेलिया, लीड्स
    27 जून बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल

    News Desk

    Related Posts

    World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान

    July 31, 2026

    रहाणे के संन्यास पर रोहित-विराट भावुक, शानदार करियर के लिए दी बधाई

    July 31, 2026

    CWG 2026: मां बनने के बाद सीमा कालीरामना की दमदार वापसी, डिस्कस थ्रो में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

    July 31, 2026

    भारतीय हॉकी टीम की ‘भगवा’ जर्सी पर छिड़ा विवाद, पूर्व कप्तान ने Hockey India से पूछे तीखे सवाल

    July 30, 2026

    नीरज चोपड़ा समेत तीनों भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचे

    July 30, 2026

    मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद में जीता रजत, भारत के पदकों की संख्या 15 पहुंची

    July 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सास को सिर पर बैठाकर ब्रज 84 कोस यात्रा कराने वाली बहू ने फिर किया कमाल, नया कारनामा देख हर कोई हैरान

    July 31, 2026

    World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान

    July 31, 2026

    महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

    July 31, 2026

    रहाणे के संन्यास पर रोहित-विराट भावुक, शानदार करियर के लिए दी बधाई

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.