Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»डिजिटल डिटॉक्स से घट सकता है तनाव, जानें स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के आसान तरीके
    लाइफ स्टाइल

    डिजिटल डिटॉक्स से घट सकता है तनाव, जानें स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के आसान तरीके

    News DeskBy News DeskMay 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डिजिटल डिटॉक्स से घट सकता है तनाव, जानें स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के आसान तरीके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आज के समय में स्मार्टफोन एक ऐसी चीज है जो हमारी जिंदगी का एक काफी अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह आंखें खोलते ही हम सबसे पहले अपनी जड़ें स्मार्टफोन की स्क्रीन पर टिका लेते हैं और रील्स स्क्रॉल करने लग जाते हैं. यह ऐसा सिलसिला है जो रात को सोने से पहले तक नॉन-स्टॉप चलता ही रहता है. हर समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना, नोटिफिकेशन्स चेक करते रहना और हर समय ऑनलाइन रहने की आदत देखते ही देखते हमारे मेंटल स्ट्रेस को बढ़ाने का काम करने लग गयी हैं. इसकी वजह से कई लोग बेवजह ही काफी ज्यादा चिड़चिड़े, थके हुए और बेचैन रहने लग गए हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो आपके लिए ‘डिजिटल डिटॉक्स’ यानी कि कुछ देर के लिए अपने स्मार्टफोन से दूरी बनाना काफी जरूरी हो जाता है. जब आप हर दिन थोड़ी देर के लिए अपने स्मार्टफोन से दूरी बनाने लगते हैं, तो इसका काफी पॉजिटिव असर आपके मेंटल हेल्थ पर पड़ता है.

    क्या डिजिटल डिटॉक्स से सच में कम हो सकता है स्ट्रेस?
    जब आप लगातार अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन की तरफ देखते रहते हैं तो आपके दिमाग को आराम करने का समय बिलकुल भी नहीं मिल पाता है. हर समय आने वाले मैसेजेस, वीडियोज और अपडेट्स आपके दिमाग को बिजी करके रखने का काम करते हैं. धीरे-धीरे यह आपके स्ट्रेस का भी कारण बन सकता है. वहीं, जब आप थोड़ी देर के लिए अपने स्मार्टफोन से दूरी बना लेते हैं, तो आपका दिमाग शांत महसूस करने लग जाता है. जब आप फोन से दूरी बनाने लगते हैं तो आपको बेहतर नींद आती है और साथ ही आपकी फोकस भी बेहतर होता है. इसके अलावा आपका मेंटल स्ट्रेस भी कम होने लगता है. जब आप डिजिटल डिटॉक्स करते हैं तो आपको खुद के साथ समय बिताने के लिए ज्यादा समय मिल जाता है और आपका मूड भी बेहतर रहने लगता है.

    सुबह उठते ही फोन देखने की आदत छोड़ें
    अक्सर हमारी यह आदत होती है कि हम सुबह सोकर उठते ही सोशल मीडिया स्क्रॉल करने लग जाते हैं या फिर मैसेजेस चेक करने लगते हैं. सुबह की यह छोटी सी आदत आपके दिन की शुरुआत को ही स्ट्रेसफुल बना सकती है. ऐसा न हो इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप सुबह सोकर उठने के बाद कम से कम आधे घंटे तक अपने फोन से दूर रहें. इस आधे घंटे के दौरान आप लाइट एक्सरसाइज कर सकते हैं या फिर मेडिटेशन और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. ऐसा करने से आपका दिमाग शांत रहता है और आपके दिन की शुरुआत भी बेहतर होती है.

    नोटिफिकेशन को करें कंट्रोल
    अगर आपका फोन हर थोड़ी देर में बजता है या फिर उसमें नोटिफिकेशन्स आते रहते हैं, तो यह आपके दिमाग के भटकने का कारण बन सकता है. ऐसा न हो इसलिए सभी जरूरी ऐप्स को छोड़कर बाकी ऐप्स के नोटिफिकेशन्स को बंद कर दें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका मन बार-बार फोन को चेक करने का नहीं करेगा और साथ ही आपके लिए अपने काम पर फोकस करना भी आसान होगा. कम नोटिफिकेशन का मतलब होता है कम मेंटल प्रेशर.

    सोने से पहले रखें फोन दूर
    जब आप रात को देर तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते रहते हैं तो आपके नींद की क्वालिटी खराब हो जाती है. आपके स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपके दिमाग को पूरी रात एक्टिव करके रख देती है. ऐसा होने की वजह से आपको सोने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसा न हो इसलिए सोने से कम से कम एक घंटे पहले से ही स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना बंद कर दें. बेहतर होगा कि आप इसकी जगह पर कोई किताब पढ़ें या फिर लाइट म्यूजिक सुनें.

    परिवार और दोस्तों के साथ बिताएं समय
    डिजिटल डिटॉक्स का अगर सबसे अच्छा और आसान कोई तरीका हो सकता है तो वह है दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताना. परिवार के साथ बैठकर अपने दिल की बातें शेयर करें, दोस्तों से मिलने जाएं या फिर बाहर कहीं घूमने ही चले जाएं. ये आदतें आपके मेंटल स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं. जब आप अपने फोन की जगह पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताते है तो आपको अंदर से खुशी का एहसास होने लगता है.

    छोटे-छोटे बदलाव से मिलेगा बड़ा फायदा
    डिजिटल डिटॉक्स का यह मतलब बिलकुल भी नहीं होता है कि आप अपने स्मर्टफोन का इस्तेमाल करना पूरी तरह से छोड़ दें. इसका मतलब होता है कि आप इसका इस्तेमाल एक बैलेंस्ड तरीके से करें. दिन में कुछ समय ‘नो फोन टाइम’ फिक्स करें और इस समय का इस्तेमाल अपना खाना खाएं, पढ़ाई करें या फिर परिवार के साथ बातें करें.

    News Desk

    Related Posts

    रातभर बालों में तेल लगाकर सोते हैं तो सावधान! जावेद हबीब ने बताया सही तरीका

    September 7, 2026

    घर पर ऐसे बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स और एक्स्ट्रा ऑयल से मिलेगी राहत

    September 7, 2026

    चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज की उम्मीद, बीमारी की पहचान के आधार पर तय होगा उपचार

    September 7, 2026

    मोटापा-तनाव बढ़ा रहे कैंसर का खतरा! पुरुषों में ओरल तो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े

    September 7, 2026

    ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी है सही स्किनकेयर, जानें अपनी स्किन टाइप के हिसाब से रूटीन

    September 5, 2026

    रूखे और बेजान हाथों को बनाएं मुलायम, चावल-ओट्स-चीनी से घर पर तैयार करें DIY बॉडी स्क्रब

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केएल राहुल के KKR जाने की अटकलों पर लगा विराम, DC ने साफ कहा- ‘राहुल कहीं नहीं जा रहे’

    September 8, 2026

    ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बाबा नीम करौली की कृपा! 32वें दिन 150 करोड़ पार हुई कमाई

    September 8, 2026

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    ‘एडल्ट फिल्म मत करो, करियर बर्बाद हो जाएगा’, ‘जिस्म’ साइन करने पर बिपाशा बसु को मिली थी वॉर्निंग

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.