Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»बदलते मौसम में स्किन केयर कैसे रखें सही? जानें हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के आसान टिप्स
    लाइफ स्टाइल

    बदलते मौसम में स्किन केयर कैसे रखें सही? जानें हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के आसान टिप्स

    News DeskBy News DeskMay 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बदलते मौसम में स्किन केयर कैसे रखें सही? जानें हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के आसान टिप्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     जैसे ही मौसम बदलता है इसका सबसे पहला असर हमारे चेहरे और स्किन पर दिखाई देना शुरू हो जाता है. कभी स्किन काफी ज्यादा ड्राई और बेजान हो जाती है, तो कभी चेहरे पर ढेर सारे पिंपल्स निकल आते हैं और रैशेज की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है. अक्सर लोग इसे बदलते हुए मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर आप सही समय पर अपने चेहरे और स्किन की सही से केयर नहीं करते हैं तो देखते ही देखते ग्लो कम होने लग जाती है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल हर उस इंसान के काम की होने वाली है जो हर बदलते हुए मौसम में स्किन से जुड़ी अलग-अलग प्रॉब्लम्स से जूझते रहते हैं. आज हम आपको कुछ आसान सीजनल स्किनकेयर टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डेली रूटीन में शामिल करके आप अपनी स्किन को किसी भी मौसम में काफी आसानी से हेल्दी और ग्लोइंग बनाकर रख सकेंगे.

    मौसम के अनुसार बदलें अपनी स्किन केयर रूटीन
    हर मौसम में आपकी स्किन की जरूरतें बिलकुल ही अलग होती हैं. गर्मियों के इन दोनों में आपकी स्किन से ज्यादा पसीना बहता है और वह बार-बार ऑयली भी बनती रहती है. वहीं, सर्दियों के दिनों में आपकी स्किन हद से ज्यादा ड्राई हो जाती है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको एक ही स्किनकेयर रूटीन को पूरे साल फॉलो नहीं करना चाहिए. बदलते हुए मौसम के साथ अपने फेसवॉश, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन को भी बदलते रहें. ऐसा करने से आपकी स्किन बैलेंस्ड रहने लगती है और डैमेज भी कम होता है.

    स्किन को हमेशा रखें हाइड्रेटेड
    मौसम चाहे गर्मियों का हो या फिर सर्दियों का, आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखना शुरू कर दें. अगर शरीर में पानी की कमी होगी तो आपकी स्किन भी काफी ज्यादा ड्राई और बेजान दिखाई देने लग जाएगी. ऐसा न हो इसलिए दिनभर के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे. जब आप सही मात्रा में पानी पीते रहते हैं तो आपकी स्किन अंदर से हेल्दी रहने लगती है. अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप नारिल पानी, फ्रेश फलों का जूस और हरी सब्जियों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये सभी चीजें आपकी स्किन को एक नेचुरल ग्लो दिलाने में मदद करती हैं.

    मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें
    कुछ लोगों का यह मानना होता है कि मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल सिर्फ सर्दियों के दिनों में ही किया जाता है, जबकि ऐसा सोचना बिलकुल भी सही नहीं है. गर्मियों के इन दिनों में भी आपको अपने चेहरे पर एक लाइट और ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. वहीं, सर्दियों के दिनों के लिए गाढ़े और डीप मॉइस्चर देने वाले क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए. एक सही मॉइस्चराइजर स्किन को सॉफ्ट बनाये रखने में मदद करता है और ड्राइनेस की प्रॉब्लम को जड़ से खत्म करता है.

    सनस्क्रीन हर मौसम में जरूरी
    अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपनी स्किन पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल सीर्फ गर्मियों के दिनों में ही करते हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए. सूर्य की हानिकारक किरणें आपकी स्किन को हर मौसम में नुकसान पहुंचा सकती है. जब भी आप घर से बाहर निकलें एक ज्यादा एसपीएफ रेटिंग वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल अपने चेहरे पर जरूर करें. यह छोटी सी चीज आपकी स्किन को टैनिंग, पिग्मेंटेशन और समय से पहले चेहरे पर दिखने वाले रिंकल्स से बचाकर रखेगी.

    डाइट का रखें खास ख्याल
    अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी उसका ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. सबसे पहले आपको अपनी डाइट में सही चीजों को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. इसके अलावा काफी ज्यादा फ्राइड और जंक फूड्स को खाने से भी बचना चाहिए. इस तरह की चीजें आपकी स्किन को ऑयली बनाती हैं और साथ ही पिंपल्स की प्रॉब्लम को बढ़ा देती हैं. इससे बचने के लिए आपको अपनी डाइट में फलों, ड्राई फ्रूट्स और विटामिन्स से लोडेड चीजों को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए.

    स्ट्रेस और नींद का भी पड़ता है असर
    जब आप सही से अपनी नींद को पूरा नहीं करते हैं या फिर ज्यादा स्ट्रेस लेने लगते हैं, तो इसका सीधा असर आपके चेहरे पर दिखाई देने लगता है. ऐसा करने से आपकी स्किन थकी हुई दिखाई देने लगती है और साथ ही बेजान भी लगने लगती है. कोशिश करें कि हर दिन कम से कक 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरा करें. इसके अलावा जितना हो सके स्ट्रेस से भी दूरी बना लें. आपकी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत रखने के लिए यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप अपनी स्किन का हर मौसम में सही से ख्याल रखते हैं तो आपकी स्किन ज्यादा हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनी रहती है.

    News Desk

    Related Posts

    सूखे नारियल को न फेंकें, घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध नारियल तेल

    July 23, 2026

    अलसी, चावल और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल कोलेजन सीरम, पाएं ग्लो

    July 23, 2026

    बरगद की छाल और नारियल तेल से पाएं मजबूत और घने बाल

    July 22, 2026

    मानसून में ऑयली स्किन से राहत देंगे ये तीन नेचुरल फेस पैक

    July 21, 2026

    नारियल पानी महंगा पड़ रहा? गर्मी में हाइड्रेशन के लिए ये 5 सस्ते देसी ड्रिंक्स हैं बेहतरीन विकल्प

    July 20, 2026

    शैम्पू बदलने से नहीं रुकता हेयर फॉल? जानिए बाल झड़ने की असली वजह

    July 20, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: हरिद्वार कुंभ-2027 से पहले धामी सरकार का बड़ा एक्शन, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए QRT तैनात होगी, CM ने वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के दिए निर्देश….

    July 24, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार कुंभ-2027 से पहले धामी सरकार का बड़ा एक्शन, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए QRT तैनात होगी, CM ने वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के दिए निर्देश….

    July 24, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए आदेश…..

    July 24, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए आदेश…..

    July 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.