Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»राणा के कहर से ढहा पाकिस्तान: मीरपुर टेस्ट में बांग्लादेश ने रची ऐतिहासिक जीत
    खेल

    राणा के कहर से ढहा पाकिस्तान: मीरपुर टेस्ट में बांग्लादेश ने रची ऐतिहासिक जीत

    News DeskBy News DeskMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राणा के कहर से ढहा पाकिस्तान: मीरपुर टेस्ट में बांग्लादेश ने रची ऐतिहासिक जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मीरपुर

    बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने 104 रनों से जीत हासिल की. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम मैच की चौथी पारी में 163 रनों पर सिमट गई।

    बांग्लादेश की अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ ये पहली टेस्ट जीत रही. बांग्लादेश की जीत के हीरो तेज गेंदबाज नाहिद राणा रहे. नाहिद ने आखिरी दिन (12 मई) तूफानी गेंदबाजी कर पाकिस्तानी टीम को पस्त कर दिया. नाहिद ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 40 रन देकर पांच विकेट झटके. तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम को भी दो-दो सफलताएं हासिल हुईं।

    पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में डेब्यूटेंट अब्दुल्ला फजल ही अच्छी बैटिंग कर पाए. फजल ने 66 रन बनाए. दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 16 मई से सिलहट के सिलहट इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    कप्तान नजमुल ने जमकर रन बनाए
    मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 130 गेंदों पर 101 रनों का योगदान दिया. मोमिनुल हक (91 रन) और मुश्फिकुर रहीम (71) ने भी अर्धशतक जड़े. तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पाकिस्तान के लिए 5 विकेट झटके।

    जवाब में पाकिस्तानी टीम ने अपनी पहली पारी में 386 रन बनाए. यानी पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 27 रनों की लीड मिली. पाकिस्तान की पहली पारी में डेब्यूटेंट अजान अवैस ने शतकीय (103 रन) योगदान दिया. अब्दुल्ला फजल (60 रन), मोहम्मद रिजवान (59 रन) और सलमान अली आगा (58 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिए. बांग्लादेशी स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने पांच विकेट चटकाए।

    इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 240/9 के स्कोर पर घोषित कर दी. दूसरी पारी में भी बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार बैटिंग की और 87 रन बनाए. वहीं मोमिनुल हक के बल्ले से 56 रन निकले. पाकिस्तान की ओर से नोमान अली और हसन अली को तीन-तीन सफलताएं मिलीं।

    बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और इबादत हुसैन.

    पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इमाम उल हक, अजान अवैस, अब्दुल्ला फजल, शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, शाहीन आफरीदी, नोमान अली, हसन अली और मोहम्मद अब्बास.

    News Desk

    Related Posts

    पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक, कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत 300/5 पर मजबूत

    August 23, 2026

    बोट ने तोड़ा उसेन बोल्ट का 100 मीटर रिकॉर्ड, 9.39 सेकंड में पूरी की रेस

    August 23, 2026

    Colombo में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सचिन-सहवाग के खास क्लब में बनाई जगह; धांसू रिकॉर्ड कायम

    August 23, 2026

    शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3,000 रन

    August 23, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका, नीदरलैंड्स ने 3-1 से हराया

    August 23, 2026

    सेमीफाइनल की राह के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संत समाज से बोले शिवराज, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए करें जनजागरण

    August 23, 2026

    पुतिन के भारत दौरे में बड़े रक्षा सौदे की तैयारी, सुखोई-57 और ‘सुपर सुखोई’ पर हो सकती है डील

    August 23, 2026

    Flipkart-Amazon समेत 150 कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक विज्ञापन और गलत लेबलिंग पर नोटिस

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.