Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»73 साल से तो यही हो रहा था… SC में बोली केंद्र सरकार, आखिर किस बात पर हो रही तकरार?…
    देश

    73 साल से तो यही हो रहा था… SC में बोली केंद्र सरकार, आखिर किस बात पर हो रही तकरार?…

    By March 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    73 साल से तो यही हो रहा था… SC में बोली केंद्र सरकार, आखिर किस बात पर हो रही तकरार?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफानामे में कहा है कि पिछले 73 साल से देश में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तो केंद्र सरकार द्वारा ही हो रही थी, तो अब नई नियुक्ति पर विवाद क्यों किया जा रहा है।

    इसके साथ ही दो चुनाव आयुक्तों की हालिया नियुक्ति का बचाव किया गया है। प्रधानमंत्री, उनकी कैबिनेट के एक सहयोगी और विपक्ष के नेता के एक पैनल ने 14 मार्च को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था। 

    केंद्र सरकार ने कहा है कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए चयन समिति में न्यायिक सदस्य की मौजूदगी चुनाव आयोग की स्वतंत्रता के लिए जरूरी नहीं है।

    हाल ही में नियुक्त हुए दो आयुक्तों के चयन और नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, जिस पर कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। 

    अपने जवाब में केंद्र सरकार ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम 2023 लागू होने से पहले भी यानी 1950 से 2023 तक 73 वर्षों के दौरान चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति विशेष रूप से कार्यपालिका द्वारा की जा रही थी।

    बुधवार को शीर्ष अदालत के समक्ष दायर  हलफनामे में केंद्र ने यह भी तर्क दिया कि इन अधिकारियों की नियुक्ति से पहले सीईसी अधिनियम के तहत उच्च स्तरीय समिति का विचार-विमर्श सिर्फ सहयोग के लिए था। इसमें कहा गया है कि हाल ही में नियुक्त दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार की योग्यता पर कभी भी सवाल नहीं उठाया गया है।

    कानून और न्याय मंत्रालय ने अपने हलफनामे में कहा है, “चुनाव आयुक्त के रूप में सेवा करने के लिए सूची में नामित किसी भी व्यक्ति की योग्यता या क्षमता पर कोई आपत्ति नहीं उठाई गई है। नियुक्त किए गए चुनाव आयुक्तों के खिलाफ भी कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं बल्कि इनकी जगह  अनर्गल बयानों के आधार पर राजनीतिक विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है।”

    बता दें कि 9 मार्च को अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग में सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त ही बच गए थे। इसलिए केंद्र सरकार ने रिक्त पड़े दो पदों पर चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की है।

    सरकार ने कहा कि चुनाव आयुक्त जैसे उच्च संवैधानिक पदाधिकारियों के बारे में यह माना जाना चाहिए कि वे जनहित में निष्पक्ष और अच्छे विश्वास के साथ काम करेंगे।

    केंद्र सरकार ने जबाव में कहा है,“यह एक बुनियादी भ्रांति है कि किसी भी प्राधिकरण में स्वतंत्रता केवल तभी बरकरार रखी जा सकती है जब चयन समिति एक विशेष फॉर्मूलेशन वाली हो।”

    हलफनामे में कहा गया,“यह संकेत देना कि न्यायिक सदस्यों के बिना चयन समितियां हमेशा पक्षपातपूर्ण होंगी, पूरी तरह से गलत है।” सरकार ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 324(2) के तहत किया गया एक विशुद्ध कार्यकारी निर्णय है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई शुरुआत: ढाका ने भारतीयों के लिए फिर खोले वीजा दरवाज़े

    May 3, 2026

    प्री-मानसून की दस्तक तेज: आज से 5 मई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    May 3, 2026

    स्ट्रॉन्ग रूम क्या है? चुनाव के बाद EVM की सुरक्षा का पूरा सिस्टम समझिए

    May 3, 2026

    मई में बारिश का जोरदार धमाका, IMD का अलर्ट: हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद

    May 3, 2026

    LPG कनेक्शन बंद हो सकता है, सरकार के नए नियम से बचने के लिए करें ये काम

    May 3, 2026

    LPG सिलेंडर की मारामारी होगी खत्म, होर्मुज से 45,000 टन गैस लेकर टैंकर हुआ रवाना

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई शुरुआत: ढाका ने भारतीयों के लिए फिर खोले वीजा दरवाज़े

    May 3, 2026

    थॉमस कप 2026: फ्रांस से 0-3 की हार, भारत को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

    May 3, 2026

    अमेरिका का बड़ा डिफेंस डील प्लान: इज़रायल समेत 4 देशों को ₹81 हजार करोड़ के हथियार का ऑफर

    May 3, 2026

    GT vs PBKS: गिल बनाम अय्यर, प्लेऑफ की जंग में कौन मारेगा बाज़ी?

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.