Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव को मौका; तिलक वर्मा बने कप्तान
    खेल

    श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव को मौका; तिलक वर्मा बने कप्तान

    News DeskBy News DeskMay 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव को मौका; तिलक वर्मा बने कप्तान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली 

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी है. सेलेक्शन कमेटी ने युवा खिलाड़ियों से भरी 15 सदस्यीय टीम चुनी है, जिसकी कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है। 

    वहीं रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है. इसके अलावा पंजाब किंग्स के आत‍िशी बल्लेबाज प्र‍ियांश आर्य को भी टीम में मौका दिया गया है। 

    इस ट्राई सीरीज में  इंड‍िया  A के अलावा श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की टीमें हिस्सा लेंगी. सीमित ओवरों की यह सीरीज दांबुला में खेली जाएगी. इसके बाद इंड‍िया  A टीम श्रीलंका A के खिलाफ दो मल्टी-डे मुकाबले भी खेलेगी. रेड बॉल सीरीज के लिए अलग टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा. मल्टी-डे मैच गॉल में आयोजित होंगे। 

    इंड‍िया  टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. वैभव सर्यूवंशी, प्रियांश आर्य, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु और हर्ष दुबे जैसे नाम टीम में शामिल हैं. विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को चुना गया है। 

    गेंदबाजी विभाग में यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान को मौका मिला है. वहीं ऑलराउंडर विकल्प के तौर पर रियान पराग, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे और विपराज निगम टीम को संतुलन देंगे। 

    वैभव को क्यों मिला इंड‍िया ए टीम में मौका ? 
    दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जबरदस्त प्रभाव छोड़ा है. राजस्थान रॉयल्स  (Rajasthan Royals) के लिए खेलते हुए उन्होंने अब तक 11 मैचों में 440 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रहा. इस दौरान उनका एवरेज 40.00 और स्ट्राइक रेट 236.55 रहा, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को साफ दिखाता है. उन्होंने 11 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए, 186 गेंदों का सामना किया और 38 चौके तथा 40 छक्के जड़े, जो उन्हें टूर्नामेंट के सबसे आक्रामक युवा बल्लेबाजों में शामिल करता है। 

    वैभव की कहानी पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी है. आईपीएल 2025 ऑक्शन में मात्र 13 साल की उम्र में वह आईपीएल अनुबंध पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

    इससे पहले वह भारत अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ चार दिवसीय मैच में 58 गेंदों पर शतक जड़ा था. 2024 एसीसी अंडर-19 एशिया कप में भी उन्होंने 176 रन बनाए थे और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा रणधीर वर्मा टूर्नामेंट में उन्होंने नाबाद 332 रनों की तिहरी शतकीय पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा पहले ही मनवा दिया था। 

    अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में  वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ केवल 80 गेंदों में धुआंधार 175 रन बनाए थे。 इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े थे, जिसकी मदद से भारत ने यह टूर्नामेंट जीत लिया था। 

    इंड‍िया ए स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान। 

    ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल
    9 जून 2026 – इंड‍िया  A vs श्रीलंका A
    11 जून 2026 – इंड‍िया  A vs अफगानिस्तान A
    13 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
    15 जून 2026 – इंड‍िया  A vs श्रीलंका A
    17 जून 2026 – इंड‍िया  A vs अफगानिस्तान A
    19 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
    21 जून 2026 – फाइनल मुकाबला

    यह दौरा कई युवा खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खोल सकता है. सेलेक्टर्स की नजर खासतौर पर उन खिलाड़ियों पर रहेगी, जो दबाव वाले मुकाबलों में खुद को साबित कर पाएंगे. ऐसे में वैभव समेत तमाम ख‍िलाड़‍ियों के लिए यह दौरा बेहद अहम है। 
     

    News Desk

    Related Posts

    पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक, कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत 300/5 पर मजबूत

    August 23, 2026

    बोट ने तोड़ा उसेन बोल्ट का 100 मीटर रिकॉर्ड, 9.39 सेकंड में पूरी की रेस

    August 23, 2026

    Colombo में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सचिन-सहवाग के खास क्लब में बनाई जगह; धांसू रिकॉर्ड कायम

    August 23, 2026

    शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3,000 रन

    August 23, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका, नीदरलैंड्स ने 3-1 से हराया

    August 23, 2026

    सेमीफाइनल की राह के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संत समाज से बोले शिवराज, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए करें जनजागरण

    August 23, 2026

    पुतिन के भारत दौरे में बड़े रक्षा सौदे की तैयारी, सुखोई-57 और ‘सुपर सुखोई’ पर हो सकती है डील

    August 23, 2026

    Flipkart-Amazon समेत 150 कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक विज्ञापन और गलत लेबलिंग पर नोटिस

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.