Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»कौन है CJI चंद्रचूड़ का सबसे अच्छा दोस्त, वेज खाते हैं या नॉन-वेज? खुद किया खुलासा…
    देश

    कौन है CJI चंद्रचूड़ का सबसे अच्छा दोस्त, वेज खाते हैं या नॉन-वेज? खुद किया खुलासा…

    By March 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन है CJI चंद्रचूड़ का सबसे अच्छा दोस्त, वेज खाते हैं या नॉन-वेज? खुद किया खुलासा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट (SC) में दिए गए अपने अहम फैसलों और टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के अलावा, उनकी व्यक्तिगत जिंदगी से भी जुड़े कई किस्से चर्चा का विषय रहते हैं।

    भारतीय न्यायपालिका के रक्षक होने के नाते लोग अपने CJI के बारे में जानना चाहते हैं। इस बीच खुद चंद्रचूड़ ने अपनी जिंदगी के अहम पहलुओं के बारे में बात की है।

    सुबह कब उठते हैं मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ 

    मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके लिए एक सामान्य दिन की शुरुआत सुबह 3.30 बजे होती है।

    मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “सुबह 3.30 बजे वातावरण शांत होता है। उस समय मैं चीजों पर विचार कर सकता हूं और योग कर सकता हूं। मैं 25 साल से योग कर रहा हूं।”

    CJI का सबसे अच्छा दोस्त कौन, वेज या नॉन-वेज?

    मुख्य न्यायाधीश ने कहा, उनकी सबसे अच्छी दोस्त उनकी पत्नी कल्पना दास हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी के साथ आयुर्वेदिक डाइट (आहार) लेते हैं।

    मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा, “हम दोनों शाकाहारी हैं, और हमारी जीवनशैली पौधों पर आधारित है। मुझे लगता है कि हम जो भी खाते हैं उसका असर हमारे मस्तिष्क पर पड़ता है।

    मुझे लगता है कि आपकी फिटनेस आपके भीतर से, आपके दिमाग से, आपके दिल से आती है। आप जितना चाहें उतनी फिट रह सकते हैं।”

    CJI ने बताया, “मेरा जीवन अन्य लोगों के जीवन से अलग नहीं है। इसमें उतार-चढ़ाव आते हैं। मैंने दूसरों की तरह जीवन के कई पहलू देखे हैं। किसी भी समस्या से उबरने की उम्मीद हमेशा रखनी चाहिए। यह समझना महत्वपूर्ण है कि हर कठिनाई का एक उद्देश्य होता है। आपको तब इसके बारे में पता नहीं चलेगा, लेकिन बाद में पता चलेगा।”

    CJI को साबूत अनाज नहीं पसंद

    मुख्य न्यायाधीश ने स्वस्थ भोजन के बारे में भी कुछ सुझाव दिए। उन्होंने कहा, “मैं साबूत अनाज नहीं बल्कि रामदाना (अमरनाथ) खाना पसंद करता हूं। महाराष्ट्र में उपवास के दिनों में साबूदाना की खिचड़ी बनाई जाती है, इसलिए मैं रामदाना खाता हूं। मैं पिछले 25 सालों से हर सोमवार को उपवास कर रहा हूं। रामदाना महाराष्ट्र में खूब खाया जाता है। यह बहुत हल्का भोजन है और स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों में से एक है।”

    क्या मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ का भी कोई चीट डे होता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “हां, मुझे अपने चीट डे पर आइसक्रीम पसंद है।” उन्होंने कहा, “अगर आप अपने मन पर नियंत्रण रखेंगे तो आपकी आधी मुश्किलें हल हो जाएंगी।”

    मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने नवंबर 2022 में CJI का कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल दो साल का है। उनके पिता, मुख्य न्यायाधीश वाईवी चंद्रचूड़, भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत मुख्य न्यायाधीश थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई शुरुआत: ढाका ने भारतीयों के लिए फिर खोले वीजा दरवाज़े

    May 3, 2026

    प्री-मानसून की दस्तक तेज: आज से 5 मई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    May 3, 2026

    स्ट्रॉन्ग रूम क्या है? चुनाव के बाद EVM की सुरक्षा का पूरा सिस्टम समझिए

    May 3, 2026

    मई में बारिश का जोरदार धमाका, IMD का अलर्ट: हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद

    May 3, 2026

    LPG कनेक्शन बंद हो सकता है, सरकार के नए नियम से बचने के लिए करें ये काम

    May 3, 2026

    LPG सिलेंडर की मारामारी होगी खत्म, होर्मुज से 45,000 टन गैस लेकर टैंकर हुआ रवाना

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई शुरुआत: ढाका ने भारतीयों के लिए फिर खोले वीजा दरवाज़े

    May 3, 2026

    थॉमस कप 2026: फ्रांस से 0-3 की हार, भारत को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

    May 3, 2026

    अमेरिका का बड़ा डिफेंस डील प्लान: इज़रायल समेत 4 देशों को ₹81 हजार करोड़ के हथियार का ऑफर

    May 3, 2026

    GT vs PBKS: गिल बनाम अय्यर, प्लेऑफ की जंग में कौन मारेगा बाज़ी?

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.